Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़शाह की नक्सल एक्शन पर हाईलेवल मीटिंग:आज शाम रायपुर पहुंचेंगे, बस्तर में...

शाह की नक्सल एक्शन पर हाईलेवल मीटिंग:आज शाम रायपुर पहुंचेंगे, बस्तर में कमांडर्स से मिलेंगे

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।अमित शाह आज नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में रात रुकने के बाद कल  सुबह  बस्तर जाएंगे इस दौरान शाह नक्सली विरोधी अभियानों का जायजा लेंगे।

रायपुर-केंद्रीय गृहमंत्री अमित आज शुक्रवार की शाम 7:30 रायपुर आएगे । नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में रात रुकने के बाद शनिवार की सुबह वे बस्तर जाएंगे। यहां मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे।।इसके बाद रायपुर लौटकर एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हाईलेवल मीटिंग लेंगे।

अमित शाह ने रायपुर में बीते साल मीटिंग में 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात कही थी। इस टारगेट को करीब 1 साल ही बाकी है। साय सरकार बनने के बाद 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया  है । इसलिए नक्सलवाद के खात्मे के लिए शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

दंतेवाड़ा में 3 अप्रैल से आयोजित बस्तर पंडुम का समापन अमित शाह करेंगे। यहां बस्तर के वाद्य, खान-पान, नृत्य, संगीत सभी को एक मेले में दिखाया गया है। अमित शाह बस्तर के पकवान भी चखेंगे। पंचायत चुनाव में जीतकर आए जनप्रतिनिधियों के साथ लंच के बाद नक्सल ऑपरेशन में शामिल कमांडर और जवानों से भी मिलेंगे।

अमित शाह शनिवार शाम तक बस्तर से रायपुर वापस लौटेंगे। इसके बाद नवा रायपुर के रिसॉर्ट में बैठक लेंगे। इस बैठक में सीएम साय और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े पुलिस, CRPF और BSF जैसे सेंट्रल फोर्स के कमांडर भी इस बैठक में मौजूद होंगे।

सरकार अब तक के नक्सल ऑपरेशन का ब्योरा शाह को देगी। इस बैठक में प्रदेश में लागू की गई नई नक्सल नीति के बारे में भी गृहमंत्री को बताया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद का खात्मा तय है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 2200 से अधिक नक्सली गिरफ्तार और आत्मसमर्पण कर चुके हैं। साथ ही अब तक 350 से अधिक नक्सली मारे गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments