Wednesday, February 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़सीमेंट फैक्ट्री में हादसा:मजदूर की मौत,

सीमेंट फैक्ट्री में हादसा:मजदूर की मौत,

बलौदाबाजार-बलौदाबाजार के रिसदा गांव स्थित न्यू विष्टा सीमेंट फैक्ट्री में बीती रात हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर के परिजन और स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधक पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सोनाडीह निवासी पोषण यादव (26) की मौत हुई है। हादसे के बाद सीमेंट प्लांट प्रबंधन ने देर रात मजदूर को अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

मजदूरों ने प्लांट परिसर में हंगामा किया

फैक्ट्री में हादसे के बाद मजदूरों ने प्लांट परिसर में हंगामा किया। वहीं मजदूर भी काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथी मजदूर और अन्य कर्मचारियों ने सीमेंट संयंत्र प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठाया है। मजदूरों की जान से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि युवक की 2 साल पहले शादी हुई थी। वह दो दिन पहले ही सीमेंट प्लांट में काम करने आया था, जो फिलहाल बंद चल रहा था। बाइकलोन में काम करते समय हादसे का शिकार हुआ है। बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट में मजूदर पर बाइकलोन गिरी है। मटेरियल इतना बड़ा था कि मजदूर के सिर पर लगे हेलमेट टुकड़े टुकड़े हो गए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। परिजनों और सीमेंट प्लांट के बीच चल रही मीटिंग के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट में मजूदर पर बाइकलोन गिरी है, जिससे युवक की जान गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments