खेल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान… ध्रुव जुरेल की सरप्राइज एंट्री, ईशान-शमी बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है. मोहम्मद शमी और ईशान किशन टीम का पार्ट नहीं हैं. शमी को क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान इंजरी हुई थी…

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 16 सदस्यीय टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है और लोकेश राहुल की बजाय जसप्रीत बुमराह टीम के उपकप्तान चुने गए हैं। भारतीय टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की वापसी नहीं हुई है। वहीं, ध्रुव जुरेल और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर भी टीम में बने हुए हैं। मोहम्मद शमी और ईशान किशन भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमरा (उपकप्तान), आवेश खान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button