छत्तीसगढ़

भारत ने इंग्लैंड को 142 रन से हराया, गिल-विराट के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम ने यह मैचआसानी से जीत लिया. इसी के साथ सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है.

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है. टीम इंडिया ने अपने घर में खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. सीरीज का तीसरा यानी आखिरी मुकाबला बुधवार (12 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में…खेला गया

इस मैच को भारतीय टीम ने 142 रनों से जीत लिया. इससे पहले सीरीज के पहले और दूसरे मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीते थे. इस तरह उन्होंने इंग्लैंड को 13 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज 5 वनडे में क्लीन स्वीप किया है.

इससे पहले भारतीय टीम ने अक्टूबर 2011 में इंग्लैंड टीम को 5 मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से क्लीस्वीप किया था. उस समय भी इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर आई थी. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. मगर इस बार सीरीज सिर्फ 3 ही वनडे मैचों की रही.

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे जीत (रनों के हिसाब से)

158 रन – राजकोट, 2008
142 रन – अहमदाबाद, 2025
133 रन – कार्डिफ, 2014
१२७ रन      कोच्चि, 2013
126 रन – हैदराबाद, 2011

34.2 ओवर में 214 रनों पर सिमटी इंग्लैंड

ताश के पत्तों की तरह बिखरी इंग्लैंड की टीम
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 357 रनों का टारगेट सेट किया था.लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई। फिल सॉल्ट और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई जिसे अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। उन्होंने डकेट को सातवें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में 34 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद तेज गेंदबाज ने नौवें ओवर में सॉल्ट को आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा टॉम बैंटन और जो रूट ने संभाला। दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, यह साझेदारी ज्यादा बड़ी नहीं हो सकी और कुलदीप यादव ने बैंटन को अपना शिकार बनाकर इसे तोड़ दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज इस मैच में 38 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए रूट 24, ब्रूक 19, बटलर छह, लिविंगस्टोन नौ, आदिल रशीद शून्य, वुड नौ, एटकिंसन 38 और साकिब ने दो रन* बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button