Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सलीम राज के स्वागत में जमकर हुआ बवाल, खूब चले लाठी डंडे,पुलिस...

सलीम राज के स्वागत में जमकर हुआ बवाल, खूब चले लाठी डंडे,पुलिस के आने बाद हुआ मामला शांत 

महासमुंद:छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज सोमवार को महासमुंद के दौरे पर थे. इस दौरे के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ और स्वागत को लेकर दोनो  गुट आपस में भिड़ गए… इस दौरान  समारोह में दोनों गुटों के बीच खूब लाठी डंडे चले. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं… जैसे ही पुलिस को इस बवाल की सूचना मिली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई ..

आपको बता दे महासमुंद के सर्किट हाउस में सलीम राज पहुंचे थे. यहां समाज में मौजूद नीतियों में कमी को वह उजागर करने आए थे. इस दौरान जैसे ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की. उसके बाद शोर शराबा और हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में उलझ गए. कई लोगों को चोटें आई है. इस दौरान सीजी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज को एक कमरे में बंद कर दिया गया.

महासमुंद के जामा मस्जिद में कब्जे की जमीन को लेकर दो गुटों मे मारपीट हुई है. यह काफी निंदनीय और शर्मिंदगी वाली बात है. जिला प्रशासन ने भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये थे. यह दुर्घटना जिला प्रशासन की लापरवाही से पैदा हुई है.-

इस विवाद के बाद पुलिस की टीम महासमुंद सर्किट हाउस में पहुंची तब जाकर हंगामा शांत कराया जा सका. पुलिस का कहना है कि अभी हालात नियंत्रण में है. कोतवाली थाने में बुलाकर दोनों पक्षों की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments