साल्वेंट प्लांट के संचालक को बंधक बनाकर 25 लाख की लूट की खबर ..
सूरजपुर-छत्तीसगढ़के सूरजपुर में साल्वेंट प्लांट से 25 लाख की लूट की खबर है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात साढ़े आठ बजे करीब 50 लोगों ने प्लांट पर धावा बोल प्लांट के संचालक आशीष मित्तल और अमन मित्तल को बंधक बना लिया…। हालांकि पोलिस ने वारदात की पुष्टि अभी नहीं की है।मामला कोतवाली थाना इलाके के नेवरा ग्राम स्थित साल्वेंट फैक्ट्री का है।

बताया जा रहा है कि, प्लांट संचालक का आसपास के ही गांव वालों से रुपयों की लेन-देन से जुड़ा विवाद था। इसके बाद आसपास के ही करीब 50 से ज्यादा लोगों ने प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ की।लोगों ने कई मशीन को नुकसान पहुंचाया और पैसे लेकर भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। हालांकि अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की है।
वारदात के बाद पुलिस क्षेत्र में तनाव को शांत करने में भी जुटी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। विवाद करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। इस घटना में अमन मित्तल और उसके बड़े भाई को चोट आई है जिला अस्पताल में नका इलाज किया गया। अमन मित्तल की हालत अब स्थिर है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शुरुआती जांच में लेन-देन के विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

