छत्तीसगढ़

जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत:4 की हालत गंभीर,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिले के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में जहरीली महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 से भी अधिक लोगों की हालत गंभीर है, स्थानीय लोगो  का कहना है कि, 7 से 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग सिम्स में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुतो का सिलसिला बीते तीन दिनों से चल रहा है बुधवार को पहले एक की मौत हुई थी  फिर दो लोगों की जान गई, तब बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फिर शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हुई, तब कई दिनों से जहरीली महुआ शराब पीने की सूचना मिली। मरने वालों में दल्लू पटेल,शत्रुहन देवांगन,कन्हैया पटेल,कोमल लहरे,बलदेव पटेलकोमल देवांगन ऊर्फ नानू.रामू सुनहले, सहित सात ग्रामीणों के नाम सामने आए है

हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणोंकहना है कि, 7 से 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग सिम्स में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button