छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 को छत्तीसगढ प्रवास पर रहेंगे

* कलस्टर बैठक में दावेदारों की सूची के साथ उपस्थित रहेंगे लोस प्रभारी

* बस्तर, कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से दो सौ नेता होंगे शामिल

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की 22 फरवरी को कोंडगांव में होने वाली कलस्टर स्तरीय बैठक में संबधित लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी व सह प्रभारी दावेदारों की सूची के साथ शामिल होंगे। कलस्टर में बस्तर के साथ कांकेर और महासमुंद तीन लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। कलस्टर स्तरीय बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लेंगे। सुबह 10 बजे कोंडागांव में बैठक शुरू होगी। यहां की बैठक होने के बाद शाह जांजगीर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भी उसी दिन कलस्टर बैठक बुलाई गई है।

 

 

पार्टी सूत्रों से जो जानकारियां सामने आ रही हैं उसके अनुसार प्रदेश की दो सीटें बस्तर और कोरबा जहां वर्तमान में कांग्रेस के सांसद हैं। वहां के लिए भाजपा इसी माह के अंत तक या फिर मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रत्याशी घोषित कर सकती है। जांजगीर संसदीय क्षेत्र के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा पहली सूची में किए जाने की बात सामने आई है। इसका कारण जांजगीर संसदीय क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन को बताया जा रहा है।

 

 

विदित हो कि इस माह के प्रारंभ में भाजपा के लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक, प्रभारी और सह प्रभारियों ने दौरा कर चुनाव लडऩे टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं से भेंट की थी। बस्तर लोकसभा से 20 लोगों की दावेदारी सामने आई है।  प्रमुख दावेदारों में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, लच्छू कश्यप, बैदूराम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, भाजपा जिला अध्यक्ष बस्तर रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर वेदवती कश्यप आदि शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा ली जाने वाली बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों से लगभग दो सौ नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में आमंत्रित सदस्यों की सूची तैयार कर प्रदेश संगठन द्वारा एक-एक को सूचना भेजी जा रही है। बैठक अमित शाह लेंगे इसलिए पार्टी के स्थानीय नेता कुछ भी नहीं बता नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button