रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर तिलदा नगर में तैयारी पूरी. लोगों के संकल्प होंगे पूरे
तिल्दा नेवरा-22 जनवरी को रामलाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चावल नगरी तिल्दा नेवरा भी अयोध्या सी चमकेगी।इसको लेकर शहर वासियों ने पूरी तैयारी कर ली है । इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के संकल्प ले रहे हैं, कई ऐसे भी हैं जिनके वर्षों पहले लिए गए संकल्प पूरे होने जा रहे हैं, अयोध्या में होने वाले इस खास दिन को सभी भक्त आस्था के साथ मनाएंगे इसके अलावा शहर में राम जी के स्वागत के लिए कई संस्थाएं और संगठन कार्यक्रम करेंगे।
करीब 500 साल बाद अपनी जन्मभूमि पर विराज रहे भगवान श्री राम की अगवानी के लिए अयोध्या के साथ तिल्दा नेवरा शहर व आसपास का पूरा इलाका अयोध्या के रंग में रंग चुका है .. सोमवार को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातनी उत्साहित हैं। लोगों ने दीपावली की तरह 22 जनवरी को राम दीपावली मनाने का निर्णय लिया है घरों के बाहर झंडे लगाए गए हैं वहीं लाइट की झालरों से सजाया गया है। शहर सहित पूरे इलाके में सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना होगी उसके बाद आम भंडारा का आयोजन किया गया है आयोजक मंडल के शिव अग्रवाल विकम चंद मुनका ने बताया कि भंडारा 12 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा। इसी तरह दीनदयाल चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर में भी विशाल कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।राधा कृष्ण मंदिर बनियापारा स्टेशन चौक भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया है. रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा राम भक्तों के द्वारा शहर में बाइक रैली भी निकल जाएगी। वार्ड 16 के भाजपा पार्षद विकास कोटवानी ने आज पूरे वार्ड में घर-घर जाकर दिए बाती तेल का वितरण कर कल दीप जलाने की अपील की.. विकास को टोनी ने बताया कि 2 दिन के बाद शहर में भव्य अलग से भाव आयोजन किया जाएगा

22 जनवरी को रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सिंधी समाज भी धूमधाम से मनाएगी मंदिरों में दीपकों से सजावट के साथ ही विशेष पूजा अर्चना भी की जाएगी। सिंधी समाज के उत्साही युवकों के द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी रैली में 1000 से भी अधिक राम भक्त शामिल होंगे आयोजक रोशन आहूजा रूपचंद संतवाणी ने बताया कि रैली ऐतिहासिक होगी उसके बाद रात को मंदिरों में जमकर आतिशबाजी की जाएगी दोपहर को प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।

राम के रंग में इस कदर शहर रंग चुका है कि बच्चे से लेकर महिलाएं भी झंडा लेकर जय श्री राम के नारे लगा रही है , शहर में बचवानी परिवार की शादी में महिलाओं ने झंडा लेकर जय श्री राम के भजनों पर खूब ठुमके लगाए, इतना ही नहीं बारात में दूल्हा भी झंडालिए हुआ था ,,


