छत्तीसगढ़

रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आपस में भिड़ंत,तीन घायल

रायपुर-राजधानी रायपुर में फिर से तेज रफ्तार का कर देखने को मिला है,, बीती  रात 12 बजे डीडी नगर थाना क्षेत्र में दो बाइक आमने-सामने टकरा गई..टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई…। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि एक बाइक पर अकेला युवक था जबकि दूसरी गाड़ी पर एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ सवार था…। बाइक टकराने के बाद युवक सहित बुजुर्ग दंपति सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए..। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पहले घायलों को अस्पताल रवाना किया गया। जब पुलिस ने बाइक की हालत देखी तो वे  भी दंग रह गए। बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है.. पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button