छत्तीसगढ़

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के तिल्दा थाना क्षेत्र में हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने बेटे और माँ के साथ अन्य रिश्तेदारों से मिलकर पति की हत्या कर दी .बताया जाता है  कि मृतक शराब पीकर बेटे के साथ मारपीट करता था . इससे गुस्साई महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी.बेटे,और सास समेत पांचआरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पत्नी ने बेटे और अपनी माँ के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

पाकिस्तान से तनाव के बीच आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की प्रैक्टिस होगी। भिलाई स्टील प्लांट को देखते हुए दुर्ग को अलर्ट में रखा गया है ।सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है। इसमें दुर्ग कैटेगरी-2 में शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि, शाम 4 बजे जगह-जगह सायरन बजाए जाएंगे।

हमले से बचने कल शाम 4 बजे दुर्ग में मॉकड्रिल

कोरबा जिले में  घर में मामूली से विवाद में 13 साल की लड़की ने फांसी लगा ली। आनंद नगर की रहने वाली प्रियांशी जायसवाल ने अपनी बड़ी बहन का कपड़ा पहन लिया था। इसी बात पर दोनों बहन में झगड़ा हुआ।खुदकुशी के बाद अस्पताल प्रबंधन ने भी लापरवाही की। परिजन का आरोप है कि, अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को मेमो (कागजी कार्यवाही) देने में देरी की। करीब 17 घंटे तक घुमाते रहे।मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है

कपड़ा पहनने पर विवाद..13 साल की बच्ची ने किया सुसाइड

दुर्ग जिले में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऐसा उसने इसलिए किया, क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड के परिजनों ने शादी कराने से मना कर दिया था। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने मंगलवार को मोहन नगर थाने का घेराव कर दिया।पुलिस ने बताया लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं।परिजनों ने कहा कि, उनकी बेटी एक लड़के से प्यार करती थी। उन्होंने दोनों की शादी के लिए लड़केके  परिजनों से बात की, लेकिन उन्होंने शादी करने से मना कर दिया।

प्रेमी से शादी नहीं होने पर गर्लफ्रेंड ने की खुदकुशी
छत्तीसगढ़ के किन्नरों को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। किन्नरों के एक गुट ने मुस्लिम धर्म के किन्नर पर संदल चढ़ाने के नाम पर 10-10 हजार रुपए वसूली करने और धर्म परिवर्तन करने के लिए डरा-धमकाकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। किन्नरों ने सिविल लाइन थाने और एसपी ऑफिस में शिकायत भी की है।
किन्नर बोली- मुस्लिम किन्नर ने धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया

रायपुर के गोबरा नवापारा थाना इलाके के ग्राम परसदा में शादी में करमत्ता भाजी खाने से 15 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। अचानक लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए नवापारा के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नवापारा सीएचसी प्रभारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने बताया कि, फूड प्वाइजनिंग के कारण करीब 15 लोगों को भर्ती कराया गया है।

शादी में करमत्ता भाजी खाने से 15 लोग बीमार

रायपुर में आत्महत्या के 2 मामला सामने आया है। पहला मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र और दूसरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के झांकी गांव का है। फिलहाल, जानकारी के मुताबिक, प्रशांत साहू 18 साल ने नीट परीक्षा दिलाई थी।  पेपर बिगड़ने से वह लगातार तनाव में था। घर में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे में झूल गया ।झांकी गांव के  गोपाल साहू 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर रस्सी के सहारे फंदा बनाकर पेड़ पर झूल गया पुलिस दोनों मामलो की जांच कर रही है।।

दोनों घटनाओं में पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी के तबीयत बिगड़ने के बाद मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप है। आरोपी हत्या के मामले में जेल में बंद था। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सदाफ हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद था। परिजनों का कहना है कि उसके सीने में दर्द हुआ, तो उसने जेल प्रबंधन को बताया। लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत:मौत
अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ में महिलाओं से संबंधित अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जिलों से लगातार रेप सहित अन्य मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब अंबिकापुर में मझवार जनजाति की महिला गैंगरेप का शिकार हो गई। गांव के दो युवकों पर घिनौना कृत्य करने का आरोप है। महिला ने गैंगरेप की घटना के बाद एक बच्चे को भी जन्म दिया है।बच्चे का उम्र 4 साल हो गई है, लेकिन अब तक पुलिस ने इस पूरे मामले में अपराध दर्ज नहीं किया है।
छत्तीसगढ़ में मझवार जनजाति की महिला से गैंगरेप

मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया। परीक्षा में फेल होने पर सुसाइड के मामले भी सामने आए। दमोह, छतरपुर और भिंड में 12वीं क्लास में फेल होने पर तीन छात्राओं ने फांसी लगा ली। वहीं विदिशा जिले के गंजबासौदा में भी छात्र फंदे पर झूल गया।इसी तरह की घटनाओ को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस साल फैसला लिया है कि यदि छात्र मेन एग्जाम में फेल होते हैं, तो 17 जून से 26 जून तक दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।

एमपी में फेल होने पर चार स्टूडेंट ने किया सुसाइड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button