Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़Rashifal 30 January: मिथुन राशि वाले वाद-विवाद से रहें दूर, धनु और...

Rashifal 30 January: मिथुन राशि वाले वाद-विवाद से रहें दूर, धनु और मकर वालों की इच्छाएं होंगी पूरी

आज 30 जनवरी का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर -क्रोध करने से बचना होगा। आप किसी दूसरे के वाहन का प्रयोग मांगकर ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको अपने निवेश संबंधी मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। माताजी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं की चालों को समझना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से राय लेकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। पिताजी की आपको कोई बात बुरी लग सकती है। आपको काम के साथ-साथ सेहत को भी समस्याएं बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आप संतान को किसी कोर्स की तैयारी करा सकते हैं।
कर्क –आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपके बॉस से भी आपको किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं। आपको काम अधिक रहने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। भाई बहनों से कोई पारिवारिक मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments