छत्तीसगढ़
इन पांच राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा और धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
इन पांच राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा और धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 23 मार्च का राशिफल
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने मनपसंद साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती हैं, लेकिन मिलजुलकर काम करने से समाधान भी निकल आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने कामों को टालने की आदत से बचें। विद्यार्थियों के लिए मानसिक दबाव से राहत मिलने के संकेत हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होंगी।पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी धार्मिक या पूजा-पाठ के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन को संतोष मिलेगा। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। अपने निर्णय बुद्धि और विवेक से लें और किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने की प्रेरणा लेकर आएगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नए अनुभवों से सीखने का मौका मिलेगा। पढ़ाई और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों को मिलजुलकर सुलझाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो उसके वापस मिलने की संभावना है। कोई कानूनी मामला भी आपके पक्ष में सुलझ सकता है।
मकर राशि-आज का दिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह देता है। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। यदि आप काम के लिए लोन लेना चाहते थे तो उसमें सफलता मिल सकती है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप उनके शिक्षकों से बात कर सकते हैं।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर कई नए और अच्छे आइडिया आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लागू कर सकते हैं। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो उसे नजरअंदाज न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों से बॉस प्रभावित होंगे और आपके प्रमोशन की चर्चा भी आगे बढ़ सकती है।
मीन राशि-आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। आपको अपने रिश्तों में संतुलन और समानता बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। यदि किसी काम को पूरा करने में पहले कठिनाई आ रही थी तो अब उसका समाधान निकलता दिखाई देगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा।



