छत्तीसगढ़

विधायक ने गनमैन के साथ पड़ोसी के घर घुसकर की मारपीट: चांपा थाना में विधायक के खिलाफ FIR.

जांजगीर-चांपा- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर पड़ोसी से मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। चांपा थाने में विधायक के खिलाफ उनके पड़ोसी ने शिकायत की है कि, उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। AC की आउटडोर यूनिट हटाने को लेकर ये विवाद हुआ है….।पुलिस ने विधायक की शिकायत पर पड़ोसी के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया  है…।मामला चांपा थाना का है।

छत्तीसगढ़ के चांपा थाना में पुलिस ने जैजैपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध किया है .. चंद्रशेखर राठौर ने आरोप लगाया है कि विधायक ने अपने घर के एसी का आउटडोर यूनिट उनकी जमीन पर लगा दिया था । विधायक से एसी के आउटडोर यूनिट को हटाने के लिए कहा, तो विधायक ने मना कर दिया। इसी दौरान जब युवक के जीजा ने विधायक से एसी के आउटडोर यूनिट को हटाने के लिए कहा तो वो अपने गनमैन के साथ पोर्च में घुस गया।

आरोप है कि, विधायक बालेश्वर साहू ने जान से मारने की धमकी दी। विधायक ने कहा, गेट से बाहर निकलकर दिखा, तुझे गोली मरवा दूंगा। जीजा पूरी घटना को मोबाइल से​ रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी विधायक ने उन्हें तीन-चार थप्पड़ मारा और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत की गई।चंद्रशेखर का आरोप है कि विधायक उनके परिवार को यहां से चले जाने के लिए दबाव बना रहे हैं। चंद्रशेखर ने इस बात का डर जताया है कि उनकी गैरहाजिरी में उनके परिवार के साथ कभी अनहोनी हो सकती है।चंद्रशेखर की शिकायत पर पुलिस ने 11 जून को विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4), 296, 351(2), और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

इधर, इस विवाद के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने भी अपने पड़ोसी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए  अपने पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है…..। पुलिस ने इस शिकायत पर भी FIR दर्ज कर ली है..। हालांकि, इस मामले में विधायक बालेश्वर साहू की ओर से कुछ बयान नहीं आया है।

जांजगीर चांपा जिले के एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि विधायक और पड़ोसी के बीच जमीन के लेकर विवाद हुआ है ..दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है दोनों पक्षों की शिकायत पर फिर की गई है मारपीट का मामला दर्ज किया गया पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button