छत्तीसगढ़

रमेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त, 10 राज्यों के गवर्नर बदले

रायपुर-छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। रमन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। अभी ये जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की।

छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल होंगे रमन डेका

रमन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 8 राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

डेढ़ साल राज्यपाल रहे विश्वभूषण हरिचंदन

फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे करीब डेढ़ साल इस पद रहे। अब उनकी जगह असम के रमन डेका ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमन डेका

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button