Homeछत्तीसगढ़इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-व्यापार में लाभ...

इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-व्यापार में लाभ और तरक्की के योग

आज 20 जनवरी का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का फल न मिलने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। वैवाहिक जीवन में साथी से आप किसी बात को लेकर लड़ाई झगडे में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर पुण्य कमाने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी नए काम को करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही रहने दें,  तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकती हैं। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी परीक्षा की तैयारी में मेहनत से जुटेंगे।
कर्क –आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको अपने कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में यदि अपने जूनियर से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments