Monday, March 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़इन पांच राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें...

इन पांच राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 17 मार्च का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी सहयोगी की कोई बात आपको थोड़ी खटक सकती है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं। जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों में आकर अपना मन विचलित न करें, बल्कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। सेहत के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि-आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी भी काम में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे, जिससे-आपको सही परिणाम मिलेंगे। आपकी ऊर्जा और उत्साह आज भरपूर रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर जो चिंता थी, वह धीरे-धीरे कम होती नजर आएगी। व्यापार से जुड़े किसी काम के लिए आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशि-आज आपको किसी भी काम में लापरवाही से बचना होगा। यदि पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद था, तो वह बातचीत के जरिए सुलझ सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की आशंका हो सकती है। कार्यस्थल पर अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं होगा, वरना आपके प्रमोशन पर भी असर पड़ सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन की उलझनें भी दूर होंगी। बच्चों के साथ समय बिताकर आपको काफी सुकून और आनंद मिलेगा। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी उपलब्धि मिलने से घर का माहौल और भी खुशहाल रहेगा। काम में मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम थोड़े देर से मिल सकते हैं।
सिंह राशि-आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। हालांकि लोगों से काम निकालने के लिए आपको थोड़ा नरम व्यवहार अपनाना होगा, क्योंकि आपका तेज स्वभाव कुछ लोगों को असहज कर सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक समस्याएं थोड़ी चिंता बढ़ा सकती हैं, लेकिन समझदारी से काम लेने पर सब संभल जाएगा। संतान से किया हुआ कोई वादा आज आपको पूरा करना पड़ सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से हल्की-फुल्की नोक झोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। परिवार में चल रही पुरानी नाराजगी बातचीत से दूर होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। नए वाहन की खरीदारी को लेकर आप पिताजी से चर्चा कर सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपको दिखावे और अनावश्यक खर्चों से दूर रहने की सलाह देता है। कोई सरकारी मामला आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है और लेन-देन से जुड़ा कोई विवाद कानूनी रूप भी ले सकता है। संतान के एडमिशन को लेकर आप उनके सीनियर्स या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। अपने लिए कुछ नए कपड़े या जरूरी सामान खरीदने का भी मन बना सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आगमन से माहौल खुशहाल रहेगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण काम फाइनल होने की संभावना है, जिससे आप खुशी में किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप आपके लिए लाभदायक साबित होगी और अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। नए वाहन की खरीदारी का विचार भी मन में आ सकता है।
धनु राशि-आज का दिन व्यापार और आय में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आमदनी पहले से बेहतर होगी और आप नए स्रोतों से कमाई के अवसर तलाशेंगे। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने के संकेत मिल सकते हैं। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने का विचार भी बन सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में काम आएगी।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी के कारण छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने से भागदौड़ बढ़ेगी। काम का बोझ भी आज ज्यादा रह सकता है क्योंकि कुछ सहकर्मी छुट्टी पर जा सकते हैं। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती नजर आएगी।
कुंभ राशि-आज का दिन अच्छे कार्य करने और दूसरों की मदद करने का रहेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। कार्यस्थल पर बॉस से किसी बात को लेकर हल्की तकरार हो सकती है, इसलिए संयम से काम लें। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनाने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे आप आसानी से निभा लेंगे।
मीन राशि-आज आपको अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करना चाहिए, क्योंकि बढ़ते खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। कोई शारीरिक परेशानी भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुल सकते हैं। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए स्थिति को संभालने के लिए विनम्रता से माफी मांगना ही बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की कुछ नए प्रभावशाली व्यक्तियों से पहचान बढ़ सकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments