Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़इन चार राशि वालों को किस्मत का साथ मिलने से पूरे होंगे...

इन चार राशि वालों को किस्मत का साथ मिलने से पूरे होंगे सभी अधूरे काम, जानें दैनिक राशिफल

आज 17 जनवरी का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके खर्चों में अधिकता रहेगी, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेशों से व्यापार की आप योजना बनाएंगे। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कामों को पूरा करने में मेहनत अधिक लगेगी। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी काफी रुचि रहेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आप किसी काम को लेकर माताजी से विचार-विमर्श कर सकते हैं।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको कामों में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा होगी। आपकी आय के कुछ नए स्रोत बढ़ेंगे। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। ऑफिस में आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे।
कर्क –आज का दिन आपके खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने विरोधियों पर पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके सामने कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने होंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments