छत्तीसगढ़

तिल्दा में लोकल सब्जियों को छोड़,अन्य प्रदेशो से आने वाली सब्जियोंकी सप्लाई ठप; कई जिलों में पेट्रोल पंप सूखे,

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ में बस-ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल का असर पेट्रोल-डीजल और सब्जी सप्लाई पर पड़ रहा है। पेट्रोल नहीं मिलने पर पेट्रोल पंपो में ग्राहकों की कर्मचारियो के साथ विवाद हो रहे है ।दूसरी ओर हड़ताल को लेकर CM विष्णुदेव साय ने सभी IG, कलेक्टर और SP की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग ली।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़,तिल्दा, में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग रही है। तिल्दा सहित आसपास में संचालित  40%  पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। सब्जियों की सप्लाई रुक गई है, जिससे दाम बढ़ गए हैं।

आवश्यक वस्तुओं को आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति बनाये रखने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए। साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे। इसके लिए सीधे तौर पर कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे।

सीएम ने बैठक में कहा कि किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी को ना फैलने पाए इस बात का अधिकारी ध्यान रखे। साथ ही जनता तक सही जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर करवाई की जाए।

रिटेल बाजार में 10 से 20 रुपए बढ़े सब्जियों के दाम

नेवरा के थोक सब्जी मंडी के भरत गलानी ने बताया कि 75 प्रतिशत तक सब्जियों की सप्लाई ठप हो चुकी है। महाराष्ट्र, बंगाल और गुजरात से सब्जियां लेकर आने वाले ट्रक पहुंचे ही नहीं हैं।इससे रिटेल में 10 से 20 रुपए सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button