छत्तीसगढ़

पटना में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत…..5 घायल, ट्रक और हाइवा के बीच हुई भीषण भिड़ंत;

पटना में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट शनिवार सुबह शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ।7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। दनियावां थाना अध्यक्ष ने बताया, मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा के रहने वाले थे।

मरने वालों में 5 महिलाएं हैं। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।प्रत्यक्षदर्शी राजीव रंजन ने बताया, ‘सुबह 6 बजे के आसपास की घटना है। ट्रक वाले ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो से सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। 8 से 9 लोगों की मौत हुई है। 4-5 घायल हैं।’हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें पड़ी थी, और उससे लिपटकर परिजन रोए जा रहे थे।

टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी से खून रिस कर सड़क पर फैल गया। सड़क किनारे कुछ महिलाओं की लाश पड़ी थी।सड़क पर मृतकों के सामान, चप्पलें बिखरी पड़ी थीं। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है

मृतक और घायल सभी नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। नालंदा से गांव की महिलाएं तीज पर्व को लेकर गंगा स्नान करने ऑटो से फतुहा के त्रिवेणी जा रही थीं।ghघटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। वे घटनास्थल पर किसी को वीडियो बनाने नहीं दे रहे हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button