मोबिन उपाध्यक्ष,विजय सचिव और संचित कोषाध्यक्ष चुने गाए
छत्तीसगढ़ राज्य नगर पालिका सेवा के तहत कार्यरत सीएमओ की यूनियन के चुनाव सपन्न हुआ, 4 फरवरी को चुनाव मतदान के बाद सोमवार को घोषित नतीजे में राजेंद्र कुमार पात्रे बहुमत से मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए मोबिन अली,सचिव के पद पर विजय पांडेय और कोषाध्यक्ष के पद के लिए संचित कुमार साहू को विजयी घोषित किया गया।।मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ 2024 के चुनाव के लिए पूरी निर्वाचन प्रक्रिया ऑनलाइन हुई।
सभी पद के लिए हुआ सीधा मुकाबला
मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ के चुनाव की अधिसूचना 27 जनवरी को जारी की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र पात्रे,बसंत बुनकर, राजेश गुप्ता,राजेंद्र और दिनेश कोशरिया ने नामांकन भरा।इसी प्रकार उपाध्यक्ष के पद के लिए मोबिन अली व पूजा पिल्ले,सचिव के लिए विजय पांडेय के बीच सीधा मुकाबला था।
वहीं कोषाध्यक्ष के पद के लिए सुशील चौधरी और संचित कुमार साहू ने नामांकन भरा।अध्यक्ष के पद के लिए दो प्रत्याशियों बसंत बुनकर और दिनेश कोशरिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया। राजेंद्र पात्रे और राजेश गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इसमें राजेंद्र पात्रे विजयी घोषित किए गए।

