Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रायपुर रेलवे स्टेशन:अयोध्या से लौटे...

जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रायपुर रेलवे स्टेशन:अयोध्या से लौटे यात्रियों का जोरदार स्वागत; श्रद्धालुओं ने कहा-जीवन धन्य हो गया

रायपुर-छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन कराकर आस्था स्पेशल ट्रेन लौट आई है। दर्शन कर लौटे यात्रियों का रायपुर रेलवे स्टेशन में तिलक और माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। ट्रेन के रायपुर पहुंचते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों पर फूल बरसा कर कर स्वागत किया। लोग ढोल नंगाड़ों की गूंज पर नाचते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।

अयोध्या से लौटे यात्रियों ने बताया कि श्री राम लला के दर्शन कर उनका जीवन धन्य हो गया। आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 4 फरवरी को प्रदेश के 1344 राम भक्तों को लेकर रवाना हुई थी। इस दौरान राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ट्रेन के भीतर बैठे भक्त पूरे समय जय जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। कई लोग हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते दिखे।

दर्शन कर आए कई भक्तो ने बताया कि, राम लला मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गए थे। सभी सुविधाएं बहुत अच्छी थी। पहले से चीजें बदल गई हैं।

श्रीराम लला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया

अयोध्या से दर्शन कर लौटे राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रान्त सह संघचालक टोप लाल वर्मा ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं। ट्रेन से लेकर अयोध्या में रुकने और दर्शन करने की सारी व्यवस्था सराहनीय है। राम लला के दर्शन कर हमारा जीवन धन्य हो गया। हमें लगता था कि हम कभी श्रीराम जी का मंदिर बनते हुए नहीं देख पाएंगे, लेकिन सपना साकार हुआ। हम सभी ने भगवान श्रीराम के अयोध्या में विराजमान होने का जो दृश्य देखा, वह बेहद अद्भुत था।

अयोध्या से कई राम भक्त अपने साथ गदा लेकर लौटे है । वहीं कुछ लोग अपने साथ अयोध्या मंदिर के पास से मिट्टी लेकर आए हैं। इस पवित्र मिट्टी को ये अपने घर के पूजा स्थल पर रखेंगे।

रामलला के दर्शन के लिए आज आस्था स्पेशल रवाना होगी:दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी; 9 फरवरी को वापसी

अयोध्या में नवनिर्मित रामलला मंदिर के दर्शन के लिए आज बुधवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं की दूसरी खेप को लेकर रवाना होगी। इस ट्रेन को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रा के लिए ट्रेन प्रभारी अजय तिवारी को बनाया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में दुर्ग संभाग के सभी 8 जिलों से 1,344 दर्शनार्थियों का पंजीयन किया गया है। ट्रेन में सुरक्षा प्रहरी और IRCTC के कर्मचारी भी यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments