छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी। रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गया है।
प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर का आरक्षण रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी से किया गया।
1.रायपुर- सामान्य महिला 2.बीरगांव-सामान्य महिला 3.दुर्ग- ओबीसी महिला 4.भिलाई-OBC 5.भिलाई चरौदा-OBC 6.बिलासपुर-OBC 7.कोरबा-सामान्य महिला 8.धमतरी-समान्य 9.रायगढ़ – SC 10.अम्बिकापुर ST 11.रिसाली-SC महिला 12.चिरमिरी- सामान्य 13.जगदलपुर-सामान्य 14. राजनांदगांव -सामान्य
आरक्षण प्रकिया को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल
2 बार रायपुर नगर निगम अनारक्षित होने के कारण। इस बार आरक्षित करने की मांग की जा रही है। प्रफुल्ल विश्वकर्मा के मुताबिक सभी नगर निगम में आरक्षण नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

