छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने इनोवा कार से बरामद किए करोड़ों रुपए:ड्राइवर समेत 2 हिरासत में

रायपुर रायपुर राजधानी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनोवा कार से करीब 2करोड़ रुपए कैश बरामद करने के साथ  2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पैसों के संबंध में पूछताछ की जा रही है मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।बीती  देर रात रूटीन चेकिंग के दौरान आमानाका थाना पुलिस ने एक कार की जांच की तो गाड़ी में रुपयों से भरे सूटकेस  रखे हुए मिले । कार का नंबर 23 BH 8886 है।

सूटकेस खोल कर देखा तो रूपयों को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। ढाई लाख रुपए की दर्जनों गड्डियां सूटकेस के अंदर रखी हुई थी। नोटों में 500 200 और 100 के बंडल रखे हुए थे । नोटों करीब2 करोड रुपए के हैं।इसे कौन लेकर आ रहा था, कहां लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कार के चालक और उसके एक साथी को पकड़ा है। अब तक हुई पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था। गाड़ी में कैश रखा है ये बात उन्हें नहीं पता थी।

हालांकि, पुलिस को शक है कि यह रकम हवाला या सट्टे से संबंधित हो सकती है। इस मामले की जांच अभी जारी है, आजाद चौक सब डिवीजन के सीएसपी आईपीएस अमन झा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही पुलिस इस केस में खुलासा करेगी।ये पूरी करवाई ट्रेनिंग आईपीएस अमन झा के नेतृत्व में की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button