Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

रायपुर में जनादेश परब…नड्डा बोले-कांग्रेस परजीवी पार्टी;भारत के संसद पर हुएहमले को याद किया

रायपुर- प्रदेश की भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनादेश परब में शामिल हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो परजीवी की तरह है, जिसके साथ चिपकती है उसको भी सुखा कर देती है।सीएम साय ने कहा कि, विपक्ष योजना को बंद करने का भ्रम फैला रहा है। जब तक बीजेपी की सरकार है, महतारी वंदन योजना को बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता।

जेपी नड्‌डा ने कहा कि, आज मूल्यांकन भी कीजिए, कि आपने किस पार्टी को किन नेताओं को सेवाओं का मौका दिया, उन्होंने आपके लिए क्या किया? प्रकाश का मजा तभी आता है जब अंधकार की त्रासदी तुम पहचानते हो, जब तक अंधकार नहीं जानोगे तब तक उजाले का मजा नहीं आएगा।

जब मैं अंधकार की बात करता हूं तो याद करो 5 साल पहले इसी छत्तीसगढ़ में आकर राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को तुम चुनाव जिताओगे और इधर 1-2-3-4 गिनते ही 72 हजार रुपए महिलाओं को मिल जाएंगे। ये 5 साल अंधकार में गए।

इससे पहले जेपी नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत में संसद हमले को याद किया। उन्होंने कहा कि, भारत के संसद पर आतंकवादियों ने 13 दिसंबर को हमला किया था वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के संसद और सांसदों को रक्षा करने के लिए हमारे 9 सुरक्षा कर्मियों ने अपनी शहादत दी थी।

आज हम उन सबको श्रद्धांजलि देते हैं, जो उनके शहादत के कारण हम भारत की संसद की रक्षा कर सके और सांसदों की रक्षा कर सके इसीलिए 13 तारीख को जहां हम इस दृष्टि से उन्हें याद करते हैं वहीं संसद के गौरव को बचाने के लिए उनकी शहादत सदा के लिए याद की जाएगी यह मैं जरूर कहना चाहता हूं।

अगले साल मनाया जाएगा अटल निर्माण वर्ष

साइंस कॉलेज में मुख्यमंत्री साय ने घोषणा करते हुए कहा कि, सरकार अगला साल अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाएगी। पूरे प्रदेश में निर्माण कार्य के विकास आगे बढ़ाए जाएंगे। 3 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक यह दिवस मनाया जाएगा। हर साल इसी तरह जनादेश दिवस के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि 3 दिसंबर को ही नतीजे आए थे और भाजपा की सरकार बनी थी।

हर महीने पहली तारीख ही 1000 रुपए आएंगे- सीएम

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, हमने अपनी माता बहनों से भी वादा किया था कि हर महीने 1 हजार रुपए देंगे। आज महतारी वंदन योजना से 70 लाख से ज्यादा माताएं बहनों को हर महीने 1000 रुपए खाते में सीधे भेजने का काम हम कर रहे हैं।

अब तक 6530 करोड रुपए इन 10 महीने में महिलाओं को दिए गए हैं। विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि यह योजना ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है. लेकिन मैं कहता हूं कि, जब तक बीजेपी सरकार है, महतारी वंदन योजना को बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता। हर महीने पहले तारीख को ही 70 लाख महिलाओं को 1000 भेजने का काम हमारी सरकार करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button