रायपुर
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा फेर बदल किया है इसी कड़ी में 3 जिलों मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस में नए जिलाअध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है।
जारी आदेश के मुताबिक, बस्तर ग्रामीण से प्रेमशंकर शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण में नागेन्द्र नेगी और मुंगेली में घनश्याम वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह आदेश दिल्ली से जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।
दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने का फेसला लिया है। प्रदेश में शहर और ग्रामीण मिलाकर 30 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। इसमें रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर, धमतरी जैसे जिले शामिल है। संगठन के खाली पदों पर भी नियुक्तियां भी कि जा सकती है।
कांग्रेस आक्रामक मोड़ पर आना चाहती है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से आमूलचूल परिवर्तन करने के लिए हरि झंडी दी है । निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस लगातार सड़क की लड़ाई लड़ने की रणनीति बना रही है इसलिए आक्रामक छवि वाले नेताओं की जरूरत पार्टी मान रही है।
यही वजह है कि निष्क्रिय और पुराने ऐसे जिलाध्यक्ष जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें बदला जा रहा है। पार्टी बदलाव के जरिए एक बार फिर से नाराज कार्यकर्ताओं को साधना चाहती है। पार्टी को यह लगता है कि, नए चेहरों के साथ कार्यकर्ता नए सिरे से रिचार्ज होंगे। साथ ही पार्टी के भीतर मोनोपली भी खत्म हो सकेगी

