Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

राजधानी में नशेड़ी युवतियों का तांडव, सोसाइटी में चाकूबाजी, तोड़फोड़ और मारपीट से मचा हड़कंप

रायपुर: राजधानी के एक पॉश इलाके गैलेक्सी आईलैंड सोसाइटी में रविवार रात नशे में धुत दो युवतियों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी युवतियों किरण सिंह राजपूत और रेशमा किरण ने न केवल सोसाइटी परिसर में तोड़फोड़ की बल्कि सोसाइटी अध्यक्ष राजेश सिंह पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया। घटना के दौरान गाड़ियों और घर के शीशों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवतियां अक्सर सोसाइटी परिसर में कुछ युवकों के साथ नशा करती हैं। घटना वाली रात भी वे शराब के नशे में धुत थीं और किसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना के समय सोसाइटी अध्यक्ष राजेश सिंह ने युवतियों को समझाने की कोशिश की लेकिन आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विवाद इतना बढ़ गया कि युवतियों ने पहले तो राजेश सिंह के सिर पर हमला किया और फिर चेहरे पर चाकू मार दिया। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आज़ाद चौक थाना टीम ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।किरण सिंह राजपूत और रेशमा किरण मुख्य आरोपी हैं।सूचना के अनुसार, दोनों अक्सर सोसाइटी परिसर में नशा करती थीं और विवाद में फंसी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button