देश विदेश

राहुल गांधी का नामांकन आज, अमेठी से रायबरेली के लिए रवाना हुआ गांधी परिवार

कांग्रेस की पैतृक लोकसभा सीट पर शुक्रवार को नया इतिहास बनने जा रहा है। राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे तो गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का रायबरेली से राजनीतिक सफर शुरू होगा।कांग्रेस के युवराज मां सोनिया गांधी की रायबरेली में राजनीतिक विरासत को संभालेंगे।

राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे।राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी। राहुल गांधी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी का बयान
अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि किसी को संचालन भी करना है। कांग्रेस का फैसला अच्छा है।

अमेठी पहुंचा गांधी परिवार, बहन प्रियंका से बात करते नजर आए राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाड्रा अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर में सभी नेता रायबरेली के लिए रवाना होंगे।

12 बजे रायबरेली में नामांकन करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दोपहर 12 बजे नामांकन भरेंगे। उनके साथ मां सोनिया गांधी के अलावा, बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ड वाड्रा के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमात दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाड्रा फुरसतगंज एयरपोर्ट अमेठी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। प्रियंका गांधी रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अमेठी से पार्टी नेता केएल शर्मा के नामांकन दाखिल में शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button