Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रोफेसर-हमला केस...भिलाई के 2 TI पर होगी FIR

प्रोफेसर-हमला केस…भिलाई के 2 TI पर होगी FIR

दुर्ग.छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई-3 में प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमला मामले की सुनवाई करते न्यायिक मजिस्ट्रेट 1st क्लास अमिता जायसवाल ने आरोपी प्रोबीर शर्मा की पत्नी डाॅ. पूर्णिमा शर्मा को बिना कोई कारण से महिला थाना में 15 घंटे तक बिठाकर रखने के कारण कोर्ट ने भिलाई-3 के TI महेश ध्रुव और महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं.

कोर्ट के मुताबिक आरोपी की पत्नी डॉ. पूर्णिमा शर्मा से 15 घंटे तक थाने में बैठाकर पूछताछ की गई। कोर्ट ने धारा 127 BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह धारा किसी व्यक्ति को गलत तरीके से बंधक बनाने से जुड़ी है। दुर्ग रेंज IG को विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही भिलाई नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को भी फटकार लगाई।

दरअसल, भिलाई नगर थाने के निरीक्षक प्रशांत मिश्रा ने डॉ. पूर्णिमा शर्मा को हिरासत में लेकर निजी वाहन में बैठाकर 20-21 घंटे तक बिना महिला अधिकारी के सड़क मार्ग से लाया था। इस दौरान कोई भी महिला आरक्षक नहीं थी। आंध्र प्रदेश से कोटा छत्तीसगढ़ होते हुए भिलाई महिला थाना लेकर आए। उसके पति प्रोबीर शर्मा को पुरानी भिलाई थाना न ले जाकर पुलगांव थाना ले गए।

आरोपी की पत्नी डॉ. पूर्णिमा ने अवैध हिरासत को कोर्ट में चुनौती दी। न्यायालय को बताया कि पुलिस उसे न्यायालय में या थाना लेकर जाने की बात कही थी, लेकिन निरीक्षक प्रशांत मिश्रा ने कह दिया था कि ज्यादा कानून की बात न कीजिए ऊपर से आदेश है सीधे भिलाई लेकर जाना है। पूर्णिमा शर्मा को घर भी नहीं जाने दिया।

पूर्णिमा ने बताया कि थाने में रोककर रखने का कारण पूछने पर महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक ने बताया कि भिलाई नगर और पुरानी भिलाई थाने के निरीक्षक के कहने पर रोका गया है, क्योंकि उन्हें ऊपर से आदेश है।

डॉ. पूर्णिमा के 2 मोबाइल भी महिला थाना प्रभारी ने अपने पास रख लिया था। करीब 15 घंटे बाद उसे छोड़ा गया, लेकिन मोबाइल महिला थाना प्रभारी ने वापस नहीं किया।

इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक और पुरानी भिलाई थाना के निरीक्षक महेश ध्रुव के खिलाफ आपराधिक मामला बनता है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments