छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी को बुद्धू बना देते हैं-साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी को अज्ञानी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस के नेता बुद्धू बना देते हैं। दरअसल, मामला पीडीएस सिस्टम से गरीबों को चावल देने का है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर उनको निशाने पर लिया है।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है, इतनी आसानी से तो नहीं जाएगी। भाजपा सरकार पूरी सुगमता व पारदर्शिता के साथ पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण कर रही है। कांग्रेस शासनकाल की तरह कोई गड़बड़ घोटाला नहीं कर रही है यदि प्रियंका जी को इतनी ही चिंता है तो कांग्रेस शासनकाल में करोड़ो रुपए के हुए चावल घोटाले पर भी कुछ बोल दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button