छत्तीसगढ़

16 साल के लड़के का अपहरण कर दो बच्चों की मां ने किया यौन शोषण,

जशपुर-छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 25 साल की विवाहित महिला को 16 साल के लड़के का अपहरण और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है .
  • छत्तीसगढ़ में 16 साल के लड़के का अपहरण कर यौन शोषण
  • 25 वर्षीय महिला गिरफ्तार
  • आरोपी युवती की हरियाणा से हुई गिरफ्तारी
फुटबॉल मैच देखने का कहकर घर से निकला

जशपुर के एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि लड़का 22 अगस्त को फुटबॉल मैच देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परेशान माता-पिता ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

गुमशुदगी की दर्ज कराई रिपोर्ट

एक-दो दिन तक इंतजार करने के बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने 27 अगस्त को पुलिस से संपर्क किया। कुंकुरी थाने में नाबालिग के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से एक टीम बनाई गई और इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

दो लोग एक साथ लापता

जांच के दौरान पता चला कि जिस दिन लड़का लापता हुआ था उसी दिन से महिला भी लापता थी। दोनों के बीच कुछ संबंध होने की आशंका जताते हुए पुलिस ने महिला का पता लगाने की कोशिश की तो साइबर सेल ने बताया कि वह हरियाणा में है। उस महिला के दो बच्चे भी हैं। वह अपने पति से पिछले 10 महीनों से दूर रह रही थी।

महिला को ऐसे धर दबोचा

इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि वह नाबालिग लड़के के साथ किराए के कमरे में रह रही है। इसके बाद पुलिस टीम हरियाणा भेजी गई। महिला को धर दबोचा गया और नाबालिग लड़के को छुड़वा लिया गया।

अकेले में रहने का दिया झांसा

जांच में पता चला कि महिला पिछले छह महीने से उस लड़के का यौन शोषण कर रही थी। महिला ने लड़के को बिना किसी दिक्कत के अकेले में समय बिताने का झांसा दिया था। फिर उसे अपने साथ हरियाणा चलने के लिए मना लिया था। महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button