देश विदेश

पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर दागीं मिसाइलें, ‘सुदर्शन चक्र’ S-400 ने हवा में ही कर दिया नेस्तनाबूद

भारतीय सेना ने बड़ी जानकारी दी है. खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर वाले दिन पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाया था, मगर सेना ने एस-400 मिसाइल सिस्टम से सबको तबाह….

India Attack On Pakistanभारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया. भारतीय सेना ने समय रहते पाकिस्तान के सारे हमलों को फेल कर दिया है. दरअसल, पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर वाले दिन भारत के 15 शहरों को टारगेट किया था. मगर, भारतीय सेना की मुश्तैदी से पाकिस्तान को इसमें भी हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, भारतीय सेना ने रूस की एस-400 की मदद से उनके सभी मिसाइलों को नष्ट कर दिया.

बताया जा रहा है कि 7 मई की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. पर भारतीय सेना ने इन हमलों को इंटीग्रेटिड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से बेअसर कर दिया. इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाकिस्तानी हमलों को साबित करते हैं.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button