छत्तीसगढ़

पीएम मोदी के बर्थडे पर छत्तीसगढ़ के 5 लाख लोगों को मिला तोहफा, डिप्टी सीएम ने कर दी बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने पीएम मोदी के बर्थडे पर बड़ी घोषणा की है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के 5 लाख लोगों के हम बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं।
  • आवास योजना के तहत पहली किस्त जारी
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की घोषणा
  • 5 लाख लोगों को आवास की पहली किस्त
  • भूपेश बघेल पर डिप्टी सीएम का तंज

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गरीब लोगों को मिल रहे आवास योजना के तहत पहली किस्त पर आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गरीबों के प्रति पार्टी के संकल्प को बताया। उन्होंने गरीब लोगों को सबसे पहले आवास योजना के तहत पहली किस्त देने की भी घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 5 लाख लोगों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त मिलने वाली है। बीजेपी का जो संकल्प था, उसमें पुरानी सरकार को फाड़कर फेंका गया है। यह आज उसी संकल्प की सिद्धि है। सबसे बड़ी सेवा यह है कि आज देश में 10 लाख गरीब लोगों को आवास की पहली किस्त मिलने वाली है। विशेष हर्ष का विषय यह है कि 17 राज्यों में से छत्तीसगढ़ राज्य अकेला ऐसा राज्य है, जहां 5 लाख से अधिक लोगों को आवास की पहली किस्त मिलेगी। बड़ी तैयारी के साथ आज के समय में हम आगे बढ़ रहे हैं। आज से ही नए आवासों के लिए भी प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यशस्वी हों, तेजस्वी हो, तपस्वी हों और हम सबका मार्गदर्शन करें। यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता की भूपेश बघेल के अंधविश्वास वाले बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर पर जल चढ़ाना अंधविश्वास कैसे है? यह मुझे कोई समझाइए। यह विश्वास है, यह आस्था है। अगर आप आस्था के पीछे भी तर्क ढूंढना चाहते हैं तो हिंदू धर्म में तर्क भी मौजूद हैं। उन बातों का आधार है। ऐसी मूर्खतापूर्ण बात करना यह बहुत गलत बात है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाख गरीब लोगों को आवास मिलने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button