खरोरा;अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सतनामी समाज के तीर्थ स्थल भंडार पुरी धाम के गुरु गद्दी नशीन धर्म गुरु बाल दास साहेब के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष गुरु खुशवंत दास(विधायक आरंग) एवं युवराज गुरु सोरभ साहेब ने पप्पू पुरेना को सतनाम सेना खरोरा तिल्दा ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है,अध्यक्ष बनने के बाद पप्पू पुरेना ने कहा कि गुरुजनों ने जो दायित्व मुझे सौपा है मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन कर सतनाम सेना का विस्तार कर सेना में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का हर संभव प्रयास करूंगा।

पप्पू पुरेना को खरोरा तिल्दा सतनाम सेना का अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए समाज के सुरज खुटे, गणेश टंडन, भोलाराम चेलक, सत्यनारायण घृतलहरे, , दिलीप खरे, करमचंद नारंग, नरेश डहेरीया, रुफेन्द्र घृतलहरे, शिव खुटे, कमल बांधे, अजित लहरे, सुन्दर बंजारे पुनेश रात्रे , विजय बांधे, लालदास गिलहरे, भोला बंजारे, मनोज बंजारे, प्रहलाद घृतलहरे, संत कुरे, युकेश सायतोडे , रवि नारंग, भारद्वाज मारकडें, टेकचंद , कुरे ज्ञान दास कुरे, कमलेश बघेल,गोविदा सोनवानी,, कृत चेलक, नरेंद्र गेंडरे, पवन सायतोडे, संदीप जांगड़े, गौतम चेलक कमलेश कुरे गोरी शंकर गायकवाड़, विनोद नारंग, अमीत पुरेना सहित युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए गुरु परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है |

