Wednesday, March 4, 2026
Home Blog Page 806

आखिर मिल गया सिकदार परिवार,पुलिस खोलेगी राज

कांकेर। चारामा क्षेत्र से 12 दिन से लापता पखांजूर के सिकदार परिवार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल समीरन सिकदार और उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। आज इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

1 मार्च की रात से समीरन, उसकी पत्नी जया और दोनों बच्चे रायपुर से लौटने के दौरान उनकी कार में आग लगने के बाद से लापता थे। पहले सभी के जलने की आशंका जताई गई थी, लेकिन फोरेंसिक टीम ने इससे इनकार कर दिया था। जिसके बाद धमतरी के एक होटल में परिवार के रुकने के पुख्ता सबूत पुलिस मिले थे। राजधानी के एक फोटो स्टूडियो में परिवार का अंतिम लोकेशन मिला था।

इसके बाद से फैमिली का कुछ पता नहीं चल सका था। अचानक लापता होने से ये मामला बेहद तूल पकड़ चुका था, लेकिन अब आखिरकार कांकेर पुलिस ने चारों को सकुशल बरामद कर लिया है। यह बात साफ है कि सभी खुद से ही छिप रहे थे।समीरन सिकदार, उसकी पत्नी जया और दोनों बच्चे पखांजूर स्थित पीवी-42 में अपने ही फार्म हाउस से मिले हैं। आखिर ये परिवार ऐसे क्यों छिपा था। इसके पीछे क्या वजह थी। पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

नहीं बदले जायेंगे मोहन मरकाम,सैलजा ने कहा

रायपुर। सूबे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की अटकलों को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने शिगूफा करार दिया है। सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना हुआ है, ऐसे में किसी परिवर्तन की कोई भी आवश्यकता नहीं है। राज्यों में इस तरह की सियासी शिगूफे उड़ते रहते हैं, जिस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद यह संकेत दिया था कि संगठन मेें बदलाव होगा। इसके बाद राजनीतिक गलियारे मेें यह चर्चा शुरू हो गई कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को बदला जाएगा।

सैलजा ने कहा कि प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने जिन मापदंडों को तय कर प्रदेश के लोगों के हित में काम किया है, संगठन उन्हीं योजनाओं को लेकर प्रदेश में काम कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसे ही आधार बनाकर आगे बढ़ेगी और फिर सत्तासीन होगी।

शराबबंदी से लोगों के रहन-सहन में आया सुधार-सत्यनारायण

बिहार व गुजरात दौरे से लौटे समिति के सदस्य
रायपुर । छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर पड़ताल करने सरकार द्वारा गठित समिति के सदस्य विभिन्न् राज्यों का दौरा कर रहे हैं। राजनीतिक समिति ने गुजरात और बिहार का दौरा कर लिया है। इस समिति के अध्यक्ष व ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने चर्चा में कहा कि शराबबंदी के बाद बिहार के कई क्षेत्रों में लोगों के रहन-सहन में सुधार आया है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि शराब के कारोबार से राज्य को पांच हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष राजस्व मिल रहा था, लेकिन लोग 10 हजार करोड़ रुपये शराब पर खर्च कर रहे थे। शराबबंदी लागू होते ही लोगों ने उन पैसों का उपयोग अपनी जरूरतों के लिए किया। जैसे सब्जी, फल, दूध की बिक्री बढ़ी है। लोगों की दिनचर्या बदलने की वजह से खान-पान, शिक्षा, रहन-सहन में सुधार देखा गया।

शराबबंदी को लेकर बिहार में अभी भी सरकार की ओर से जागरूकता का अभियान जारी है। बिहार दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, शिशुपाल सोरी, कुंवर सिंह निषाद, द्वारिकाधीश यादव, दलेश्वर साहू और पुरुषोत्तम कंवर के साथ आबकारी आयुक्त निरंजन दास समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। अब सामाजिक और आर्थिक स्थिति का जायजा लेने के लिए राजनीतिक समिति की टीम मिजोरम जाएगी। इससे पहले बिहार दौरे की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

दिव्यांग बच्चे हुनरमंद, जरुरत उसे तरासने की – विवेक आचार्य

अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय पुरातत्वीय प्लास्टर कास्ट प्रतिकृति प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

रायपुर। पुरातत्वीय प्लास्टर कास्ट प्रतिकृति प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल बजाज कालोनी न्यू राजेन्द्रनगर में पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के संचालक श्री विवेक आचार्य ने किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे भी उपस्थित थे। शिविर 13 से 22 मार्च तक आयोजित है। दिव्यांग बच्चों को दस दिनों तक आर्टिस्ट संजय झरबड़े प्लास्टर आफ पेरिस से कलाकृति बनाने का काफी सरलत्तम विधि से प्रशिक्षण दे रहे है

उद्घाटन मौके पर श्री विवेक आचार्य ने कहा कि दिव्यांग बच्चें हूनरमंद हैं,जरूरत उनके कला को पहचान कर तराशने की है। शिविर के माध्यम से बच्चे उस कला की बारिकियों को जान व समझ सकेंगे जो भविष्य में उनका काम आयेगा। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की सेवा भगवान की सेवा के समान है। ईश्वर ने इन्हें पांच इन्द्रियों में से एक इंद्री कम दी है किंतु इन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति भरपूर दी है। श्री आचार्य ने बताया कि वे बचपन से इनके दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य हासिल करने के कठोर परिश्रम से वाकिफ हैं। उनसे तीन वर्ष छोटा भाई को भी बचपन से अस्सी प्रतिशत सुनने की क्षमता नहीं थी। किंतु वह अपने दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर सामान्य स्कूल में पढ़ाई की और स्कूल के टॉप टेन विद्याथिर्यों में रहे। उन्होंने बायो टेक्नोलॉजी में एमएससी और पीएचडी की उन्हें राष्ट्रपति यंग साइंटिस्ट का अवार्ड भी मिला। अभी तेरह विद्यार्थी उनके अंडर में पीएचडी कर रहे हैं। समाज में दिव्यांग बच्चों के प्रति सोच में बदलाव आया है। जो संस्था इस तरह के बच्चे की शिक्षा या सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं उन्हें मदद करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2019 में तकनीकी शिक्षा और रोजगार का कार्य सम्हाल रहे थे तब देश में पहली बार सिर्फ दिव्यांगों के लिए रायपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया था जिसमें 65 से अधिक दिव्यांगों को रोजगार मिला था।
इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के सभापति और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि समाज और शासन द्वारा इन दिव्यांग बच्चों के भविष्य गढऩे के लिए जो मदद मिल रही है उसे बयां करना संभव नहीं है। श्री दुबे ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से दिव्यांग बच्चों का हूनर निखरेगा और भविष्य में बहुत काम आएगा। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ राकेश पांडेय ने बताया कि सात माह में बच्चों के शिक्षा और प्रशिक्षण पर बहुत कार्य किया गया है। इस अवसर पर अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा समेत स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन के सदस्य उपस्थित थे।

अल्ट्राटेक बैकुंठ में 52 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गय

तिल्दा नेवरा :अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुरक्षा दिवस को ” सुरक्षा सप्ताह” के रूप में मनाया गया ..इस अवसर पर 4 मार्च को संयंत्र के मेन गेट पर ध्वजारोहण कर सुरक्षा शपथ लिया गया। उसके बाद लगातार सात दिन 12 मार्च तक कर्मचारियोंके द्वारा सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कारखानों के साथ साथ दैनिक जीवन, एव घरो मे सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण, मौखिक, लिखित प्रश्नोत्तरी, डेमो, ट्रेड टेस्ट, आदि कार्यक्रम प्रतुत किए गए ।

इस दौरान खासकर कर यह बताया गया कि सुरक्षा नियम सभी को दिल से अपनाने चाहिए। रविवार को समापन के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई.. पुरस्कार वितरण के सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया इस अवसर पर संयंत्र के यूनिट हेड देवनाथ गुहा,के.एन.वी.मूर्ति, बी पी मिश्रा, विकास वर्मा , जय सिघनिया, विवेक बघेल, जी के अवस्थी, उदय लाल सिंग, अदि विशेष रूप से उपस्थित थे |

कार्यक्रम को सम्बोधित करते संयंत्र के यूनिट हैड देव नाथ गुहा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस  भारतीय नागरिकों को सुरक्षा की गंभीरता के प्रति जागरूक करने के लिए भारत में हर वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सप्ताह मनाया जाता है। सुरक्षा एक अयसी लाइफ लाइन की डोर है। जिसे पकड कर हम जीवन भर सुरक्षित रह सकते हैं। इसे हमे दिल से अपनाना होगा,उन्होंने कहा कि समापन के अवसर पर जो नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गाए वे हमे आनंद के साथ-साथ हमारे जहन मे गहरी यादे दिलाने मे सहायक होगे।

एन वी मूर्ति बहुत ही अच्छी बात कही। सुरक्षा को अपनाने, समझने के लिए कोई समय, सीमा, कोई जगह, कोई उम्र नहीं होता। जिस प्रकार अध्ययन करने के लिए हम जीवन भर कुछ न कुछ सीखते हैं। इसी प्रकार सुरक्षा के बारे में भी हमें जीवन भर सीखना और ग्रहण करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि सुरक्षा सिर्फ बोलने से नहीं होगा। इसे हमें दिल से अपनाना होगा ।एच आर हेड विकास वर्मा ने सुरक्षा दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। बी पी मिश्रा ने कहा हम सब में हमेशा कुछ न कुछ सीखने की अभिलाषा रहनी चाहिए।सुरक्षा प्रमुख अमिया द्विवेदी व अजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुरे सप्ताह चले कार्यक्रम का आयोजन रामनिवास, अच्युत दीक्षित,शैलेन्द्र मांडले व टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संयंत्र के सभी बड़े छोटे अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

मेष, सिंह और धनु राशि वाले रहें संभलकर, वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को होगा फायदा

मेष 
आज का दिन आपके लिए सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचे और संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति का शिकार हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और भावनाओं में आकर कोई निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आप किसी मुश्किल से किसी मुश्किल काम को समय रहते पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में आज मिठास और बढ़ेगी और आपके साथी के बीच यदि कुछ कहासुनी हो गई थी, तो वह भी समाप्त होंगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।
मिथुन
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और लेनदेन के मामले में किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आपको किसी काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाएंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी और कार्यक्षेत्र में यदि किसी बदलाव की योजना बना रहे थे, तो कुछ समय रुके, तो बेहतर रहेगा। कार्य कौशल में भी सुधार होगा। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको उनकी बात अवश्य सुननी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/0, भारत के पास 88 रन की बढ़त

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 480 रन बनाए हैं। इसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाए और 91 रन की बढ़त ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/0 है। भारत के पास अभी भी 88 रन की बढ़त है।

अहमदाबाद टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद । दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के तीन रन है। मैथ्यू कुह्नमैन खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। वहीं, उनके साथ ट्रेविस हेड तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास अभी भी 88 रन की बढ़त है। मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया कंगारू टीम को छोटे से छोटे स्कोर पर समेटने की कोशिश करेगी। अगर पांचवें दिन की पिच पर भारतीय टीम कमाल करती है तो यह मैच जीत सकती है। सपाट पिच पर यह मैच ड्रॉ होने के करीब है।

मैच में अब तक क्या हुआ?
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस्मान ख्वाजा के 180 और कैमरून ग्रीन के 114 रन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल के 128, विराट कोहली के 186 और अक्षर पटेल के 79 रन के चलते भारत ने 571 रन का स्कोर खड़ा किया। नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर भारत को 91 रन की बढ़त मिली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए तीन रन बना लिए हैं।

छत्तीसगढ़ में वेंटिलेटर पर है बीजेपी’:सांसद बैज बोले- जिंदा रखने के लिए दिया जा रहा ऑक्सीजन, दिनेश कश्यप ने कहा- पहले अपना देखें

छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट से पूर्व और वर्तमान सांसदों के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि, बस्तर में BJP वेंटिलेटर पर है। जिंदा रखने के लिए ऑक्सीजन दिया जा रहा है। हमारे पास यहां की पूरी 12 विधानसभा सीटें हैं। इधर, बैज के बयानों का पूर्व सांसद और भाजपा नेता दिनेश कश्यप ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, वे पहले खुद का देखें। बड़ी-बड़ी बातें करके उत्तर प्रदेश गए थे। वहां का क्या हाल हुआ यह सभी को पता है। आने वाले चुनाव में राज्य में BJP की सरकार बनाएंगे।

दीपक बैज का कहना है कि, CG में कांग्रेस की सरकार बेहतर काम कर रही है। विधायकों की परफॉर्मेंस अच्छी है। अगर थोड़ी बहुत कमियां है तो उन्हें दूर किया जा रहा है। इस साल होने वाले चुनाव में बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों के साथ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। विधायकों के बीच आपसी मतभेद नहीं है। CM, प्रभारी मंत्री सभी विधायकों को साथ लेकर चल रहे हैं। भाजपा के नेता आपस मे भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस से जनता है त्रस्त- दिनेश

दिनेश कश्यप ने कहा कि, हमें 15 साल हो गए थे। हम लोग हार गए ये अलग बात है। अब बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों को हम जीतेंगे। राज्य में अपनी सरकार बनाएंगे। कांग्रेस की सरकार से किसान, व्यापारी, युवा समेत हर वर्ग के लोग त्रस्त हो चुके हैं। दीपक बैज पहले खुद का देखें। चित्रकोट विधानसभा से विधायक राजमन बेंजाम और दीपक बैज में तकरार चल रही है। कहीं ऐसा न हो कि आने वाले चुनाव में इन दोनों को टिकट न मिले।

यह भी जानिए

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए कांग्रेस-भाजपा समेत सारी राजनीतिक पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कहा जाता है कि CG में यदि किसी भी राजनीतिक पार्टी को अपनी सरकार बनानी हो तो सत्ता की चाबी बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर निर्भर करती है। वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि कभी 12 में से 9-10 सीटों पर अपना कब्जा जमाए रखने वाली BJP के पास अब यहां एक भी सीट नहीं बची है। ऐसे में इस साल चुनाव होने हैं। नेता अब एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिए हैं।

सिंह, तुला और कुंभ समेत दो राशि वालों को मिल सकता है कोई बड़ा फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। आपको अपने व्यवसाय में कुछ बड़े बदलावों को लेकर समस्या आ रही थी, तो आपको उसे दूर करने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखरकर आयेगी। आपकी नेतृत्व कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी और साझेदारी में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें भी आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोग  कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आप लोगों की बातों में ज्यादा न आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की तैयारी में लगे रहेंगे।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन लोगों की अलग-अलग सोच आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आप किसी से उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और यदि आपके मित्र आपको कोई सलाह दे, तो उस पर सोच विचार अवश्य करें। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपने अंदर सकारात्मकता बनाए रखें और आप अपने रुके हुए कार्यों को भी समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में उनसे समस्या हो सकती हैं, कुछ नहीं संपर्क से आपको लाभ होगा। आपकी कोई संतान के करियर को लेकर समस्या यदि लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें  आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको  माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर इधर-उधर व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। रक्त संबंधी व्यवस्था में मजबूती आएगी और परिवार में सदस्य आपके बातों का पूरा मान रखेंगे, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेगी।
तुला 
आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। रचनात्मक कार्यों से आप जुड़े रहेंगे, लेकिन किसी से आज अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो आपको कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
वृश्चिक 
आज के दिन आप अपने कामों में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोग अपनी आंख और कान खुले रखें। आपने यदि दिखावे में आकर अत्यधिक धन व्यय किया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर आज नियंत्रण बनाएं रखे, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको कोई काम में बिना सोचे समझे हाथ डालने से बचना होगा।

P.R ज्वेलर्स की इनामी योजना; बिनेका निवासी नंद कुमार बने विनर.

तिल्दा नेवरा स्टेशन चौक पर स्थित पी.आर ज्वेलर्स द्वारा 5000 के गहनों की खरीदी पर खरीदार को दिए जा रहे इनामी लक्की कूपन का इनाम बिनेका निवासी नंद कुमार वर्मा ने जीता..

नंद कुमार वर्मा ने कहा मेरे द्वारा खरीदे गए गहनों के साथ पी.आर ज्वेलर्स के द्वारा एक लक्की  कूपन दिया गया था जो मेरे लिए सोने पर सुहागा साबित हुआ..ज्वेलरी के साथ मुझे एक रंगीन कलर एलईडी टीवी मिली.. उन्होंने कहा कि सचमुच यह योजना ग्राहकों के लिए बहुत ही लाभदायक है.. उल्लेखनीय है पी.आर ज्वेलर्स के द्वारा समय-समय पर ग्राहकों को गहनों की खरीदी पर लकी ड्रा कूपन योजना चलाई जाती है.. इसके पहले 60 लोगों को लकी ड्रा के माध्यम से ईनाम मिला था… इस बार 2 महीने के लिए फिर से नई इनामी योजना शुरू की गई है ,,जिसमें अभी तक 10 से भी अधिक ड्रा खुले जा चुके हैं जिसमें सभी ग्राहकों को एक रंगीन एलईडी टीवी दी गई है…।