Wednesday, March 4, 2026
Home Blog Page 805

वृषभ, कन्या और तुला समेत तीन राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अच्छे मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको करियर को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी और आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की किसी बात को शेयर ना करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते है। धर्म-कर्म के कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण उन्हें समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा।
वृष 
आज का दिन आप किसी बड़े जोखिम भरे काम को करने से बचें और घर परिवार में सदस्यों से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मागेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। ननिहाल पक्ष से माताजी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है और यदि आप किसी सम्पत्ति का सौदा करने जा रहे है, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर परेशान रहेंगे। आपको कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। घर परिवार में आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।
कर्क
आज का दिन आपको बहुत ही सावधान होकर चलना होगा और धन संबंधित मामले में बहुत सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और यदि आपको किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो अपने पिताजी से करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने कामों के लिए एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें।

हिट एंड रन केस: बरात में नाच रहे युवक को टक्कर मार डेढ़ किमी घसीट ले गई कार; कपड़े फटे, शरीर से खाल तक उतर गई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हिट एंड रन केस में सोमवार रात एक युवक की मौत हो गई। युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। बारात में नाचने के दौरान युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद युवक फंस गया और कार उसे करीब डेढ़ किमी तक घसीट ले गई। हादसे में युवक के कपड़ों के चीथड़े उड़ गए और उसके शरीर से खाल तक उतर गई। टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चल सका है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लालखदान के संतननगर में बेकरी संचालक सुनील प्रजापति की भांजी रिया की सोमवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर के आरंग क्षेत्र के राटाकाट से सुनील का मामा मगनलाल प्रजापति भी आया था। रात में बारात मुख्य मार्ग से निकल रही थी और डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11-11.30 बजे के बीच ग्राम ढेंका के पास तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने मगनलाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मगनलाल कार में फंस गया।

इससे पहले कोई समझ पाता मगनलाल को कार करीब डेढ़ किमी तक घसीटते हुए पेपर मिल से हाईवे पर दर्रीघाट तक ले गई। इसके बाद कार की चपेट से बाहर आया तो स्थानीय लोग देखकर मौके पर पहुंचे, लेकिन मगनलाल की मौत हो चुकी थी। कार में फंसकर सड़क पर घिसटने से मगनलाल के सारे कपड़े फट गए। उसकी पीठ से लेकर पैर तक की खाल निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही कार चालक भाग चुका था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार का पता लगा रही है।

मेष, सिंह और धनु राशि वाले रहें संभलकर, वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को होगा फायदा

मेष 
आज का दिन आपके लिए सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचे और संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति का शिकार हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और भावनाओं में आकर कोई निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।
वृष 
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आप किसी मुश्किल से किसी मुश्किल काम को समय रहते पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में आज मिठास और बढ़ेगी और आपके साथी के बीच यदि कुछ कहासुनी हो गई थी, तो वह भी समाप्त होंगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।
मिथुन
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और लेनदेन के मामले में किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आपको किसी काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाएंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी और कार्यक्षेत्र में यदि किसी बदलाव की योजना बना रहे थे, तो कुछ समय रुके, तो बेहतर रहेगा। कार्य कौशल में भी सुधार होगा। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको उनकी बात अवश्य सुननी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।

साइकिल वितरण : अब स्कूल आने-जाने में नहीं होगी परेशानी, बिहारी वर्मा

 

तिल्दा विकास खंड के ग्राम सरोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत नवी क्लास की छात्राओं को सोमवार को साइकिल प्रदान की गई… इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में ग्राम पंचायत के सरपंच बीआर वर्मा के द्वारा 35 छात्राओं को शासन की नि;शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरित की गई… नई साइकिल देखकर छात्राएं खुश हो गई क्यों कि कई छात्राए काफी दूर से पैदल स्कूल में पढ़ने के लिए आती थी, अब साइकिल मिलने से जल्दी स्कूल आ जाएंगी..

सरपंच बिहारी वर्मा  ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि  छात्राओं को साइकिल मिलने से पढ़ने के लिए आते समय होने वाली परेशानी पूरी तरह से दूर हो जाएगी.. उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई लिखाई करें और अच्छे नंबरों से पास होकर स्कूल गांव और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें.. इस मौके पर स्कूल के शिक्षक एवं गांव के गणमान्य नागरिक एवं पंच मौजूद थे

इमरान खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बख्तरबंद वाहनों के साथ लाहौर पहुंची इस्लामाबाद पुलिस

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं। लाहौर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष (पीटीआई) इमरान के आवास के बाहर बख्तरबंद पुलिस वाहन पहुंच चुके हैं। इस बीच इस्लामाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से वहां पहुंची है। पीटीआई कार्यकर्ता इमरान खान के आवास के बाहर इकट्ठा होने लगे हैं।

इससे पहले इस्लामाबाद की एक कोर्ट ने पिछले साल यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक महिला मजिस्ट्रेट को धमकी देने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ जारी गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट पर मंगलवार को 16 मार्च तक रोक लगा दी। अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी और इस्लामाबाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सोमवार को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस-कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

तोशाखाना मामले में इमरान खान के खिलाफ गैर-जामनती गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक दिन बाद पुलिस उनके घर पहुंची है। पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष के घर की ओर जाने वाली सभी सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। इमरान के समर्थक भी भारी संख्या में आवास के बाहर एकत्र हुए हैं। पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।

आत्मसमर्पण नहीं करेंगे इमरान
पीटीआई के वरिष्ठ नेता फारुख हबीब ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, इमरान खान फर्जी मामलों में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। हबीब ने कहा कि महिला न्यायाधीश को धमकाने से संबंधित मामले में गिरफ्तारी वारंट को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने आज निलंबित कर दिया। देखते हैं कि पुलिस अब क्या नया वारंट लेकर आई है।

इमरान ने जारी किया वीडियो
इमरान खान के कहा कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आ गई है। मैं जनता की जंग लड़ रहा हूं। मुझे कुछ हो भी जाए तो ये जंग रुकने वाली नहीं है। इमरान ने एक मिनट 12 सेकंड का वीडियो जारी कर यह बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को लगता है कि अगर ये मुझे गिरफ्तार कर लेंगे तो कौम सो जाएगी। आपको इन्हें गलत साबित करना होगा।

बीते दिन जारी हुए थे दो वारंट
इमरान खान के खिलाफ सोमवार को दो मामलों में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। तोशाखाना मामले में कोर्ट के सामने पेश नहीं होने और पिछले साल एक जनसभा के दौरान महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में यह गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। तोशाखाना मामले की सुनवाई कर रहे इस्लामाबाद की जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश जफर इकबाल और न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश राणा मुजाहिद रहीम ने पुलिस को पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा था। कोर्ट ने तोशाखाना मामले में उन्हें 18 मार्च और जज को धमकी देने के मामले में इमरान को 21 मार्च को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था।

दरअसल, पाकिस्तान के कानून के अनुसार किसी विदेशी राज्य के गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार स्टेट डिपॉजिटरी यानी तोशाखाना में रखना होता है। अगर राज्य का मुखिया उपहार को अपने पास रखना चाहता है तो उसके लिए उसे इसके मूल्य के बराबर राशि का भुगतान करना होगा। यह एक नीलामी की प्रक्रिया के जरिए तय किया जाता है। ये उपहार या तो तोशाखाना में जमा रहते हैं या नीलाम किए जा सकते हैं और इसके माध्यम से अर्जित धन को राष्ट्रीय खजाने में जमा किया जाता है।

  • कहानी इमरान के प्रधानमंत्री रहते हुए शुरू हुई थी। 2018 में सत्ता में आए इमरान खान को आधिकारिक यात्राओं के दौरान करीब 14 करोड़ रुपये के 58 उपहार मिले थे। इन महंगे उपहारों को तोशाखाना में जमा किया गया था। बाद में इमरान खान ने इन्हें तोशखाने से सस्ते दाम पर खरीद लिया और फिर महंगे दाम पर बाजार में बेच दिया। इस पूरी प्रक्रिया के लिए उन्होंने सरकारी कानून में बदलाव भी किए।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान ने 2.15 करोड़ रुपये में इन गिफ्ट्स को तोशखाने से खरीदा था और इन्हें बेचकर 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया। इन गिफ्टस में एक ग्राफ घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियां भी थीं।

गलत रजिस्ट्री की शिकायत के बाद उपपंजीयक निलंबित

रायपुर। रायपुर जिला पंजीयन कार्यालय (पंजीयन एवं मुडांक) में रजिस्ट्री के गलत प्रकरण का मामला विधानसभा में उठा। राजस्व मंत्री ने सदन को बताया कि जांच के बाद उपपंजीयक को निलंबित कर दिया गया है।
विधायक कुलदीप जुनेजा ने अतारांकित प्रश्नकाल के दौरान सवाल किया कि जिला रायपुर पंजीयन कार्यालय (पंजीयन एवं मुद्रांक) कार्यालय में कैलेण्डर वर्ष 2021 एवं 2022 में रजिस्ट्री के कितने आवेदन प्राप्त हुए ? प्राप्त आवेदनों में कितने आवेदन का निराकरण हो गया है ? कितने शेष हैं ? जवाब में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि रायपुर जिले के पंजीयन कार्यालय में वर्ष 2021 में 58838 आवेदन प्राप्त हुये है। 58838 आवेदन निराकृत है। इसी प्रकार वर्ष 2022 में 66801 आवेदन प्राप्त हुये है, 66801 आवेदन निराकृत है

जुनेजा ने सवाल किया कि प्रश्नांकित अवधि में रजिस्ट्री में अनियमितता या गलत रजिस्ट्री करने की या रजिस्ट्री रोकने की कितनी शिकायत/आवेदन प्राप्त हुए ? प्राप्त आवेदन / शिकायतों पर क्या कार्यवाही की गई, बतावें? राजस्व मंत्री ने बताया कि रायपुर जिले के पंजीयन कार्यालय में वर्ष 2021 में 189 आपत्ति/आवेदन प्राप्त हुई है। इसी प्रकार वर्ष 2022 में 233 आपत्ति / आवेदन प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 के 233 आवेदन में से अनियमितता या गलत रजिस्ट्री करने के संबंध में 01 शिकायत प्राप्त हुई है। उप पंजीयकों द्वारा कुल 421 आपत्तिकर्ता को सक्षम न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त करने अवगत कराया गया है तथा शेष 01 शिकायत आवेदन के संबंध में उप पंजीयक को महानिरीक्षक पंजीयन छ0ग0 रायपुर के द्वारा जांच उपरांत निलंबित किया गया है।

शिक्षाकर्मी वर्ग 3 को क्रमोन्नति देने का प्रश्न ही नहीं उठता – टेकाम

रायपुर। सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति का मामला मंगलवार को विधानसभा में भाजपा विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने उठाया। जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि शिक्षाकर्मी वर्ग 3 को क्रमोन्नति देने का प्रश्न ही नहीं उठता है क्योंकि उन्हें शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के रुप में संविलियन कर दिया गया है।
प्रश्नकाल के दौरान श्री शर्मा ने सवाल किया कि सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति हेतु विगत 03 वर्षो में विभाग द्वारा क्या क्या कार्यवाही की गयी है? वेतन विसंगति दूर करने के लिये कब-कब, कौन सी समिति का गठन किया गया था तथा उनको रिर्पोट प्रस्तुत करने की समय-सीमा क्या-क्या थी? जवाब में मंत्री टेकाम ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों के कारण वेतनमान में संशोधन करने हेतु प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में गठित समिति की बैठक दिनांक 28.11.2022 को मंत्रालय में आयोजित की गई थी। बैठक में निम्न बिन्दुओं की जानकारी चाही गयी थी जो इस प्रकार है उल्लेखित मांगों के संबंध में संभावित विकल्प। विभिन्न विकल्पों का वित्तीयभार, अन्य प्रभाव। अन्य राज्यों की तुलनात्मक स्थिति। वेतन विसंगतियों के कारण वेतन में संशोधन प्रस्तावों का परीक्षण करने हेतु सचिव स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय- सीमा का उल्लेख नहीं है।

रायपुर। सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति का मामला मंगलवार को विधानसभा में भाजपा विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने उठाया। जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि शिक्षाकर्मी वर्ग 3 को क्रमोन्नति देने का प्रश्न ही नहीं उठता है क्योंकि उन्हें शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के रुप में संविलियन कर दिया गया है।
प्रश्नकाल के दौरान श्री शर्मा ने सवाल किया कि सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति हेतु विगत 03 वर्षो में विभाग द्वारा क्या क्या कार्यवाही की गयी है? वेतन विसंगति दूर करने के लिये कब-कब, कौन सी समिति का गठन किया गया था तथा उनको रिर्पोट प्रस्तुत करने की समय-सीमा क्या-क्या थी? जवाब में मंत्री टेकाम ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों के कारण वेतनमान में संशोधन करने हेतु प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में गठित समिति की बैठक दिनांक 28.11.2022 को मंत्रालय में आयोजित की गई थी। बैठक में निम्न बिन्दुओं की जानकारी चाही गयी थी जो इस प्रकार है उल्लेखित मांगों के संबंध में संभावित विकल्प। विभिन्न विकल्पों का वित्तीयभार, अन्य प्रभाव। अन्य राज्यों की तुलनात्मक स्थिति। वेतन विसंगतियों के कारण वेतन में संशोधन प्रस्तावों का परीक्षण करने हेतु सचिव स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय- सीमा का उल्लेख नहीं है।

अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति देने के संबंध में नहीं दिए गए कोई निर्देश

रायपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का मामला पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने उठाया, जिसके जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि कार्यरत अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति देने के संबंध में कोई निर्देश नहीं दिये गये हैं।
अतारांकित प्रश्नकाल के दौरान अजय चन्द्राकर ने आदिम जाति विकास मंत्री से जानना चाहा कि 31 जनवरी, 2023 की स्थिति में 14580 व्याख्याता / शिक्षक / सहायक शिक्षक पदों की भर्ती में किन-किन संवर्गो के कितने-कितने पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है व किन-किन संवर्गो की भर्ती प्रक्रिया अपूर्ण है? जवाब में मंत्री टेकाम ने सदन को बताया कि व्याख्याता के 3177, शिक्षक के 5897 तथा सहायक शिक्षक के 5506 सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। शिक्षक पद के लिये 9348 एवं सहायक शिक्षक पद के लिये 14024 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया गया है। कार्यरत अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति देने के संबंध में कोई निर्देश नहीं दिये गये हैं।

बीवियों के बीच पति का बंटवारा. 3 दिन पहले और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने का आदेश, संडे को चलेगी मर्जी

अभी तक आपने परिवार में जमीन-जायजाद और रुपयों गहनों के बंटवारे के बारे में सुना होगा, लेकिन ग्वालियर में कैसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है,जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे, कुटुंब न्यायालय [फैमिल कोर्ट] में एक पति का उसकी दो पत्नियों के बीच बंटवारा हुआ है, समझौता यह हुआ कि पति सप्ताह में 3 दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। हालांकि संडे को पति की मर्जी चलेगी वह दोनों पत्नियों में से किसके साथ रहना चाहता है…।

यह है पूरा मामला

दरअसल पति हरियाणा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है और उसकी पहली शादी 2018 में हुई थी और शादी के बाद 2 साल तक व साथ रहे, साल 2020 में जब करोना काल समय लाकडाउन लगा तो पति अपनी पत्नी को मायके ग्वालियर में छोड़कर फिर दोबारा हरियाणा लौट आ गया। लाक डाउन हटने के बाद भी वह अपनी पत्नी को लेने नहीं आया। इसी बीच पति के संबंध कंपनी में ही काम करने वाली कार्य महिला के साथ बन गए और उसके बाद पति ने महिला के साथ दूसरी शादी कर ली । ग्वालियर में अपने मायके में पति का इंतजार कर रही पहली पत्नी के सब्र का बांध जब टूटा तो खुद ही पति की कंपनी में पहुंच गई, जहां उसे पता चला कि उसके पति ने कंपनी में ही काम करने वाली किसी महिला के साथ दूसरी शादी कर ली है। उसके बाद दोनों में विवाद होने लगा और विवाद के बाद पत्नी ने इसकी शिकायत ग्वालियर कुटुंब न्यायालय में कर दी ।पत्नी का आरोप था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है इसलिए भरण-पोषण के लिए उसे न्याय चाहिए इसके बाद यह मामला कुटुंब न्यायालय में काउंसलर हरीश दीवान के पास पहुंचा दो की काउंसलिंग की गई…।
6 महीने तक चलाकर काउंसलर हरि दीवान ने बताया कि महिला के पति से उसने बातचीत की और उसके बाद लगातार यह मामला लगभग 6 महीने तक ऐसे चलता रहा, उसके बाद दोनों पत्नियों और उसके पति को काउंसलिंग के लिए कुटुंब न्यायालय में बुलाया गया और तीनों को बिठाकर बातचीत की गई तो उसका समाधान निकाला है। पवन सिंह के द्वारा यह तय हुआ कि पति सप्ताह में 3 दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा ,लेकिन संडे के दिन पति पूरी तरह फ्री रहेगा। उस दिन वह अपनी इच्छा के अनुसार किसी की पत्नी के साथ रह सकता है ।काउंसलर हरीश दीवान ने बताया कि इस निर्णय के बाद दोनों पत्नी और पति संतोष के साथ रहेगे,समझौता के साथ पति ने दोनों पत्नियों को एक फ्लेट भी दिया है और दोनों का भरण पोषण खुद करेगा.।

सरोरा में 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 35 बेटियों कोसरपंच ने बाटी साइकिल

तिल्दा विकासखंड के ग्राम सरोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत नवी क्लास की छात्राओं सोमवार को साइकिल प्रदान की गई… इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में ग्राम पंचायत के सरपंच बी,आर वर्मा के द्वारा 35 छात्राओं को शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरित की गई…

नई साइकिल देखकर छात्राएं खुश हो गई क्योंकि काफी दूर से पैदल स्कूल में पढ़ने के लिए आती थी अब साइकिल मिलने से जल्दी स्कूल आ जाएंगी.. सरपंच बिहारी यादव ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से छात्राओं को साइकिल मिलने से पढ़ने के लिए आते समय होने वाली परेशानी पूरी तरह से दूर हो जाएगी.. उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई लिखाई करें और अच्छे नंबरों से पास होकर स्कूल गांव और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें.. इस मौके पर जनपद सदस्य रेख राम देवांगन.जनभागीदारी अध्यक्ष सनत ठाकुर उपसरपंच स्कूल के शिक्षक एवं गांव के गणमान्य नागरिक एवं पंच मौजूद थे