Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 803

छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान विकास ग्रुप का प्रवेश

रायपुर। ओडिशा के साथ-साथ भारत के पूर्वी हिस्से के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान विकास ने अपने बैनर तले रायपुर में रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल और जगदलपुर में आदेश्वर अकादमी के साथ छत्तीसगढ़ में अपना प्रवेश किया है। ओडिशा का विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पिछले दो दशकों से ओडिशा और उसके आस-पास के राज्यों में गुणात्मक सीबीएसई के-12 शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिसमें राज्य भर के 15000 से अधिक छात्र हैं, जिसमें अभिनव शैक्षणिक विचार और बोर्ड द्वारा नवीनतम शैक्षिक पहल का समावेश किया गया है। छत्तीसगढ़ के छात्र पिछले दो दशकों से विकास को तरजीह दे रहे हैं और माता-पिता की लंबे समय से छत्तीसगढ़ में विकास के स्कूल शुरू करने की मांग चल रही थी।
गौरतलब है कि रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल और आदेश्वर अकादमी दोनों सीबीएसई, नई दिल्ली से सीनियर सेकेंडरी लेवल के-12 तक संबद्ध हैं। इसके अलावा, रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल , विश्व के सर्वश्रेष्ठ बोर्ड आईबी पाठ्यक्रम से संबद्धता प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ का एकमात्र स्कूल है। ओलंपियाड – छठी कक्षा से विकास में एक अनूठा कार्यक्रम है जो छात्रों को कक्षा-6वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया जाता है। इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड की तैयारी के साथ-साथ ग्यारहवीं/बारहवीं कक्षा के लिए जेईई/एनईईटी/सीपीटी के लिए एकीकृत कार्यक्रम उल्लेखनीय है।

इस अकादमी सत्र 2023-24 से रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल एवं आदेश्वर अकादमी दोनों में विकास की प्रभावी केंद्रीकृत शैक्षणिक कार्यक्रम लागू किया जाएगा। शिक्षक का विकास और क्षमता निर्माण अकादमिक कार्यक्रम का अभिन्न अंग होगा। दोनों स्कूलों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग से सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ बोर्डिंग हाउस की सुविधा है। दोनों स्कूलों में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, स्विमिंग पूल और अन्य इनडोर खेलों सहित कई खेल और खेल गतिविधियों की पेशकश करने वाली अंतर्राष्ट्रीय मानकों की खेल सुविधाएं होंगी। विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष श्री डी. मुरली कृष्ण ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। श्री जवाहर सुरीसेट्टी, कार्यकारी निदेशक रूंगटा समूह और श्री डी. विवेक कुमार, निदेशक, विकास समूह बैठक में उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री वैश्विक आर्थिक विकास हेतु शांति के पक्षधर – राज्यपाल विश्वभूषण

00 मैट्स विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का शुभारंभ
रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज मैटस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ रिसर्च कांन्क्लेव 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन दिया। इस सम्मेलन का विषय वैश्विक वितीय एवं आर्थिक परिवर्तन: विकास पर प्रभाव था। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विचार है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए विश्व मे शांति स्थापित होना पहली प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहें युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति का मार्ग अपनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि युद्ध केवल विनाश की ओर ले जाता है। यह मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे न केवल विश्व की वित्तीय व्यवस्था बल्कि सामाजिक व्यवस्था भी कमजोर हो जाती है। इसका प्रभाव लोगों के ऊपर पड़ता है और आम जनता को आर्थिक बदहाली से गुजरना पड़ता है। इसलिए युद्ध और नरसंहार की कीमत पर किसी भी समस्या का हल नहीं निकल सकता है। इसे बातचीत के जरिए ही सुलझाने का रास्ता निकाला जाना चाहिए। विश्व ने दो महायुद्ध और उसके दुष्परिणाम देखे हैं। इनसे दुनिया को सबक लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका, चीन, जापान, और जर्मनी के बाद विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को पांच ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने का जो सपना देखा था वह अब वास्तविक स्वरूप ले रहा है। भारत के लाखों वंचित वर्गो को बैंकिंग तंत्र से जोड़ा गया है और करोड़ों युवाओं को 20 लाख करोड़ से अधिक का मुद्रा ऋण बिना बैंक गारंटी स्वीकृत किया गया है। स्थानीय कुटीर उद्योग एवं उत्पादों को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री की योजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्मारिका का विमोचन किया। मैट्स विश्वविद्यालय की ओर से राज्यपाल को पुस्तक, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार मे ंविभिन्न राज्यों के शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती लुभा मुखर्जी, मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति श्री के.पी.यादव, शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन

आकर्षी कश्यप को उप पुलिस अधीक्षक पद पर मिली नियुक्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त लिये गये अन्य निर्णयों मे छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया तथा ऋण को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिये निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया।

कर्क और तुला राशि वालों को धन लाभ के मिलेंगे कई मौके, जानें बाकी राशि वालों का हाल

मेष 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम हो सकते हैं और रिश्तों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको किसी पर भरोसा करना समस्या दे सकता है, इसलिए बहुत ही सावधानी बरतें। आप अपने मन की किसी बात को अपनी माताजी से साझा कर सकते हैं। मामा पक्ष से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको आज एक के बाद एक काम लगे रहेंगे, जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने पर भी जोर देंगे और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके पुण्य कार्य में भी वृद्धि होगी। किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई बड़ी चूक हो सकती है। नौकरी में आपको अच्छा काम करने से अधिकारियों द्वारा भी सम्मानित किया सकता है और किसी अजनबी पर आप भरोसा ना करें। यदि कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर रहा है, तो उसमे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिजनों के साथ मिलकर कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी कारोबार में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो भी आज दूर होगी और अपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी  आपको वापस मिल सकता है। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो आपको उनकी बात बुरी लग सकती है और आपको मित्रों के कहने में आकर बड़ा निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं।

पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर गए हड़ताल पर, बोले- वादा कर भूल गई सरकार

तिल्दा नेवरा ,छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों के सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गाए हैं। पंचायत सचिवों का कहना है कि दो साल की परीक्षा अवधिक के बाद शासकीयकरण करने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार वादा कर भूल गई है। अन्य कर्मचारियों को जो लाभ मिल रहे हैं पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति, ग्रेच्युटी वह सब उन्हें भी मिलना चाहिए। इसे लेकर कई बार ज्ञापन दिया। वार्ता हुई, लेकिन आश्वासन से आगे बात नहीं बढ़ी।

सचिवो के हड़ताल में जाने से शासन के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ेगा, शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी का काम बंद हो जाएगा।इसके साथ ही निराश्रितो को पेंशन भुगतान योजना,जन्म-मृत्यु पंजीयन,मनरेगा,वर्मीखाद विक्रय,राष्ट्रीय आजीविका मिशन,प्रधानमंत्री आवास योजना,जलजीवन मिशन,स्वच्छ भारत मिशन,समस्त निर्माण कार्य पर भी असर पड़ेगा

पंचायत सचिव संघ तिल्दा के ब्लॉक अध्यक्ष चिंतामणी साहू ने बताया कि पंचायत मंत्री श्रीरविन्द्र चौबे एवं मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा दिये गए आश्वासन के बाद भी 6 मार्च को बजट में सचिवो के लिए शासकीयकरण के सम्बंध में कोई ठोस पहल नही किया गया ,इससे  सचिवो में काफी रोष व्याप्त है और अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने को मजबूर हो गए । पंचायत सचिव शासन के विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर प्रशासन के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का काम करते हैं,लेकिन राज्य सरकार द्वारा विगत चार वर्षों से सचिवो से छलावा किया जा रहा है। अब जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी हड़ताल जरी रहेगा |

हड़ताल में कोमल प्रसाद साहू ब्लॉक संगठन  सचिव एवम प्रदेश मीडिया प्रभारी ,शिवचरण वर्मा, सुनील शर्मा . सोहन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरिश्चचंद्र वर्मा,,सेवक साहू ,सुंदर ध्रुव ,परमानंद बंधे ,भिखलेश्वर ,खेसराम साहू ,राकेश साहू ,होरीलाल वर्मा ,मनहरण वर्मा ,ललित वर्मा ,रमेश गृतलहरे ,विष्णु देवांगन ,हरिश्चंद्र ,सुरेंद्र पटेल,चंद्रशेखर वर्मा ,संतराम टंडन ,सीमा ढिढी, डीगेश्वरी वर्मा , नीरा चक्रधारी,मालती ध्रुव ,आरती पठारी,अवध वर्मा,राजकुमार साहू , सहित 101 पंचायत के सचिव उपस्थित थे।

अडाणी के मुद्दे से डरी हुई है सरकार,वे मुझे पार्लियामेंट हाउस में नहीं बोलने देंगे

लंदन के भाषण में ऐसी कोई चीज नहीं थी जो मैंने पब्लिक रिकॉर्ड से नहीं निकाली
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीसी करके प्रधानमंत्री और गौतम अडाणी के रिश्ते पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री बताएं कि उनका अडाणी से क्या रिश्ता है। मेरे लंदन के भाषण में ऐसी कोई चीज नहीं थी जो मैंने पब्लिक रिकॉर्ड से नहीं निकाली। यह पूरा मामला डिस्ट्रक्ट करने का मामला है

सरकार और प्रधानमंत्री जी अडाणी के मुद्दे से डरे हुए हैं। मुझे लगता है कि वे मुझे पार्लियामेंट हाउस में नहीं बोलने देंगे। श्रीलंका और बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया में उन्हें ठेके मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री जी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम के बीच क्या बात हुई पीएम जी उसके जवाब नहीं दे पाए। पार्लियामेंट में जवाब देने के बाद मैं आपके साथ डिटेल में बात करूंगा। क्योंकि बतौर सांसद वह मेरा प्लेटफॉर्म है।मैं लोकसभा का सदस्य हूं। मेरी जिम्मेदारी अपनी बात संसद में रखने की है। मुझे कल संसद में अगर बोलने का मौका मिलता है तो वहां मैं डिटेल में इस विषय पर अपनी बात रखूंगा।

कोई बालीवुड-टालीवुड या छालीवुड नहीं,फिल्म इंडस्ट्री कहना चाहिए -आयशा जुल्का

सबसे ज्यादा जरूरी चीज है कि आप हिंदुस्तानी हों,आस्कर अवार्ड लेते समय डे्रस पर कहा
रायपुर। साउथ के फिल्मों की बात ही कुछ अलग होती है। बालीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का ने यह बातें रायपुर में स्थानीय होटल में आयोजित सीजी रत्न सम्मान कार्यक्रम में कही। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने भी साउथ की फिल्मों में काम किया है। एक सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वर्तमान में बालीवुड, टालीवुड या छालीवुड नहीं, बल्कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री कहना चाहिए और जहां भी काम अच्छा हो, उससे खुशी मिलती है

अभिनेत्री ने कहा कि 90 के दशक में पारिवारिक माहौल में फिल्में बनती थीं। उस दौरान फिल्म की स्टोरी लाइन, गाने आदि पर विशेष ध्यान देने के कारण अलग ही फिल्में बनती थीं। आज के समय की फिल्मों का दौर अलग है। उन्होंने कहा कि वे जब फिल्म इंडस्ट्री में आई तो उन्हें कुछ नहीं आता था और सारी चीजें बालीवुड से ही सीखा, जबकि आज के समय में जो कलाकार आ रहे हैं, वे सब कुछ सीखकर आते हैं।
आस्कर अवार्ड से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि अवार्ड लेते समय यह जरूरी नहीं है कि आप इंडियन ड्रेस में हों या वेस्टर्न ड्रेस पहने हों, सबसे ज्यादा जरूरी चीज है कि आप हिंदुस्तानी हों। अभिनेत्री ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि उनके पसंदीदा अभिनेताओं में आमिर खान सबसे पहले है। अगर अभिनेत्रियों की बात की जाए तो वे अपना ही नाम लेंगी। अभिनेत्री आयशा जुल्का वर्ष 1988 में ही चार सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता थीं।

1 अप्रैल से बेरोजगारों को मिलेगा 2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता

रायपुर। राजीव मित्र योजना के अंतर्गत रोजगार तथा 2500 रूपये प्रतिमाह प्रदाय किए जाने का मामला गुरुवार को विधानसभा में उठा। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में बताया कि 1 अप्रैल 2023 से बेरोजगारों को 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री पटेल ने सदन को बताया कि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में घर-घर रोजगार, हर घर रोजगार योजना संचालित नहीं है। जनघोषणा पत्र के मंशानुसार शासन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत राजीव युवा मितान क्लब नामक योजना 18 सितम्बर, 2021 से लागू की गई है, इस योजना का उद्देश्य सामाजिक गतिविधियों, सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल गतिविधियों एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का है, इस योजना में रोजगार प्रदान किया जाना शामिल नहीं है। प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को 01.04.2023 से रूपये 2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की योजना स्वीकृत की गई है। राशि की आवश्कता आवेदकों की संख्या पर निर्भर करेगी इसलिये निश्चित राशि बताया जाना संभव नहीं है।

 

ट्रक ने स्कूटी सवार स्टाफ नर्स को रौंदा, मौत

रायपुर। देवपुरी इलाके में हुए सड़क हादसे में बाल्को कैंसर अस्पताल में स्टाफ नर्स की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार स्टाफ नर्स प्रियाश्री बारीक 26 साल को रौंद दिया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतका नया रायपुर स्थित बालको कैंसर अस्पताल से काम खत्म कर घर लौट रही थी। मृतिका नर्स जशपुर के ग्राम हर्रादीपा की रहने वाली थी। टिकरापारा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

मंत्री लखमा बोले क्लब के संचालक के साथ सदस्य (कमरो) की राजनीतिक आपसी लड़ाई है, फिर भी एक माह के भीतर कार्रवाई की जाएगी

रायपुर। मध्यप्रदेश की सीमा से सटे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के होटल-ढाबों में अवैध शराब की बिक्री का मामला गुरूवार को विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों ने जोर शोर से उठाया। इस मामले पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भरोसा दिलाया कि होटल-ढाबों की जांच कर अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की जाएगी। एक क्लब में अवैध शराब बिक्री के सवाल पर आबकारी मंत्री ने कहा कि क्लब के संचालक के साथ सदस्य (कमरो) की राजनीतिक आपसी लड़ाई है। फिर भी एक माह के भीतर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य गुलाब कमरो के सवाल के जवाब में आबकारी मंत्री लखमा ने कहा कि मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर जिले में एक क्लब संचालित हैं। क्लब के खिलाफ कुल तीन शिकायतें पाई गई है जिसमें से एक शिकायत सही पाई गई है। जिस पर संचालक को नोटिस जारी की गई है। कांग्रेस सदस्य कमरो जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि क्लब उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। मैं खुद दारू नहीं पीता। नियमों का उल्लंघन कर क्लब चलाया जा रहा है। उन्होंने क्लब का लाइसेंस निरस्त करने पर जोर दिया। इस पर कवासी लखमा ने कहा कि क्लब के संचालक के साथ सदस्य (कमरो) की राजनीतिक आपसी लड़ाई है। फिर भी एक माह के भीतर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। कमरो ने कहा कि उनकी संचालक से कोई लड़ाई नहीं है। आम लोगों से जुड़ा मामला है। चुनाव का समय है और अवैध शराब बिक्री से मेरे विधानसभा की छवि खराब हो रही है।

कांग्रेस सदस्य डॉ. विनय जायसवाल ने कहा कि यह सीमावर्ती जिला है और मध्यप्रदेश के माफिया होटल-ढाबों में अवैध शराब की बिक्री करा रहे हैं। उन्होंने बिहान योजना के तहत संचालित एक ढाबे का जिक्र कर कहा कि महिला संचालक ने खुले तौर पर मीडिया में बयान दिया है कि अन्य लोग बंद कर देंगे, तो वो भी अपने ढाबे में शराब नहीं पिलाएंगी।
डॉ. जायसवाल मोबाइल दिखाने लगे, तो स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें टोका। इसके बाद आबकारी मंत्री ने भरोसा दिलाया कि होटल-ढाबों की जांच कर अवैध शराब बिक्री पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। चर्चा के बीच भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने क्लब के संचालक की जानकारी चाही। इस पर आबकारी मंत्री ने बताया कि क्लब के संचालक लाइसेंसधारी शशिकांत जायसवाल हैं। इस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने बताया कि जायसवाल के यहां दो दिन पहले भाजपा नेता नंदकुमार साय और सच्चिदानंद उपासने चाय पीकर गए हैं। इसका शिवरतन शर्मा ने प्रतिवाद किया और भाजपा नेताओं के नाम विलोपित करने की मांग की, लेकिन स्पीकर ने ऐसा करने से मना कर दिया।