Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 802

मौसम हुआ खुशनुमा,बारिश के साथ चली ठंडी हवाएं

तिल्दा पूर्वा अनुमान के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक शहर में मौसम का मिजाज बदला और कुछ ही देर में आसमान पर छाए काले बादल बरसने लगे ..शुक्रवार शाम को भी आसमान पर बादल छाए हुए थे.. गर्मी में हुई बारिश से  मौसम को खुशनुमा हो गया है ..

बारिश के चलते.शहर की मुख्य सड़कों पर बारिश का पानी जाम हो गया ,  वही जाम पड़ी नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर आ गया.. प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश की खबर है, कुछ जगह पर ओलावृष्टि हुई है मौसम विभाग की मानें तो कल तक मौसम ऐसे ही रहने का आसार है

रायपुर विकास प्राधिकरण: सरचार्ज राशि में एकमुश्त भुगतान पर छूट 31 मार्च तक

आवासीय में 50 और व्यावसायिक में 30 प्रतिशत की मिलेगी छूट
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में बकायादारों द्वारा एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में दी जा रही छूट 31 मार्च 2023 तक ही मिलेगी। इसमें पुरानी योजनाओं में सबसे ज्यादा बकाया राशि बॉम्बे मार्केट, बोरियाखुर्द, हीरापुर, रायपुरा और ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा के आवंटितियों पर है। इसके तहत् आवंटितियों को एक मुश्त राशि जमा करने पर उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के अनुसार कई संपत्तियों में नियमित भुगतान नहीं करने के कारण सरचार्ज की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि बॉम्बे मार्केट में आवंटितियों को एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में 1.24 करोड़ रुपए का बचत होगी। इसी प्रकार बोरियाखुर्द योजना में 10.56 करोड़ रुपए की बकाया राशि में सरचार्ज की राशि 1.00 करोड़ रुपए है। हीरापुर में 3.66 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 1.82 करोड़ रुपए का सरचार्ज है। रायपुरा में 5.95 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 3.06 करोड़ रुपए का सरचार्ज शामिल है और ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर 3.89 करोड़ रुपए में से सरचार्ज की राशि के रुप में 1.16 करोड़ रुपए देना बाकी है।
प्राधिकरण द्वारा 31 मार्च तक दी जा रही छूट पर एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की छूट से आवंटितियों को काफी लाभ हो रहा है। आरडीए के सीईओ श्री साहू ने विभिन्न योजनाओं के समस्त बकायादारों से अपील की है कि वे रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा दी जा रही इस छूट के सुनहरे मौके का अधिक से अधिक लाभ उठावें। इससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा और बचत भी होगी।

इनर व्हील रायपुर ग्रेटर का नो-स्पिट मूवमेंट रविवार से, पान, गुटका थूंककर गंदगी फैलाने वालों को देंगे समझाइश

स्मार्ट स्पिट बिन व कप बांटकर करेंगे प्रेरित
रायपुर। स्वच्छतम शहर के रूप में रायपुर शहर को पहचान दिलाने रायपुर नगर निगम के प्रयासों में स्वयंसेवी संगठन भी अपनी सहभागिता दे रहे हैं। “इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर“ की महिलाएं सार्वजनिक स्थलों पर थूंकने की प्रवृत्ति को रोकने यह अभियान शुरू कर रही हैं, इसके लिए वे जन जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए सड़कों, कार्य स्थलों, व्यावसायिक परिसरों की खुली जगहों पर थूंकने वालों को समझाईश देकर स्टार्ट अप द्वारा तैयार किए गए स्मार्ट सॉल्यूशन के उपयोग हेतु प्रेरित करेंगी।
इनर व्हील क्लब रायपुर की अध्यक्ष साक्षी जैन के अनुसार खुली जगह पर थूंकने की प्रवृत्ति न सिर्फ गंदगी व बीमारियों को बढ़ावा देती है, बल्कि साफ-सुथरे परिसर व शहर को बदरंग करती है। ऐसे लोगों को समझाईश देने रायपुर स्मार्ट सिटी व नगर निगम के साथ मिलकर इनर व्हील रायपुर ग्रेटर ‘नो-स्पिट मूवमेंट’ संचालित कर रही है। साक्षी के अनुसार कई शहरों में पीकदान के तौर पर स्मार्ट स्पिट कप व स्पिट बिन का उपयोग लोग कर रहे है, जिस पर थूंकने से तुरंत यह पीक जेली में परिवर्तित होकर गंदगी फैलने से रोकता है। थूंकने से बीमारियों की भी संभावना बढ़ती है, इसलिए ऐसे घरों में जहां पान, गुटका के सेवन के आदी रहते है, या टी.बी. या अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीज निवासरत है, उनके लिए भी यह स्पिट कप या बिन अत्यधिक उपयुक्त है।

इनर व्हील अध्यक्ष साक्षी ने यह भी बताया है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व रायपुर नगर निगम के साथ मिलकर संस्था की महिलाएं अभियान संचालित कर रही है। स्मार्ट सॉल्यूशन के तहत स्टार्ट अप कंपनी द्वारा तैयार किए गए बायो डिग्रेडेबल स्मार्ट स्पिट कप व स्पिट बिन भी इनर व्हील द्वारा निःशुल्क वितरित किए जा रहे है। उन्होंने आगे बताया कि यह उत्पाद दुर्गंध रहित, पर्यावरण अनुकूल, छलकन रोधी होने के कारण उपयोग हेतु सरल व उपयुक्त है।
उन्होंने बताया कि 19 मार्च को सुबह 7 बजे ऑक्सीजोन पंडरी से इस अभियान की शुरूआत होगी, जहां महिलाएं शहर की स्वच्छता में योगदान की शपथ लेंगी एवं “नो-स्पिट“ मूवमेंट में हर नागरिक से सहयोग की अपील करेगी। शहर स्वच्छता से जुड़े इस आयोजन में नगर निगम रायपुर, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व स्वच्छ भारत मिशन टीम भी शामिल होगी।

वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया से 16 साल बाद वनडे जीता भारत, तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद वनडे सीरीज भी जीतने उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने यह लक्ष्य 39.5 ओवर में हासिल कर लिया।

भारत ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी।

जवाब में भारत ने 39.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने लय में वापसी की और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त भारत ने 39 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद राहुल ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 44 रन की साझेदारी निभाई। हार्दिक के आउट होने के बाद जडेजा और राहुल के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब अगला वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 16 साल बाद हराया है।

करीब 16 साल बाद वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया पर हासिल की जीत

दोनों के बीच इस मैदान पर पांच वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने तीन और ऑस्ट्रेलिया ने दो मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर वनडे में 2007 में हराया था। इसके बाद 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर भारत को शिकस्त दी थी। अब करीब 16 साल बाद भारत एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रहा है। रवींद्र जडेजा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ऑस्ट्रेलियाई पारी

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। कंगारू टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 129 रन था, इसके बाद टीम 59 रन बनाने में आठ विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 19.3 ओवर में दो विकेट पर 129 रन बना लिए थे। तब मिचेल मार्श और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर थे।
रवींद्र जडेजा ने मार्श को आउट किया और इसके बाद पूरी टीम 35.4 ओवर में ढह गई। यानी 17 ओवर के अंदर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पारी को खत्म कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाए। उन्होंने 65 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। ट्रेविस हेड पांच रन बनाकर सिराज का शिकार बने थे। इसके बाद मिचेल मार्श और कप्तान स्टीव स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई थी। स्मिथ को हार्दिक पांड्या ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बना सके। इसके बाद मार्श ने लाबुशेन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। मार्श को जडेजा ने सिराज के हाथों कैच कराया। वह 65 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्के की मदद से 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
मार्श के आउट होते ही पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ढह गई। लाबुशेन को कुलदीप ने जडेजा के हाथों कैच कराया। वह 15 रन बना सके। इसके बाद मोहम्मद शमी का कहर देखने को मिला। उन्होंने अपने तीन ओवर में तीन विकेट लिए। सबसे पहले 28वें ओवर में जोश इंग्लिस को बोल्ड किया। इंग्लिस 26 रन बना सके। इसके बाद 30वें ओवर में कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया। ग्रीन 12 रन बना सके। फिर 32वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस पांच रन बनाकर आउट हुए।
जडेजा ने मैक्सवेल को हार्दिक के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल आठ रन बना सके। वहीं, सिराज ने शॉन एबॉट और एडम जाम्पा को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 188 रन पर समेट दिया। शमी और सिराज ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि जडेजा को दो विकेट मिला। हार्दिक और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया।

भारत की पारी

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। 39 रन तक भारत ने अपने शीर्ष चार बल्लेबाजों को गंवा दिया था। ईशान किशन तीन रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली चार रन और सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना आउट हुए। शुरुआती चार में से तीन विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए। वहीं, स्टोइनिस ने ईशान के अलावा हार्दिक पांड्या को आउट किया।

हालांकि, राहुल और जडेजा ने पारी संभाली और दबाव को झेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। राहुल ने वनडे करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। वह 91 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जडेजा ने 69 गेंदों में 45 रन की पारी में पांच चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने तीन और स्टोइनिस ने दो विकेट लिए।

क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन होंगे गिरफ्तार? इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में अरेस्ट वारंट जारी, वॉर क्राइम के आरोप

मॉस्को. यूक्रेनी बच्चों को निर्वासित करने सहित युद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. बीबीसी के मुताबिक, कोर्ट ने पुतिन पर वॉर क्राइम जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही रूसी राष्ट्रपति पर यूक्रेनी बच्चों को अवैध तरीके से जबरन रूस ले जाने का भी आरोप है. इसने कहा है कि ये अपराध 24 फरवरी 2022 से जब रूस ने यूक्रेन में पूरी तरह से घुसपैठ शुरू कर दी तब किए गए हैं. हालांकि मॉस्को ने घुसपैठ सहित सभी वॉर क्राइम के आरोपों को खारिज किया है.

आईसीसी ने पुतिन पर बच्चों के निर्वासन में शामिल होने का आरोप लगाया है, और कहा है कि उसके पास यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि उन्होंने सीधे तौर पर इन कृत्यों को अंजाम दिया, साथ ही साथ दूसरों की इसमें मदद भी की. अदालत ने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति बच्चों को निर्वासित करने वाले अन्य लोगों को रोकने के लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करने में विफल रहे.

क्या हो सकती है गिरफ्तारी?
बच्चों के अधिकारों के लिए रूस की आयुक्त मारिया लावोवा-बेलोवा को भी आईसीसी ने वांछित करार दिया है. पुतिन और लावोवा-बेलोवा के खिलाफ वारंट जारी किए जाने के बावजूद, ICC के पास संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोई शक्ति नहीं है, और केवल उन देशों के भीतर अधिकार क्षेत्र का उपयोग कर सकता है, जिन्होंने अदालत की स्थापना करने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.रूस ने उस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया है – इसलिए यह संभावना नहीं है कि या तो प्रत्यर्पित किया जाएगा.

कर्क और तुला राशि वालों को धन लाभ के मिलेंगे कई मौके, जानें बाकी राशि वालों का हाल

मेष 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम हो सकते हैं और रिश्तों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको किसी पर भरोसा करना समस्या दे सकता है, इसलिए बहुत ही सावधानी बरतें। आप अपने मन की किसी बात को अपनी माताजी से साझा कर सकते हैं। मामा पक्ष से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको आज एक के बाद एक काम लगे रहेंगे, जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने पर भी जोर देंगे और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके पुण्य कार्य में भी वृद्धि होगी। किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई बड़ी चूक हो सकती है। नौकरी में आपको अच्छा काम करने से अधिकारियों द्वारा भी सम्मानित किया सकता है और किसी अजनबी पर आप भरोसा ना करें। यदि कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर रहा है, तो उसमे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिजनों के साथ मिलकर कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी कारोबार में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो भी आज दूर होगी और अपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी  आपको वापस मिल सकता है। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो आपको उनकी बात बुरी लग सकती है और आपको मित्रों के कहने में आकर बड़ा निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान विकास ग्रुप का प्रवेश

रायपुर। ओडिशा के साथ-साथ भारत के पूर्वी हिस्से के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान विकास ने अपने बैनर तले रायपुर में रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल और जगदलपुर में आदेश्वर अकादमी के साथ छत्तीसगढ़ में अपना प्रवेश किया है। ओडिशा का विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पिछले दो दशकों से ओडिशा और उसके आस-पास के राज्यों में गुणात्मक सीबीएसई के-12 शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिसमें राज्य भर के 15000 से अधिक छात्र हैं, जिसमें अभिनव शैक्षणिक विचार और बोर्ड द्वारा नवीनतम शैक्षिक पहल का समावेश किया गया है। छत्तीसगढ़ के छात्र पिछले दो दशकों से विकास को तरजीह दे रहे हैं और माता-पिता की लंबे समय से छत्तीसगढ़ में विकास के स्कूल शुरू करने की मांग चल रही थी।
गौरतलब है कि रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल और आदेश्वर अकादमी दोनों सीबीएसई, नई दिल्ली से सीनियर सेकेंडरी लेवल के-12 तक संबद्ध हैं। इसके अलावा, रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल , विश्व के सर्वश्रेष्ठ बोर्ड आईबी पाठ्यक्रम से संबद्धता प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ का एकमात्र स्कूल है। ओलंपियाड – छठी कक्षा से विकास में एक अनूठा कार्यक्रम है जो छात्रों को कक्षा-6वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सक्षम बनाने के लिए तैयार किया जाता है। इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड की तैयारी के साथ-साथ ग्यारहवीं/बारहवीं कक्षा के लिए जेईई/एनईईटी/सीपीटी के लिए एकीकृत कार्यक्रम उल्लेखनीय है।

इस अकादमी सत्र 2023-24 से रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल एवं आदेश्वर अकादमी दोनों में विकास की प्रभावी केंद्रीकृत शैक्षणिक कार्यक्रम लागू किया जाएगा। शिक्षक का विकास और क्षमता निर्माण अकादमिक कार्यक्रम का अभिन्न अंग होगा। दोनों स्कूलों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग से सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ बोर्डिंग हाउस की सुविधा है। दोनों स्कूलों में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, स्विमिंग पूल और अन्य इनडोर खेलों सहित कई खेल और खेल गतिविधियों की पेशकश करने वाली अंतर्राष्ट्रीय मानकों की खेल सुविधाएं होंगी। विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष श्री डी. मुरली कृष्ण ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। श्री जवाहर सुरीसेट्टी, कार्यकारी निदेशक रूंगटा समूह और श्री डी. विवेक कुमार, निदेशक, विकास समूह बैठक में उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री वैश्विक आर्थिक विकास हेतु शांति के पक्षधर – राज्यपाल विश्वभूषण

00 मैट्स विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का शुभारंभ
रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज मैटस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ रिसर्च कांन्क्लेव 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन दिया। इस सम्मेलन का विषय वैश्विक वितीय एवं आर्थिक परिवर्तन: विकास पर प्रभाव था। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विचार है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए विश्व मे शांति स्थापित होना पहली प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहें युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति का मार्ग अपनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि युद्ध केवल विनाश की ओर ले जाता है। यह मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे न केवल विश्व की वित्तीय व्यवस्था बल्कि सामाजिक व्यवस्था भी कमजोर हो जाती है। इसका प्रभाव लोगों के ऊपर पड़ता है और आम जनता को आर्थिक बदहाली से गुजरना पड़ता है। इसलिए युद्ध और नरसंहार की कीमत पर किसी भी समस्या का हल नहीं निकल सकता है। इसे बातचीत के जरिए ही सुलझाने का रास्ता निकाला जाना चाहिए। विश्व ने दो महायुद्ध और उसके दुष्परिणाम देखे हैं। इनसे दुनिया को सबक लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका, चीन, जापान, और जर्मनी के बाद विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को पांच ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने का जो सपना देखा था वह अब वास्तविक स्वरूप ले रहा है। भारत के लाखों वंचित वर्गो को बैंकिंग तंत्र से जोड़ा गया है और करोड़ों युवाओं को 20 लाख करोड़ से अधिक का मुद्रा ऋण बिना बैंक गारंटी स्वीकृत किया गया है। स्थानीय कुटीर उद्योग एवं उत्पादों को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री की योजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्मारिका का विमोचन किया। मैट्स विश्वविद्यालय की ओर से राज्यपाल को पुस्तक, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार मे ंविभिन्न राज्यों के शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती लुभा मुखर्जी, मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति श्री के.पी.यादव, शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन

आकर्षी कश्यप को उप पुलिस अधीक्षक पद पर मिली नियुक्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त लिये गये अन्य निर्णयों मे छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया तथा ऋण को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिये निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया।

कर्क और तुला राशि वालों को धन लाभ के मिलेंगे कई मौके, जानें बाकी राशि वालों का हाल

मेष 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम हो सकते हैं और रिश्तों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको किसी पर भरोसा करना समस्या दे सकता है, इसलिए बहुत ही सावधानी बरतें। आप अपने मन की किसी बात को अपनी माताजी से साझा कर सकते हैं। मामा पक्ष से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको आज एक के बाद एक काम लगे रहेंगे, जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने पर भी जोर देंगे और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके पुण्य कार्य में भी वृद्धि होगी। किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई बड़ी चूक हो सकती है। नौकरी में आपको अच्छा काम करने से अधिकारियों द्वारा भी सम्मानित किया सकता है और किसी अजनबी पर आप भरोसा ना करें। यदि कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर रहा है, तो उसमे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिजनों के साथ मिलकर कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी कारोबार में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो भी आज दूर होगी और अपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी  आपको वापस मिल सकता है। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो आपको उनकी बात बुरी लग सकती है और आपको मित्रों के कहने में आकर बड़ा निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं।