रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले के आमजनों के सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 20 जनवरी से आयोजन करने के लिए जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिए थे।उक्त जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन की आगामी तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।
हिन्दू राष्ट्र की मांग केन्द्र से करनी चाहिए-भूपेश
मन सिंह जो घोटाले की बात कर रहे हैं वो निराधार है
रायपुर। हिन्दू राष्ट्र की मांग लेकर रायपुर में साधु संतों की सभा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, यह मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए। भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है। बहुत सारे साधु संत भाजपा समर्थित हैं। जोकि जनता को बरगला रहे हैं। इसलिए यहां मांग करने के बजाय दिल्ली में केंद्र सरकार के पास साधु-सतों को जाना चाहिए। अमित शाह कहते हैं देश संविधान से चलेगा। वह 25 मार्च को आ रहे हैं। इस मांग को लेकर उनसे मिलना चाहिए। ये लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 600 करोड़ के राशन घोटाले के आरोप लगाए, इस पर भूपेश बघेल ने कहा- बीजेपी के समय राशन कार्ड बनाकर काट देते थे। 15 लाख फर्जी राशन कार्ड उन्होंने बनाया। जो चावल गया वो घोटाले के श्रेणी में आएगा। रमन सिंह को जवाब देना चाहिए। 2009 में कुनकुरी कांड हुआ। रमन सिंह के क्षेत्र में धान की चोरी हुई थी। हमारे कार्यकाल में कार्रवाई हो रही है। जिन-जिन दुकानों का सत्यापन हुआ और जिसमें कमी पाई गई। उसमे नोटिस जारी हुआ। जो गलत है उसके खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। रमन सिंह के समय में कार्रवाई नहीं हुई। नान डायरी में बहुत सारे नाम थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रमन सिंह जो घोटाले की बात कर रहे हैं वो निराधार है।
बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान पर कलेक्टरों से नुकसान का परीक्षण कराने की बात कही है।
लड़की ने किया था नाबालिग लड़के का रेप, अब कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
इंदौर कोर्ट ने पहली बार लड़की को रेप के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है. 19 वर्षीय लड़की ने 15 साल के नाबालिग को बहला फुसलाकर गुजरात ले गई थी. जहां नाबालिक का शारीरिक शोषण किया था
अभी तक आप किसी लड़के द्वारा लड़की की रेप( rape) करने के मामले में कोर्ट द्वारा सजा होने के बारे में सुना होगा. लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां कोर्ट ने पहली बार किसी लड़की (girl) को पॉस्को एक्ट (posco act) यानी दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाई है. कार्ट ने दुष्कर्म की आरोपी युवती को 10 साल के कठोर कारावा और तीन हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है. आरोपी युवती 2018 में बहला-फुसलाकर गुजरात ले गई थी और उसके साथ गंदी हरकतें की थी.
जानिए पूरा मामला
दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला इंदौर शहर के बाणगंगा पुलिस थाने का है. जहां 5 नवंबर 2018 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा दूध लेने गया था. लेकिन लौटा नहीं, मुझे आशंका है कि उसे कोई बहला-फुसलाकर ले गया है. जिसके बाद पुलिस नाबालिक युवक की तलाश में लगी थी. पुलिस ने जब नाबालिक को तलाशा तो उसके साथ युवती भी पकड़ी गई. पुलिस जब नाबालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि 19 साल की राजस्थान की रहने वाली युवती बहला-फुसलाकर उसे गुजरात ले गई थी. जहां नाबालिक को टाइल्स फैक्ट्री में काम पर लगा दिया. इतना ही नाबालिग ने बताया कि युवती उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी.
माता-पिता से नहीं करने देती थी बात
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि युवती लड़के का मोबाइल अपने पास रखती थी. ताकि वो अपने माता-पिता से बात न कर सके. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पाक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की नाबालिग को लेकर खुद किराए के मकान में रहती थी और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी. पुलिस ने जब युवती पर लगे आरोपी की जांच की तो सही पाया गया. जिला अभियोनज अधिकारी ने बताया कि यह पहला मामला है कि जब किसी लड़की को पॉस्को एक्ट के तहत सजा सुनाई गई है.
भारत की वनडे में ‘सबसे बड़ी’ हार, ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत; 37 ओवर में समाप्त हुआ दूसरा मैच
ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कंगारू टीम ने भारतीय पारी को 26 ओवर में 117 रनों पर समेट दिया। जवाब में उसने 11 ओवर में ही 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। 50-50 ओवरों का यह वनडे मैच कुल 37 ओवर में ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी कर ली। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीत लिया है और चेन्नई में 22 मार्च को होने वाला तीसरा मैच एक तरह से फाइनल होगा।
भारतीय टीम की वनडे में यह गेंद शेष रहने के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने पारी में 234 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में ऐसा किया था। तब उसने 212 गेंद शेष रहते टीम इंडिया को हराया था। इसके अलावा भारत के खिलाफ किसी टीम ने सबसे कम ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में 14.4 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर भारत को 2019 में हराया था।
वृषभ, सिंह और तुला समेत तीन राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, पढ़ें दैनिक राशिफल
आज का दिन करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें सुधार आएगा और आपको अपने किसी नए काम में पूरा साहस बनाए रखना होगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको कोई भी धन संबंधित मामले में लापरवाही नहीं दिखानी है और वरिष्ठ सदस्यों से आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी।
आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरा से कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ाएं। शासन व प्रशासन के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जोखिम भरे काम में आप हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज पूरी आस्था व विश्वास दिखा कर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी।
आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपने कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो आप उनके शुरुआत करेंगे, तो धीरे-धीरे आपको लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि और जागृत होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचने के लिए रहेगा और किसी काम में उसके नियमों की अनदेखी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ नहीं आजमाना है। कुछ अनजान लोगों से आप दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। आपको नौकरी में अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और अमल करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है और अपने खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आपको आज अपने पिताजी से अपने किसी समस्या को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी।
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से समय रहते कार्य को पूरा करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने उजागर हो सकती है। आपने यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा दी है, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी राहत मिलेगी।
आज के दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप अपने मित्रों व करीबियों का विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको हैरानी होगी। शैक्षणिक गतिविधियां बढेगी। आपके अध्ययन में अध्यात्म के प्रति पूरी रुचि बढ़ेगी। बड़ों के साथ आप आदर और सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप एक लक्ष्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। बिजनेस के लिए उत्तम समय है और शासन- प्रशासन के कार्य में भी आप लापरवाही ना करें। व्यापार कर रहे लोग आज सजग रहें और भावनात्मक मामलों में आप पूरी सहजता दिखाएं। आपको किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा और परिवार में आप किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेगी। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन किसी भी गलत बात के लिए आप हां में हां ना मिलाएं।
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर आने वाला है। जन कल्याण के कार्य में आपकी पूरी रहेगी और आप अपने कार्य को पूरा करने में पूरी मेहनत से बढ़ेंगी, लेकिन आप औरों के कामों में पूरा ध्यान देंगे, इसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान लगाना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपको सावधान रहना होगा और वाणिज्यिक प्रयासों में आप बेहतर रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर समस्या हो सकती है।
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में आज इजाफा होगा और आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका साहस और पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। बिजनेस के लिए यदि किसी की आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से करें, तो बेहतर रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आपको आर्थिक मामलों में भी सूझ बूझ दिखानी होगी।
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को बनाए रखने के लिए रहेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आज पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलात्मक प्रयासों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई परिजन यदि आपसे भी नाराज चल रहा था, तो उनकी वह नाराजगी भी देर होगी। आपको किसी काम के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं।
फेडरेशन द्वारा मांगो को लेकर राजधानी रायपुर मे जोरदार प्रदर्शन :इंद्रावती से लेकर सरगुजा, बस्तर सहित सभी संभागों के कर्मचारी आंदोलन मे हुए शामिल :-
रायपुर,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राज्य भर से आए विभिन्न संगठनों के कर्मचारी, अधिकारियो के प्रतिनिधि भारी संख्या में राजधानी रायपुर के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की l
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि शासन स्तर पर लंबित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आक्रोशित कर्मचारी,अधिकारियो ने ख़राब मौसम के बावजूद बरसते पानी में धरना स्थल बुढ़ापारा रायपुर में नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया l आयोजित सभा को संयोजक कमल वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, राजेश चटर्जी, पी आर यादव, पंकज पाण्डेय, उमेश मुदलियार, अजय तिवारी, सत्येंद्र देवांगन, जी आर चंद्रा, रमेश ठाकुर, आदि ने सम्बोधित किया l सभा के पश्चात् कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर रायपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया l
फेडरेशन की प्रमुख मांगे :-
(1) लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण,साथ ही सहायक शिक्षक एवं समस्त एलबी संवर्ग की पूर्ण सेवा की गणना, वेतन विसंगति एवम् समस्त लाभ,शिक्षा विभाग संवर्ग,स्वास्थ्य विभाग संवर्ग,महिला बाल विकास, वन विभाग, पशुपालन सहित अन्य कर्मचारी विसंगति सहित 14 सूत्रीय मांगों के लिए दिनांक 17 सितंबर 2021 को गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट तत्काल सरकार को सौंपी जाए l
(2) प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान लंबित 5% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए l
(3) कांग्रेस जनघोषणा पत्र अनुसार राज्य कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाए साथ ही घोषणा पत्र में उल्लेखित मांगों को पूरा किया जाए।
(4) पुराना बस स्टैंड पंडरी,रायपुर को धरना स्थल घोषित किया जाएl
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक कमल वर्मा,पी आर यादव, चंद्रशेखर तिवारी, यशवंत वर्मा, सुनील नायक, आलोक जाधव,रितु परिहार,संतोष वर्मा,रामचंद्र तांडी, पितांबर पटेल, आदि के साथ भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विग का आयोजन ;नि;शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 450 से भी अधिक लोगों ने कराई जांच जरूरतमंदों को दी गई मुफ्त में दवाई
तिल्दा नेवरा -चेट्री चंड्र के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विग तिल्दा इकाई के तत्वाधान में शनिवार को स्थानीय पूज्य सिंधी पंचायत भवन में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 450 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया..जरूरतमंद मरीजों को दवा का निशुल्क वितरण किया गया..

शिविर का उद्घाटन खान छत्तीसगढ़ बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश देवांगन छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी. नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी के द्वारा भगवान झूलेलाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया..इस मौके पर सिंधी समाज के वरिष्ठ हीरानंद हरीरामानी, किशोर सतपाल खेमचंद विरानी परमानंद बालचंदानी.हीरानंद भोजवानी,कन्हैया हरीरामानी डॉ वसंत भोजवानी,राजेश चंदानी एल्डरमैन राहुलतेजवानी मोहिनी खूबवानी, अनीता हरीरामानी, सरिता चंदानी सहित छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा वर्ग के सदस्य एवं निशुल्क सेवाएं देने पहुंचे सभी डॉक्टर उपस्थित थे..

तिल्दा शहर में भगवान झूलेलाल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस उपलक्ष में 7 दिन पूर्व से ही विभिन्न आयोजन समाज के द्वारा किए जाते हैं.. पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा बिग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रशांत आडवाणी,dr सीमा आडवाणी,dr निखिल मोतीरामनी,dr ओम लेखवानी,dr डेनिस डेविड,dr गजेंद्र यलमे,dr प्रेरणा अमरोसे,dr गौरव आहुलिवालिया,द्वारा ने अपनी सेवाएं दी और लोगों के स्वास्थ्य की जांच की इस मौके पर जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया..

इस मौके पर गिरीश देवांगन ने कहा कि सिंधी समाज के द्वारा आज जो यहां शिविर लगाया गया है बहुत ही सराहनीय कार्य है ,उन्होंने शिविर में आए डॉक्टरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो डॉक्टर यहां अपनी सेवाएं देने पहुंचे हैं, इन डॉक्टरों के डिस्पेंसरी में मरीजों की हमेशा भीड़ लगी रहती है, बावजूद डॉक्टर मुफ्त में सेवाएं देने पहुंचे हैं.. उन्होंने युवा विग भी प्रशंसा करते हुए चेट्री चंड्र की बधाइयां दी…सिंधी अकादमी के अध्यक्ष रामगिडलानी ने कहा कि तिल्दा में सिंधी समाज के द्वारा चेटीचंड का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है, इस मौके पर समाज के द्वारा हर वर्ष स्वास्थ्य शिविर के साथ अन्य शिविर भी लगाए जाते हैं, जो काफी सराहनीय है इस मौके पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा शदाणी दरबार में संत युधिष्ठिर लाल जी और कौन सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ी कई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जेसिंघ की उपस्थिति में सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल के जयंती पर अवकाश की घोषणा की गई .. इसके लिए सीएम को मैं छत्तीसगढ़ सिंधी समाज की ओर से इस मंच से आभार व्यक्त करता और बधाई देता हूं.. राम गिडलानी ने कहा कि समाज के द्वारा पिछले कई सालों से चेटीचंड पर अवकाश की मांग की जाती रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया गया और जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने यह मान गई तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए अवकाश की घोषणा कर दी.. कार्यक्रम को सिंधी समाज के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु ने भी संबोधित किया,,,
इस मौके पर डॉ प्रशांत आडवाणी के द्वारा एक सेमिनार आयोजित कर बीमारी के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी और उनसे बचने के उपाय भी बताएं.. प्रकाश मेघानी.रमेश विरानी. मनीष सेतपाल. अवि मोटवानी .दीनू पंजवानी.. सोनू पंजवानी राजेश जेठवानी. श्याम वाधवा. निलेश वाधवा. गुरुमुख हानी दीपक बजाज निखिल पोपतानी सहित बड़ी संख्या समाज के लोग उपस्थित थे
मां-बेटे ने एक साथ देहदान कर पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
भिलाई। मरने के बाद जिंदा समाज की भलाई के लिए मां बेटे ने एक साथ देहदान की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 1341 ईडब्ल्यूएस में रहने वाली डॉली रानी चटर्जी और उनके पुत्र अमिताभ चटर्जी ने सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के माध्यम से देहदान की वसीयत जारी की।
शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर के नाम देहदान की वसीयत जारी करते हुए उन्होंने बताया कि मरणोपरांत चिकित्सा अध्ययन के माध्यम से मानवता की भलाई के नेक उद्देश्य से उनके द्वारा देहदान किया गया है। देहदान हेतु काउंसलिंग के दौरान आस पड़ोस के अनेक लोगों ने देहदान के विषय में पवन केसवानी से अनेक प्रश्न पूछे और जानकारियां ली। देहदान के इस पुनीत कार्य में गुरप्रीत सिंह सप्पल,कमल दुबे और राकेश साहू की विशेष सहभागिता रही। प्रनाम संस्था द्वारा विगत 15 सालों में करीब 1200 से अधिक लोगों को देहदान हेतु प्रेरित किया जा चूका है। उनमें से बड़ी संख्या में मरणोपरांत पार्थिव काया छत्तीसगढ़ के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अध्ययन एवं अध्यापन हेतु उपलब्ध करवाई जा चुकी है। सामाजिक संस्था प्रनाम का हेल्पलाइन नंबर है 9479273500।
सुई चुभाए बिना शुगर की जांच, एनआइटी रायपुर के शोधार्थी ने तैयार किया नान इनवेसिव ग्लूकोमीटर
बाजार में जल्द उतारने की तैयारी, तीन हजार रुपये से कम होगी कीमत
रायपुर। यदि आप शुगर के मरीज हैं और सुई की चुभन से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी (एनआइटी) रायपुर के शोधार्थियों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है, जिसकी मदद से शरीर में सुई चुभाए बिना ही पांच सेकंड में रक्त में शुगर के स्तर का पता लगाया जा सकता है। ऐसे नान इनवेसिव ग्लूकोमीटर डिवाइस बाजार में पहले से उपलब्ध हैं, परंतु उनकी कीमत 15 से 20 हजार रुपये तक है। वहीं एनआइटी के शोधार्थियों द्वारा इसी तकनीक से तैयार डिवाइस की कीमत तीन हजार रुपये से भी कम ही होगी। इसे स्टार्टअप के तहत बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है।
एनआइटी के बायो मेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के शोधार्थी सुमित कुमार राय ने बताया कि उनका डिवाइस ट्रांसमीटर, रिसीवर और एआइ सेंसर की मदद से काम करता है। इसमें उंगली डालने पर लाइट रेज प्रोटान किरणें एक विशेष फ्रिक्वेंसी में निकलती हैं, जो ग्लूको सेल को एब्जार्व (अवशोषित) कर लेती हंै। इसके बाद इसमें लगा रिसीवर ग्लूकोज की गणना कर पांच सेकंड में परिणाम दे देता है। यह डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) तकनीक पर काम करती है। इसे विकसित करने में एनआइटी के शोधार्थी पंकज जैन की भी भूमिका रही है।
सुमित ने बताया कि उन्होंने एआइ तकनीक का उपयोग कर सामान्य रिसीवर को अपग्रेड किया। थ्रीडी प्रिंटर व तकनीक के माध्यम से अलग-अलग उंगलियों के आकार के अनुरूप डिवाइस की डिजाइन तैयार की गई। डिवाइस के पेटैंट की प्रक्रिया जारी है।
मौसम हुआ खुशनुमा,बारिश के साथ चली ठंडी हवाएं
तिल्दा पूर्वा अनुमान के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक शहर में मौसम का मिजाज बदला और कुछ ही देर में आसमान पर छाए काले बादल बरसने लगे ..शुक्रवार शाम को भी आसमान पर बादल छाए हुए थे.. गर्मी में हुई बारिश से मौसम को खुशनुमा हो गया है ..
बारिश के चलते.शहर की मुख्य सड़कों पर बारिश का पानी जाम हो गया , वही जाम पड़ी नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर आ गया.. प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश की खबर है, कुछ जगह पर ओलावृष्टि हुई है मौसम विभाग की मानें तो कल तक मौसम ऐसे ही रहने का आसार है

