Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 800

देवरी में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर समाज भवन में पूजा कर जयंती मनाई,विधायक अनीता हुई शामिल

देवरी में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर समाज भवन में पूजा कर जयंती मनाई,विधायक अनीता हुई शामिल

देवरी में आयोजित संत मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष डोममेश्वरी वर्मा  प्रवक्ता ज्योतिष साहू,,

धरसीवा-तिल्दा -ग्राम देवरी में साहू समाज के द्वारा  आराध्य देवी भक्त माता कर्मा संत मां कर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई इस मौके पर साहू समाज की मातृ शक्तियों के द्वारा बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकली गई,कलश यात्रा में  महिलाए कर्मा नृत्य करते चल रही थी ।इसअवसर पर  साहू समाज द्वारा समाज भवन में  माता कर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर आरती की गई |

 

इस अवसर पर आयोजित समरोह विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा , राकेश यादव जिला पंचायत सदस्य, खेम कुमारी जनपद सदस्य, चूड़ामणि साहू अध्यक्ष साहू समाज ज्योतिष साहू मनसुखा प्रसाद साहू, टीकाराम साहू, ह्रदय लाल ,ललित साहू, अशोक कुमार डानडे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ|अतिथियों ने  साहू भवन में आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र वासियों कि सुख समृद्धि खुशहाली की कामना करते हुए समस्त सामाजिक भाई बहनों को माँ कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके पहले अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर तिलक लगाकर किया गया ।

इस मौके पर विधायक अनीता शर्मा ने कर्मा माता के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत माता कर्मा ने साहू समाज के साथ-साथ सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किए हैं, उन्होंने भक्ति की पराकाष्ठा को सिद्ध करते हुए भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न किया , और स्वयं खिचड़ी का भोग अपने हाथों से बनाकर भगवान श्री कृष्ण को खिलाया , इसीलिए आज भी जगन्नाथपूरी में भगवान के मंदिर में खिचड़ी के भोग लगाए जाते हैं, जो यह प्रमाण है की भक्त माता कर्मा भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त थीं,

जिला पंचायत अध्यक्ष डोममेश्वरी ने अपने सम्बोधन में  कहा कि संत उसी को कहा जाता है जिन्होंने सर्वहित के उत्थान के कार्य किए हो, संत मां कर्मा सभी समाज के लिए आराध्य देवी है। अतिथि उद्बोधन में ज्योतिष साहू ने कहा कि तेली समाज कि आराध्य भक्त माता कर्मा ने समाज के दुख पीड़ा को हरने के लिए भगवान श्री कृष्ण की को खिचड़ी को खिलाकर दुखों को हरने की आशीर्वाद भगवान से मांगा था। उन्होंने कहा माँ कर्म माता नारी उत्थान के प्रतिक है संत माता कर्मा जिन्होंने समाज को नई राह नई दिशा दिखाई। सेवा एवं परोपकार की राह पर चलने के लिए प्रेरित करने वाली हमारे तैलिक समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि प्रणाम करते हुए सभी को कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दिया । मनाराम साहू ,अमरिका साहू, लाला राम साहू ,श्रवण साहू, राजेश कुमार, हृदय , गौकरण, बलराम ,राजाराम, राधा साहू,  अनीता , धनेश्वरी हृदयराम साहू  समाज सेवक सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे

नदियों को प्रदुषण बचाने ‘नदी पहरी समिति’ का आयोजन,आज सोमनाथ के संगम स्थल में ‘हजारों दीपों’ से होगी गंगा आरती,,

तिल्दा के सोमनाथ में ‘नदी पहरी समिति’ के तत्वाधान में आज 21 मार्च की शाम भव्य आरती होगी..आरती के उपरांत एक साथ हजारों दीपों की माला खारून शिवनाथ के त्रिवेणी संगम में प्रवाहित की जाएगी, आरती में 100 गांव के हजारों लोग शामिल होंगे साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल,भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन साय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भी आरती में शामिल होने आमंत्रित किया गया है..जबकि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अमीनेश कश्यप बॉबी,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राम पंजवानी, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विकास कोटवानी, सहित सभी मंडल के अध्यक्ष शामिल होंगे…

उधर त्रिवेणी संगम में होने वाली गंगा आरती को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति के प्रमुख खिलावन शर्मा एवं रूपेंद्र  कटारिया. उपाध्यक्ष मा बंजारी धाम समिति,राजकुमार ठाकुर, नंद पाल,खेमनाथ नायक,सहित अन्यसदस्य इस धार्मिक आयोजन को सफलई भूत बनाने ,के लिए सोमवार को जुटे रहे आयोजन समिति ने आसपास के गांव के धर्म प्राण लोगों को भी गंगा आरती में शामिल होकर दीपदान में हाथ बंटाने के लिए आमंत्रित किया है.. खिलावन शर्मा कहा कि जीवन देने वाली नदियां आज प्रदूषित हो रही है.. यदि नदियों को प्रदूषण से बचाया नहीं गया तो आने वाले समय में हमें जल संकट से जूझना पड़ेगा.. उन्होंने बताया कि गंगा आरती में 10हजार लोग शामिल होंगे..

समिति की ओर से लोगों को नरियल भेटकर गंगा आरती में शामिल होने को कहा गया है.. श्री शर्मा ने बताया कि आरती में डॉ.रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है और ज्यादातर नेताओं ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.

सोना 60 हजार के करीब,कीमत रिकार्ड ऊंचाई पर

रायपुर। सोना आखिर सोना है,बाजार में अपनी कीमत का असर दिखा रहा है। सर्वाधिक ऊंचाई पर आज प्रति दस ग्राम 59,500 रुपए पहुंचते ही चर्चा तेज हो गई कि आखिर और कहां तक बढ़ेगा। वहीं चांदी भी आज 68,000 रुपए किलो बिकी। सराफा कारोबारियों का कहना है कि इससे पहले सोने का उच्चत्तम कीमत 58,500 रुपए रहा है।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू बताते है कि अमेरिका में दो लीडिंग बैंक डिफाल्टर हो चुके हैं,एक और बैंक की बात सामने आ रही है जिसके कारण वहां की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। लोग शेयर बेंचकर सोना में निवेश करने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसका असर देखा जा रहा है और सोना की कीमत इसी कारण लगातार बढ़त की ओर है। पिछले दस दिनों की बात करें तो सोना 3000 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 4000 रुपए प्रति किलो बढ़ चुकी है। यदि बात ग्राहकी की करें तो खरीदने वाले तो खरीदी कर ही रहे हैं,वे दस की जगह नौ ग्राम खरीद रहे हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना महंगा होकर 59,671 रुपए बिक रहा है। इससे पहले 2 फरवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था। तब इसकी कीमत 58 हजार 882 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। कारोबारी एक्सपर्ट तो बता रहे हैं कि इस साल सोना 62,000 तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ये 64,000 तक पहुंच सकता है।
वहीं यह बताना भी जरूरी होगा कि 1 अप्रैल से सिर्फ छह डिजिट वाला हॉलमार्किंग सोना ही बिकेगा। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर कहते हैं।

ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव विजन 2030 का आयोजन 25-26 मार्च को रायपुर में

00 15 राज्यों से लगभग 700 प्रतिनिधि होंगे शामिल
00 मेफेयर लेक रिसार्ट में होगा नेशनल कॉनक्लेव
रायपुर। विजन-2030 को लेकर दो दिवसीय ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पांच सितारा मेफेयर लेक रिसार्ट में 25 व 26 मार्च को किया गया है। जिसमें 15 राज्य से लगभग 700 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सेकेंडरी स्टील में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का इतना बड़ा आयोजन करने का सौभाग्य छत्तीसगढ़ को मिला है इसके आयोजक है छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स एसोसिएशन और सहयोगी है छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन व छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन।
छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महासचिव बांकेबिहारी अग्रवाल एवं इवेंट चेयरमेन रमेश अग्रवाल ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि भारत पहले ही 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन क्षमता के लक्ष्य के 150 मिलियन टन के आधे रास्ते को पार कर चुका है। आने वाले सात वर्षों में हम यहां से कहां तक जायेंगे यही इस कॉनक्लेव का मुख्य फोकस विषय रहेगा। जैसे कि मालूम हो लौह अयस्क से समृद्ध छत्तीसगढ़ भारत में तीसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक राज्य है और देश के कच्चे उत्पादन में लगभग 12 प्रतिशत का योगदान देता है। 10 प्रतिशत पेलेट और 20 प्रतिशत स्पंज आयरन की हिस्सेदारी राष्ट्रीय स्तर के कुल उत्पादन में छत्तीसगढ़ का है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दिवस 25 मार्च को उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग व आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा व अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन पश्चात एक से सवा घंटे का अलग-अलग सत्र होगा जिसमें विषय के विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। क्वालिटी कंट्रोल और तकनीकी विषय पर भी विशेष रूप से चर्चा होगी। समस्याओं पर बात होगी साथ ही प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। 15 राज्यों से लगभग 700 प्रतिनिधि कॉनक्लेव में शामिल होंगे। प्रमुखत: महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, पंजाब जैसे राज्य हैं। वहीं भिलाई इस्पात संयंत्र, एसईसीएल, जिंदल स्टील, टाटा स्टील, एनएमडीसी जैसे बड़ी कंपनियों के उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे। 25 मार्च की शाम सांस्कृतिक संध्या में सचेत-परम्परा ग्रुप मुंबई अपनी प्रस्तुति देंगे।
कॉनक्लेव में चूंकि देश भर से लोग हिस्सा ले रहे हैं इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर स्टील निर्माताओं के साथ नेटवर्किंग बनेगा। इसीलिए इंडिया स्टील विजन 2030 का मुख्य फोकस प्वाइंट है ‘अवसर और चुनौतियां’। दो दिन के इस कॉनक्लेव में भारत के ईएएफ-आईएफ आधारित इस्पात उद्योग के नए अवसरों और बदलते बाजार की गतिशीलता पर केंद्रित चर्चा भी होगी। राज्य व केन्द्र सरकार की इंड्स्ट्री से जुड़ी पालिसी पर बात रखी जायेगी।
दूसरे दिन 26 मार्च को समापन सत्र में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते व अन्य अतिथिगण शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर में मोटिवेशनल सत्र रखा गया है जिसमें श्री अनुपम खेर अपना प्रेरक उद्बोधन देंगे। पश्चात बाहर से आए प्रतिनिधियों का औद्योगिक भ्रमण का भी कार्यक्रम है। पूरा विश्वास है कि दो दिन का यह ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव इस सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगा और छत्तीसगढ़ को स्टील मेकिंग का हब बनाने में मार्ग प्रशस्त करेंगा।

पीएम आवास पर विपक्ष हुआ असंतुष्ट, किया वाकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा के पुन्नू लाल मोहले ने सोमवार को पीएम आवास योजना का मामला उठाया। पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने वाक आउट कर दिया।
प्रश्नकाल के दौरान विधायक पुन्नुलाल ने सर्वे सूची 2011 के अनुसार प्रदेश में पीएम आवास योजना में छूट गए लोगों को क्या फिर से सूची में शामिल किए जाने के लिए कार्यवाही करेंगे क्या? पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सरकार ने सर्वे कराने का निर्णय लिया है। अप्रैल 2023 में उन सभी पात्र लोगों को शामिल किया जाएगा, जो लोग छूट गए है। मंत्री ने कहा कि हर बार विपक्ष अलग अलग आंकड़े बताते हैं। 16 लाख मकान बाकी नहीं, कुल 16 लाख बनने थे। मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1 लाख 51 हजार 100 स्वीकृत। 2020-21 में 1 लाख 57 हजार 815 आवास स्वीकृत हुए थे। 2021-22 में एक भी नहीं। 2022-23 में 79 हजार पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। 4 सालों में कुल 3 लाख 87 हजार 915 आवास स्वीकृत, जिसके लिए कुल 676.45 करोड़ राज्यांश की राशि दी गई। विपक्ष ने 2021-22 में छूटे आवास के हितग्राहियों के लिए क्या प्रावधान किए है। इस बात को लेकर खूब हंगामा किया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया।

वाप्कोस लिमिटेड किसी अन्य राज्य में ब्लेक लिस्टेड है यह जानकारी नहीं है शासन को – चौबे

बृजमोहन ने उठाया बोधघाट परियोजना पर व्यय की अद्यतन स्थिति का मामला
रायपुर। बोधघाट परियोजना पर व्यय की अद्यतन स्थिति का मामला भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा में उठाया। जवाब में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि वाप्कोस लिमिटेड गुरूग्राम किसी अन्य राज्य में ब्लेक लिस्टेड होने की जानकारी शासन को नहीं है।

प्रश्र काल के दौरान विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल किया कि क्या बोधघाट परियोजना का काम प्रारंभ होने वाला है? यदि हां तो कब से ? यदि नहीं तो क्यों? जवाब में कृषि मंत्री ने बताा कि वर्तमान में बोधघाट बहुउद्देशीय वृहद परियोजना का सर्वेक्षण एवं अनुसंधान कार्य प्रगति पर है। अत: निर्माण कार्य प्रारम्भ करने की तिथि अभी बता पाना संभव नहीं है। अग्रवाल ने फिर पूछा कि बोधघाट परियोजना के सर्वेक्षण का कार्य किस एजेंसी को दिया गया है? क्या एजेंसी को पूर्व में भी विभाग ने सर्वेक्षण का कार्य दिया था? यदि हाँ, तो कब? क्या इन्होंने उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की है ? यदि हाँ तो कब ? क्या यह एजेंसी किसी राज्य में ब्लेक लिस्टेड है? परियोजना पर अद्यतन कितना व्यय किया जा चुका है? रविंद्र चौबे ने बताया कि बोधघाट बहुउद्देशीय वृहद परियोजना के सर्वेक्षण एवं अनुसंधान तथा भारत शासन के वैधानिक अनुमतियाँ प्राप्त करने का कार्य वाप्कोस लिमिटेड, गुरूग्राम को दिया गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा उक्त एजेंसी को पूर्व में सर्वेक्षण का कार्य नहीं दिया गया है। उक्त एजेंसी के किसी अन्य राज्य में ब्लेक लिस्टेड होने की जानकारी शासन को नहीं है। बोधघाट परियोजना के सर्वेक्षण पर अद्यतन रूपये 1250.87 लाख रूपए बारह करोड पचास लाख सतासी हजार) व्यय किया जा चुका है।
श्री अग्रवाल ने फिर सवाल किया कि सर्वेक्षण की पूर्णता तिथि क्या थी? क्या सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है? यदि हाँ तो निर्माण कार्य कब तक प्रारंभ होगी? जवाब में कृषि मंत्री ने बताया कि बोधघाट बहुउददेशीय वृहद परियोजना के सर्वेक्षण एवं अनुसंधान कार्य पूर्णता की तिथि 08.02.2022 थी। वर्तमान में सर्वेक्षण का कार्य प्रगति पर है तथा आंशिक पूर्ण हो चुका है, संबंधित एजेंसी द्वारा सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने हेतु दिनांक 31.08.2023 तक अतिरिक्त समयावृद्धि चाही गयी है।

सिंधु एकता समिति के तत्वाधान में रक्त दान शिविर;जरूरतमंदों के लिए 139 लोगों ने दान किया रक्त, राम गिडलानी ने कहा – अन्नदान, राशि दान से महत्वपूर्ण है रक्तदान

तिल्दा नेवरा;चेट्री चंड्र के उपलक्ष में शहर मनाए जा रहे सात दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन रविवार को सिंधु एकता समिति के तत्वाधान में झूलेलाल मंदिर में रक्त शिविर का आयोजन आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया..शिविर में 139 लोगों रक्तदान किया.।शिविर का उद्घाटन अजीत कुकरेजा एमआईसी सदस्य नगर निगम रायपुर, राम गिडलानी अध्यक्ष सिंधी अकादमी के विशेष उपस्थिति में भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना कर किया गया इस मौके पर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी,पूर्व पालिका अध्यक्ष मोतीलाल हिंदुजा, भाजपा नेता राम पंजवानी उपस्थित थे..

सुबह 11 आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान करने आए लोगों का रक्त दान कराया गया सिन्धु एकता समिति के अध्यक्ष संजय ज्ञानचंदानी कार्यकारी अध्यक्ष मयंक मेघानी ने बताया कि शिविर में कुल 139 लोगों ने ब्लड दान किया.

इस मौके पर मुख्य अतिथि अजीत कुकरेजा ने कहा कि रक्तदान महादान महादान मन जाता है| आज रक्त के अभाव में लाखों लोगों की मौत हो जाती है,आज इस शिविर में 139 लोगों ने ब्लड दान किया है अब यह रक्त जरूरतमंदों की जान बचाने के काम में आएगा ,उन्होंने समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि सचमुच ऐसा शिविर सभी संस्थाओं को लगाना चाहिए, क्यों कि आज भी रक्त की बड़ी आवश्यकता है\ उन्होंने चेटीचंड पर्व की बधाई देते हुए कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया गया इसके लिए मैं सिंधु एकता समिति का आभार व्यक्त करता हूं.. छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष रामगिडलानी ने कहा कि आज जो रक्तदान शिविर लगाया गया है इसके लिए मैं आयोजको का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने कहा कि भुला दे डर कुछ कर गुजर.. ब्लड देने से खून घटता नहीं बढ़ता है ऐसे भी रक्तदान महादान होता है, धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं, और आज रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण आज का यह शिविर है जहां 139 लोगों ने रक्तदान क्या है..हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचाने चाहिए कि रक्तदान महादान है, इससे लाखों लोगों की जिंदगी बच सकती है| अगर आपकी वजह से किसी की जिंदगी बचती है तो आपको जो संतुष्टि का अहसास होगा उसे शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है, इसके लिए हम सभी को मिलकर आगे आना है और रक्तदान के प्रति आमजन में व्याप्त गलत धारणाओं को उखाड़ फेंकना है| रक्तदान कीजिए क्यों कि आप भी किसी के जीवन का एक जरिया बन सकते हैं|रक्त,अन्नदान, राशि दान से महत्वपूर्ण है|

इस मौके समान लाल निधि संबोधित किया कार्यक्रम में उपस्थित थे ,इस मौके पर ब्लड दान करने वालों को अतिथियों के द्वारा समिति की ओर से एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया| शिविर में खेमचंद विरानी, राजेश लालवानी भीमसेन भोजवानी, सुंदर पंजवानी, राजेश चंदानी,धनराज खत्री, अशोक वाधवानी, सुरेश भगवानी, कन्हैया हरीरामानी, प्रकाश मेघानी, राजू भीखवानी, जी,  सिंधु एकता समिति के सभी सदस्य एवं महिला विंग की टीम भी  उपस्थित रही

वृषभ, मकर और कुंभ समेत इन दो राशि वालों को मिल सकते हैं धन लाभ के अच्छे अवसर

मेष 
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन आप किसी से बेवजह वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है।
वृष
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है और आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, लेकिन आप अपने मन में चल रहे आईडिया को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचें और उसे व्यापार में अमल करें। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए कारोबार में तेजी लेकर आएगा और आपको करियर को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। कुछ पुण्य कार्य से आप सावधानी बरतें और आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और भाग्य के दृष्टिकोण से आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आज आपको जीत मिलेगी।
कर्क 
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने जरूरी काम में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी काम के लिए  छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपके किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। संतान यदि आपसे किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो आपको उसे अवश्य पूरी करना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

धर्मसभा में अवधेशानंद गिरी बोले – हिंदू कट्टर होगा तो विश्व भर में शांति होगी

रायपुर। देशभर में समरसता की भावना जगाने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का शंखनाद करने साधु-संतों की धर्मसभा रायपुर के रावणभाठा मैदान में हनुमान चालीसा पढ़कर हुई। इस दौरान जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने कहा कि हिंदू कट्टर होगा तो विश्व भर में शांति होगी। हिंदू सभी जीवों की चिंता करता है। भारत में जब तक संत है तब तक कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हिंदुस्तान में कोई छुआछूत नहीं है, गंगा में सभी एक साथ डुबकी लगाते हैं। हम हिंदू थे, हिंदू हैं, हिंदू ही रहेंगे। जर्मनी वाला जर्मन, रूस वाला रूसी, वैसे ही हिंदुस्तान वाला हिंदू नहीं होगा तो कौन होगा। कुंभ में इतने संत आते हैं जितने यहां आए हैं कुंभ जैसा ही नजारा दिखा है। विश्वभर में उपद्रव केवल भारत ही रोक सकता है

कल होने वाली जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले के आमजनों के सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 20 जनवरी से आयोजन करने के लिए जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिए थे।उक्त जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन की आगामी तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।