Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 8

माना से फ्लैग मार्च करते तिल्दा पहुंची SP श्वेता सिन्हा: बोली-होली में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इंदर कोटवानी

तिल्दा नेवरा-सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था।यह फ्लैग मार्च माना से शुरू हुई और रात को तिल्दा में आकर समाप्त हुई ।यह पहली बार है जब SP के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकली गई है .तिल्दा में जब पुलिस गाडियों का काफिला शहर के सडको से फ्लैग मार्च करते से गुजरा तो पहले तो लोग सहम गए। कई लोग फ्लैग मार्च देखने के लिए घर की छतो पर आ गएतो कई लोग घरो से बाहर आ गए ।जब लोगो को जानकारी हुई की त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाने SP के अगुवाई में यह फ्लैग मार्च निकाली गई है तो लोग पुलिस अधीक्षक और पुलिस की प्रशंसा करते रहे ।

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के द्वारा रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का पद ग्रहण करने के बाद यह पहला तिल्दा नेवरा का दौरा था,उन्होंने हरिभूमि से चर्चा करते स्पष्ट किया की कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।उन्होंने बताया की होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने बतया की रायपुर के माना थाना से फ्लैग मार्च शुरुवात की गई .जिले के ग्रामीण थानों.विधानसभा थाना.आरंग, खरोरा थाना सहित अन्य थाना शेत्र से फ्लैग मार्च करते हम तिल्दा नेवरा पहंचे है । इस मार्च का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था।

श्वेता सिन्हा ने बताया की होली पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष योजना तैयार की है।इसके तहत, शहर के विभिन्न हिस्सों में फिक्स पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ ही, पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रहेंगी।संवेदनशील इलाकों में विशेष  निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंगियों और मनचलों को पकड़ने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिस टीम और विशेष बल भी तैनात रहेगा।

एसपी ने कहा, त्योहार खुशियों का प्रतीक है, इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन न चलाने और स्टंटबाजी से बचने,दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने की अपील कीगई  है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की हिदायत दी गई है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी व्यक्ति या असामाजिक तत्व की गतिविधि संदिग्ध लगे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन के सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया।

स्टेशन इलाके में ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू,सुबह 5 बजे से मालवाहकों की नो-एंट्री

रायपुर-रायपुर के स्टेशन इलाके में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। नए प्लान के तहत स्टेशन क्षेत्र में भारी और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध रोक लगाई गई है।

आदेश के मुताबिक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।इसके अलावा हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष रूप से रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह कदम स्टेशन क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए उठाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से यातायात सुगम होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से नए ट्रैफिक प्लान का पालन करने और सहयोग की अपील की है ताकि स्टेशन इलाके में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।

शुरू हो चुका है सूतक काल, आज इतने बजे से लग जाएगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

आज भारत में पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा, जिसकी अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट होगी. यह ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और सूतक काल आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है.

ज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा.ज्योतिष के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए ग्रहण का सीधा असर व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है. ऐसे में इस ग्रहण से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे समय, सूतक काल के बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है. तो आइए जानते हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा, कहां कहां दिखाई देगा और सूतक काल कब से शुरू होगा.

गणनाओं के मुताबिक, 3 मार्च 2026 यानी आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर चंद्रमा का उदय शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा, जबकि ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20मिनट पर होगी. ग्रहण का (मध्यकाल) मध्यान्ह समय शाम 5 बजकर 4 मिनट पर होगा और ग्रहण का मोक्ष काल शाम 6 बजकर 47 मिनट रहेगा. पूरे भारत में आज शाम 05 बजकर 59 के बाद ही सभी स्थानों में चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा. केवल ग्रहण का मोक्ष काल ही दिखाई देगा, जबकि ग्रहण का प्रारंभ और मध्य काल भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, क्योंकि चंद्रोदय से पहले ही ग्रहण का आरंभ हो जाएगा.

.चंद्र ग्रहण के सूतक काल की टाइमिंग

यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दृश्यमान होगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. ऐसे में आज इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले सुबह 6 बजकर 20 मिनटसे शुरू हो चुका है.

कहां कहां दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से नजर आ सकता है. भारत के अलावा यह ग्रह ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण 2026 का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण से सिंह राशि, कर्क राशि और कुंभ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें मानसिक तनाव या चिंता का सामना करना पड़ सकता है.

चंद्र ग्रहण 2026 देश-दुनिया पर प्रभाव

यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है. इस ग्रहण से सिंह और कुंभ राशि प्रभावित होंगी. इस ग्रहण से दुनिया में सत्ता में उथल-पुथल होने की संभावना है. इस ग्रहण के बाद से युद्ध की स्थितियां ज्यादा नकारात्मक हो सकती हैं. इस ग्रहण की वजह से बड़े राजनेतों की सत्ता पर असर पड़ सकता है.

सिंह राशि वालों के लिए सलाह

चूंकि यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आने वाले कुछ दिनों तक जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें, विवादों से दूर रहें और सोच-समझकर ही कदम उठाएं.

सूतक के दौरान क्या न करें

ग्रहण के दौरान धर्मशास्त्रों में सूतक की व्यवस्था बताई गई है. सूर्य ग्रहण में चार पहर पहले यानी 12 घंटें पहले तथा चंद्र ग्रहण में 3 पहर यानी 9 घंटेपहले सूतक लग जाता है. सूतक के दौरान अन्न का त्याग कर देना चाहिए. किसी प्रकार के नकारात्मक कार्य को करना निषेध रहता है. इस दौरान आध्यात्मिक चिंतन औरसात्विक आहार विहार रखना चाहिए.

कच्चे पके हुए अन्न को ग्रहण के दौरान नहीं रखना चाहिए और तेल में तले पदार्थ और दूध-दही इत्यादि में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए. इस चंद्रग्रहण का सूतक भारतीय समयानुसार 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20  से शुरू हो जाएगा. ग्रहण के दौरान पूरी तरह से अन्न-जल का त्याग कर देना चाहिए अपने इष्टदेव का ध्यान और ओम नम: शिवाय का जप करना चाहिए.

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

1. चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि दस गुना फलदायी माना जाता है.
2. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके,गरीबों का दान देना चाहिए.
3. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए. ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है.
4. ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है.

चंद्र ग्रहण का क्या हो सकता है प्रभाव

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर सबसे ज्यादा मन और भावनाओं पर पड़ता है. इस दौरान तनाव, भ्रम और नकारात्मक सोच बढ़ सकती है. इसलिए इस समय शांत रहना और बड़े फैसलों से बचना बेहतर माना जाता है.

क्या होता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) एक खगोलीय घटना है. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और अपनी छाया चंद्रमा पर डालती है तो ऐसी स्थिति चंद्र ग्रहण कहलाता है.

क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण?

जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं. इस स्थिति में चंद्रमा का रंग तांबे या लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे “ब्लड मून” भी कहा जाता है.

इन पांच राशियों पर रहेगा साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर, पढ़ें 3 मार्च का राशिफल

आज 3 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए  धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी अपने सहयोगियों से खूब पटेगी और संतान को भी आप कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा और भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
वृषभ राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए  रहने वाला है। आपकी ऊर्जा से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, क्योंकि परीक्षा का समय नजदीक है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपकी लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा स्पोर्ट मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती हैं और बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ कठिनाइयां तो आएंगी, लेकिन वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। शेयर मार्केट में आप सोच समझकर निवेश करें।  आपके अच्छे कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखे और किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आज आपके बॉस आपको  काम को लेकर कोई सुझाव दे सकते हैं, जो उन्हें खूब पसंद आएंगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
सिंह राशि –आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपके मुश्किलों को बढ़ाएंगी। आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से ज्यादा घमंड करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला आपको समस्या देगा, जिसके लिए कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
कन्या राशि-आज आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती हैं, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले और अपनी वाणी पर संयम रखें, जिससे आप प्रेम करते हैं, वह आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकते हैं। आप अपनी  पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपके कोई प्रिय वस्तु यदि खो गयी थी, तो उसके भी मिलने की आपको पूरी संभावना है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए वाहनों का प्रयोग सावधानी से करने के लिए रहेगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही हैं। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चली आ रही थी, तो वह भी बढ़ सकती हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी और किसी प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर आपको कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको काम को लेकर थोड़ी स्टीक्नेस दिखानी होगी, क्योंकि आप लापरवाही यदि दिखाएंगे, तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे। जो आपके मुश्किलों को बढा सकते हैं। किसी शेयर मार्केट से जुड़े फैसले को आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना ना लें।
धनु राशि –दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपके अंदर काम को लेकर एक नयी ऊर्जा रहेगी, जिससे आपको व्यापार व नौकरी के कामों को करने में काफी मजा आएगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी पुरानी गलती को आप  बिल्कुल ना दोहराएं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य आपके काम में पूरा सा
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी एक्स्ट्रा सोर्स से भी इन्कम होने की संभावना है, लेकिन आप अपने खर्च भी उतने ही बढ़ा लेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिससे आपके परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और आपकी किसी बात से यदि जीवनसाथी परेशान चल रही थी, तो आपकी वह समस्या भी समाप्त होती दिख रही है। आपको अपने खान-पान को लेकर लापरवाही नहीं करनी है।
कुंभ राशि –आज का दिन प्रॉपर्टी के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप अपनी गहरी नजर बनाए रखें। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो उसे भी आप दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।
मीन राशि-आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पुराने गिले शिकवे भी दूर होंगे और किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आप बिजनेस में पार्टनरशिप भी कर सकते हैं।

शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर आरोपी ने महिला का गला दबाकर की हत्या

भिलाई -छत्तीसगढ़ के भिलाई में परसदा गांव के खार में मिले महिला के शव के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या कुम्हारी के बजरंग पारा में रहने वाले एक युवक ने शारीरिक संबंध न बनाने की वजह से की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, परसदा के खार में महिला का शव बेहद खराब और सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ था।शव की स्थिति इतनी खराब थी कि शुरुआती जांच में महिला की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। पुलिस ने महिला के हाथ में लिखे गोदने और चूड़ी के आधार पर जांच शुरू की। हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई गईं।

तकनीकी साक्ष्य और सीडीआर डंप के आधार पर 1 हजार लोगों से पूछताछ के अलावा 100 घंटे के सीसीटीवी एनालिसिस देखने के बाद हत्यारे का सुराग मिला। पुलिस ने कुम्हारी के बजरंग पारा में रहने वाले युवक को पकड़ा। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने हत्या का सारा राज खोल दिया।

आरोपी ने बताया कि उसने महिला की हत्या उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी न होने की वजह से की थी। शारीरिक संबंध बनाने से मना करने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो इसी बीच उसने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव वहीं छोड़कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुभ मुहूर्त में धूमधाम से जलाई गई होलिका,बुधवार को खेली जाएगी होली .

कई गावों में आज किया गया होलिका दहन

तिल्दा नेवरा-होली का त्योहार जितना रंगों के लिए खास होता है, उतना ही महत्वपूर्ण होलिका दहन भी माना जाता है.सोमवार की रात होलिका दहन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया ।शहर में लगभग तीन दर्जन स्थानों पर होलिका दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में लोगों ने पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद होलिका जालाई।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को होलिका दहन किया जाता है. यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जहां लकड़ियों के ढेर को जलाकर लोग अपनी सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. आमतौर पर, इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है. लेकिन खगोलीय घटनाओं के कारण, इस साल उत्सव की तारीखों में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। यही कारण है कई जगह होली का दहन मंगलवार को किया जा रहा है। हलाकि तिल्दा शहर सहित आसपास में पुरे इलाके में सोमवार 2 मार्च को होलिका दहन  मुहूर्त अनुसार शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 53 मिनट तक किया गया ।

बनियापारा में दोपहर को होली का पूजन किया गया,खासकर महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना की। हेमू कॉलोनी चौक के पीछे सिंधी कैम्प में रात साढ़े 8बजे विधि विधान के साथ होलिका दहन किया गया ।इस मौके पर लोगो ने खासकर महिलाओ ने होलिका जलने के बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा की ।होली जलने के बाद गिहर का प्रसाद वितरण किया गया । इसी तरह छोटी होली समितियों के द्वरा रात 8 बजे के आसपास होलिका जलाई .

राधा कृष्ण मंदिर परिसर बनियापारा में रात को लगभग 1 बजे होलिका दहन किया गया। सब्जी मंडी, तिल्दा बस्ती, में होलिका विधि विधान के साथ जलाई गई। इसके आलावा सासाहोली, मुहभटठा पारा,  नेवरा बस्ती, सिनोधा, जोता ,टंडवा, बिलाडी में भी शुभ मुहूर्त पर रात को उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस बार लकड़ी की जगह लोगों ने ज्यादातर गोबर के कंडो की होली जलाई । कई जगहों पर नगाडो के साथ फाग गीतों पर लोग नाचते झूमते नजर आए। हालांकि इस बार नगाड़ों की आवाज नहीं के बराबर सुनाई दी। लेकिन होलिका दहन की रात  नगाड़ों  ने एक प्रकार से एहसास कराया की कल होली है। होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय दिखा। पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए शहर व आसपास के गांव में घूमते नजर आई। ऐसे तो होली के जलने के बाद रग पर्व शुरू हो जाता है।

सुबह होते ही लोग सड़को पर आ जाते है,खासकर बच्चे टोलियों में उत्साह के साथ एक दुसरे को रंग लगाकर होली खेलते है।और आमतौर पर, इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है.बार होलिका दहन को लेकर लेकर लोगों में थोड़ी भ्रम की स्थिति है, खगोलीय घटनाओं के कारण, इस साल उत्सव की तारीखों में बदलाव देखने को मिलरहा है, इसलिए आजनही  4 मार्च को रंगों की होली मनाईजाएगी … ।

कल बुधवार को होली का रंग पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार कई लोग फूलों की होली खेलने परिवार के साथ वृंदावन निकल गए हैं।इसी तरह शहर के लगभग 500 युवा विशाखापट्टनम, गोवा, थाईलैंड मैं होली मनाएंगे।एक समय था जब लोगो होली का इंतजार रहता था . लोग दोस्त यारो के साथ रंग खेलने सुबह से सडको पर पहुंच जाते थे ,लेकिन अब होली में लोग घरो से बाहर भी निकलना पंसंद नही करते मोबाईल पर मेसेज भेजकर एक दुसरे को होली की बधाई देकर परिवार के साथ घरो में ही होली मनाते है.

होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया! पूजन का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

होलिका दहन के अगले दिन उसकी राख को घर लाकर माथे पर लगाना और घर में छिड़कना शुभ माना जाता है.आचार्य पवन शास्त्री रीवा वाले अनुसार  मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष भी कम होते हैं. होलिका दहन के समय कुछ चीजें बिल्कुल नहीं डालनी चाहिए.

तिल्दा नेवरा -होली का त्योहार जितना रंगों के लिए खास होता है, उतना ही महत्वपूर्ण उससे एक दिन पहले होने वाला होलिका दहन भी माना जाता है. इस बार होलिका दहन को लेकर लोगों में थोड़ी भ्रम की स्थिति है, लेकिन पंचांग के अनुसार 2 मार्च 2026, सोमवार की रात होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 4 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी. इस बार 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा.

इस दिन होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. शास्त्रों के अनुसार, यह समय शास्त्रसम्मत माना जा रहा है क्योंकि पूर्णिमा तिथि के प्रदोष काल में ही होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक स्वरूप अग्नि प्रज्वलित की जाती है. मान्यता है कि इस अग्नि में अर्पित की गई चीजें जीवन की परेशानियों को दूर करती हैं और सुख-समृद्धि लाती हैं. फाल्गुन पूर्णिमा की रात को हर साल होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है.अब जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि में क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है. होलिका दहन के समय हवन सामग्री अग्नि में डालना शुभ माना जाता है.

इसके बाद अग्नि की परिक्रमा करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. अगर आप कपूर और हरी इलायची अग्नि में डालते हैं, तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को कम करने में सहायक माना जाता है. इस समय नई फसल भी तैयार होती है, इसलिए गेहूं अर्पित करना शुभ माना जाता है. इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती और खुशहाली बनी रहती है.

नारियल को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. अगर इसमें चीनी और चावल भरकर अग्नि में अर्पित किया जाए, तो धन लाभ और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इसके अलावा, होलिका दहन की अग्नि में काला तिल, हल्दी, लौंग, पीली सरसों और खीर-पूरी भी अर्पित की जाती है. अग्नि में गोबर के उपले डालना भी शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख-शांति आती है और आर्थिक परेशानियों में राहत मिलती है.

होलिका दहन के अगले दिन उसकी राख को घर लाकर माथे पर लगाना और घर में छिड़कना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष भी कम होते हैं. होलिका दहन के समय कुछ चीजें बिल्कुल नहीं डालनी चाहिए. जैसे- हरे पेड़ या ताजी टहनियां, प्लास्टिक या कूड़ा, लोहे या चमड़े की वस्तुएं, फटे-पुराने कपड़े आदि.

3 मार्च को ग्रहण, घर से आज ही हटा लें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकती है नकारात्मकता

रायपुर-तिल्दा; 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. ज्योतिषियों के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है. यह ग्रहण मंगलवार के दिन लगेगा और भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व और सूतक काल दोनों मान्य रहेंगे. मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा ज्यादाहोती है, जिसका प्रभाव मानसिक स्थिति पर पड़ता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र के मुताबिक के कुछ विशेष उपाय करके ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सकता है.

कितने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण2026 और क्या रहेगी सूतक काल की टाइमिंग

द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. क्योंकि यह भारत में दिखाई देगा.इसलिए सूतक काल भी लागू होगा. परंपरा के अनुसार, सूतक ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, यानी सुबह 6 बजकर 20 मिनट से ही सावधानी बरतने की जरूरत होगी  चलिए अब जानते हैं कि चंद्र ग्रहण लगने से पहले घर से कौन सी हटानी होगी.

अगर घर के मंदिर में कोई खंडित या टूटी मूर्ति रखी है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए. ऐसी मूर्तियां सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट पैदा करती हैं.बेहतर होगा कि उन्हें विधि के अनुसार विसर्जित कर दिया जाए.

2. बंद घड़ियों को ठीक करें

घर में अगर कोई घड़ी बंद पड़ी है, तो उसे चलवा लें या हटा दें. वास्तु के अनुसार, बंद घड़ी जीवन में रुकावट और ठहराव का संकेत मानी जाती है.

3. सूखे पौधों को निकालें

घर में रखे सूखे या मुरझाए पौधे नकारात्मकता बढ़ाते हैं. ऐसे पौधों को हटाकर उनकी जगह हरे-भरे पौधे लगाना शुभमाना जाता है.

4. पुराने जूते-चप्पल हटाएं

मुख्य दरवाजे के पास पड़े बेकार या फटे जूते-चप्पल भी वास्तु दोष पैदा करते हैं. ग्रहण से पहले इन्हें हटाकर घर के प्रवेश द्वार को साफ रखना अच्छा माना जाता है.

बिलासपुर में पति और पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,1 साल पहले हुई थी शादी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पति-पत्नी ने खौंफनाक कदम उठाया है। पति और पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले हैं। लोगों ने जब दोनों के शव को पेड़ से लटके हुआ देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास का है। यहां चाटीडीह के रहने वाले युवक और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, दोनों की शादी 1 साल पहले ही हुई थी। लोगों ने जब दोनों के शव को पेड़ से लटके हुआ देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की टीम ने आशंका जताई है कि, पति और पत्नी ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की है।फ़िलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम मृतकों के आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद पूरे घर में मातम छा गया है।

17 साल की नाबालिग ने सबके सामने मौत को गले लगा लिया. परिजनों के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के धमतरी  जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने मौत को गले लगा लिया।  इस खौफनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और सदमे का माहौल है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड का है।

बताया जा रहा है रविवार की शाम रानी उर्फ़ रागिनी श्रीवास्तव, उम्र 17 साल, अचानक करीब 50 फीट ऊँची पानी की टंकी पर चढ़ गई और देखते ही देखते छलांग लगा दी। ऊँचाई से गिरने के कारण रागिनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग हैरान और घबराए रह गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तहक़ीक़ात में जुटी हुई है। परिजनों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आख़िर इस नाबालिग ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया वहीं इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ते तनाव, मानसिक दबाव और युवाओं की मानसिक सेहत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।