Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 799

आयोलाल- झूलेलाल के उद्घोष से गुंजा तिल्दा शहर; चेट्री चंड्र की पूर्व संध्या सिंधी समाज कि महिलाओं ने निकाली बाइक रैली,,


तिल्दा नेवरा- चेट्री चंड्र की पूर्व संध्या बुधवार शाम सिंधी समाज की महिलाओं के द्वारा भव्य मोटर साइकिल रैली निकाली गई रैली जहां से गुजरी लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की.. सरिता चंदानी के नेतृत्व में झूलेलाल मंदिर से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए झूलेलाल मंदिर में आकर समाप्त हुई.।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शाम 4 बजे सिंधी समाज की हजारों महिलाएं सफेद ड्रेस में आयोलाल झूलेलाल लिखें भगवा रंग का झंडा लिए पहुंच गई..मंदिर पहुच गई थी साढ़े 4 बजे झूलेलाल मंदिर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.. लगभग 1000 मोटर साइकिल पर 2 हजार से भी अधिक महिलाएं सवार होकर आयो लाल झूलेलाल का उद्घोष करते हुए चल रही थी.. रैली जहां से निकली सभी ने प्रशंसा की और रैली का स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई रैली स्टेशन चौक,कपड़ा मार्केट हेमू कालानी चौक गुरुनानक चौक अग्रसेन चौक होते हुए झूलेलाल मंदिर में आकर समाप्त हुई। सरिताचंदानी और अनीता हरीरामानी रैली की अगवानी करते हुए चल रही थी..

r

रैली के आगे एक खुली जीप में राजकुमार भिखवानी,रमेश विरानी. रोशन आहूजा एवं  समाज के अन्य उत्साहित युवक आभार व्यक्त करते हुए चल रहे थे.. रैली में विशेष रूप से .. नैना रोहरा. कोयल निहचलानी ,रानी कोटवानी, पायल विरानी, भारती चंदानी, भूमि कोटवानी, शालिनी कोटवानी, पलक कृपलानी, डिंपल पंजवानी,काव्य हिंद्जा,सेजल पंजवानी कनक हिंदुजा, मान्या छत्तानी, आरती खूबचंदानी, निशा भगवानी, पूजा भोजवानी, निशा नरवानी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई\

नगर पालिका सीएमओ सस्पेंड.. दो बेटों को प्लेसमेट पर नौकरी रखना और निविदा में गड़बड़ी करना पड़ गया भारी.. नगरीय प्रशासन विभाग ने की कार्यवाही

 वार्ड 16 के भाजपा पार्षद विकास कोटवानी ने की थी शिकायत..

निविदा में  कि गई गडबडी कि एक सप्ताह पहले हुई थी जाँच 

तिल्दा नेवरा -तिल्दा नगरपालिका के प्रभारी सीएमओ गोवर्धन डहरिया को नगरी प्रशासन विभाग ने सस्पेंड कर दिया है..आरोप है कि प्रभारी सीएमओ के पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने दो पुत्रों को प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में रखकर कार्य कराया गया और उन्हें 2 लाख  से भी अधिक का भुगतान किया गया. इस मामले की शिकायत पार्षद के द्वारा  की गई थी जो सही पाई गई इसके बाद नगरपालिका कार्यपालन सेवा भर्ती तथा सेवा की शर्तें नियम 2017 के नियम 33 के अंतर्गत डेहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. सयुक्त संचालक ने निलंबन की कार्रवाई का आदेश जारी कर अगले आदेश तक धरसीवा कुरा के प्रभारी सीएमओ को कार्यभार सौंपा गया है..।

सस्पेंड होने के बाद आज दिन भर शहर में यही चर्चा चलती रही, ऐसे मूल रूप से गोवर्धन डहरिया आर आई के पद पर नियुक्त थे.. प्रभारी सीएमओ के बनते ही उनको उपर कई आरोप लगने शुरू हो गए थे बताया जाता है कि साफ सफाई और पानी की टैंकरों में भरा जाने वाले डीजल में लाखों रुपए की हेराफेरी की गई है..। सीएमओ स्वयं मंत्री का खास बताकर लोगों पर धोस जमाता था लेकिन आज की कार्यवाही से उनकी पोल खुल गई ,बताया जाता है मंत्री शिव डहरियालगातार मिल रही शिकायतों से नाराज थे ,,

पानी सप्लाई और पंप मरम्मत और खरीदी के नाम पर लाखों की गडबडी

उधर भाजपा  वार्ड 16 के पार्षद विकास कोटवानी ने सस्पेंड की कार्यवाही को उचित बताते हुए कहा कि सीएम ओ द्वारा न केवल बेटों को नौकरी दी गई है, बल्कि पानी सप्लाई और पंप मरम्मत और खरीदी के नाम पर लाखों रुपए वारा न्यारा किया गया है, इसकी जांच कर उनसे वसूली की कार्यवाही सरकार को करनी चाहिए,

वर्जन

प्रभारी सीएमओ गोवर्धन डहरिया पर किसी पुराने मामले को लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई है.. उनके स्थान पर धरसिवा कुरा केनगर पंचयतके प्रभारी सीएमओ को प्रभार सौंपा गया है..

संयुक्त संचालक पदम काशी

कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानें अन्य राशि वालों का हाल

मेष 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कार्यक्षेत्र में बुद्धि व विवेक से काम करके आप अधिकारियों को भी हैरान कर सकते हैं। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा। घर परिवार में लोग आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों का ध्यान अवश्य दें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों की उम्मीदों पर आज खरे उतरेंगे।
वृष 
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को काम की तारीफ मिलने से  वह आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बन सकते हैं, जिससे आपको बचना होगा।आप आज दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती  करने मे व्यतीत करेगे।  माताजी को यदि कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो  उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।  आप लापरवाही करने से बचे।   आपको किसी बचत की योजना पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन कर  सकेंगे। किसी नयी योजना में धन निवेश करने से नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपका कोई पुराना लेन-देन आज आपको समय रहते चुकता करना होगा। आप जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए अत्याधिक धन लाभ लेकर आएगा। आप उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबार में उन्नति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी परिजन से बहसबाजी न करें। आप बिजनेस के कुछ कामों को लेकर तनाव में रह सकते हैं।  माताजी को किसी पुराने रोग के कारण समस्या हो सकती है।

आज वृषभ और कन्या समेत इन 5 राशि वालों पर रहेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा, मिलेगा भाग्य का साथ

मेष आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्चे बढे़ रहेंगे और काम के लिए आप नीति बनाकर आगे बढ़ें, लेकिन उसमें आप पूरी सूझबूझ दिखाएं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उस पर विराम लग सकता है। अपनों की खुशी में आप खुश रहेंगे, लेकिन आपको बजट बनाकर चलने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी कानून संबंधित मामले में आज ढील देने से बचना होगा।

वृषआज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी से भी अपने मन में चल रही बातों को नहीं बताना है। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान थे, आज वह पूरा हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जूनियर्स की गलतियों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे और आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से आपका कोई काम पूरा होता दिख रहा है।

कर्क-आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी पर अति विश्वास करना आपको समस्या दे सकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। संतान  आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है और दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप आजकल घर परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा और संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन कुछ शारीरिक कष्टों के कारण आप परेशान रहेंगे। करीबियों के साथ विश्वास में सहयोग बना रहेगा। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या-आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप टीमवर्क के जरिए काम करके लोगों को हैरान करेंगे और आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आपको किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां नहीं करनी है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपके घर दावत पर आ सकता है।

तुलाआज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपने उधार के लेन-देन में सावधानी बरतें और कामकाज में गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी लक्ष्य को बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आपके खर्चे आज आपके ऊपर हावी रहेंगे। आप परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के काम में आप दखलअंदाजी ना करें।

धनुआज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और किसी मकान, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी के लिए आप योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ने से आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है। आप भावुकता में कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

मकरआज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप बिजनेस के मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ-आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे और अपने धन को भविष्य के लिए संचय करेंगे।  परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप संस्कारों व परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन भरा है, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

मीन-आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को आज पूरा करने के लिए पूरी जी जान लगाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी तेजी आएगी। रचनात्मक विषयों से आप जुड़े रहेंगे। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए उसमें सावधानी बरतें। संतान के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

16 की उम्र में पहला बच्चा, फिर 28 तक बनीं 9 बच्चों की मां, ये महिला लगातार 10 साल रही प्रेग्नेंट

अमेरिका की इस महिला ने 28 की उम्र में ही 9 बच्चे को जन्म दे दिया था। हांलाकि उनकी उम्र अब 39 साल है और वह 10 सालों तक लगातार गर्भवती रहीं थी

दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मां को अपनी संतान से मिलती है। मां के लिए बच्चों की जिम्मेदारी से लेकर उनकी परवरिश तक इतना बड़ा सफर बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है। लोग एक-दो बच्चे करने के बाद ही थम जाते हैं या फिर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत ही हेक्टिक समझ आता है। लेकिन एक महिला ऐसी भी है जिसने इन सारी जिम्मेदारियों को कभी बोझ नहीं समझा और उसने 28 साल तक की उम्र में 9 बच्चों को जन्म दिया। इस महिला का नाम कोरा ड्यूक है और वह अमेरिका के लॉस वेगास की रहने वाली है।

दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, काफी देर तक कांपी धरती; दहशत में लोग

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात तेज भूकंप महसूस किए गए।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात 10 बजकर 19 मिनट पर तेज भूकंप महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके दिल्ली समेत उत्तराखंड, पंजाब में भी महसूस किए। हर जगह अफरा-तफरी का माहौल रहा।पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

सरकारी समिति ने कहा-स्काई वॉक पूरा बने:मूणत बोले- अब विरोध कर रही कांग्रेस जवाब दे, मुझे टारगेट किया जा रहा है; पूरी सुरक्षा हटाई

रायपुर में बने स्काई वॉक को लेकर कांग्रेस सरकार की बनाई दो कमेटियों ने करीब चार साल बाद अपनी रिपोर्ट दे दी है और दोनों ने ही स्काईवाॅक को पूरा करने का सुझाव दिया है। विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में बनी सामान्य सुझाव समिति ने अपनी फाइनल रिपोर्ट में कहा है कि स्काई वॉक को तोड़ना नहीं चाहिए, इससे लोकधन का नुकसान होगा।

अब इस मामले को लेकर पूर्व PWD मंत्री राजेश मूणत सामने आए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। मूणत ने कहा कि सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि जानबूझकर स्काई वॉक पर भ्रष्टाचार का हल्ला करते रहे। अब खुद इसे उपयोगी मान रहे हैं, अब सरकार को स्काई वॉक को निर्माण करना चाहिए। यदि निर्माण न हुआ तो भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी, वो इसे पूरा करेगी।

मुझे टारगेट किया जा रहा है
राजेश मूणत ने कहा कि मुझे जानबूझकर टारगेट किया जा रहा हे। पहला व्यक्ति हूं, जिसकी पूरी सुरक्षा छीन ली गई दो महीने में, शराब बेचने वालों को सुविधा दी गई है। मैं फोटो जारी कर दूंगा, नाम का खुलासा कर दूंगा। जो लोग इस प्रदेश में अवैध शराब का धंधा चला रहे हैं। पुलिस के संरक्षण में उन्हें सुरक्षा मिली है, पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर हैं।

इस दौरान मूणत ने CD कांड को लेकर कहा कि सभी जानते हैं कि इसमें कौन कौन शामिल था। जांच हो चुकी है, जल्द ही इस पर फैसला आएगा। दोषियों को सजा होगी। क्या सुरक्षा हटाए जाने के पीछे कोई साजिश है ये पूछे जाने पर राजेश मूणत ने कहा- ऊपर वाला बैठा है साजिश का ऐसा है कि हम तो सड़क छाप हैं, पहले भी सड़क पर घूमते थे आज भी घूमते हैं, जनता के बीच वाले हैं। हमें इससे फर्क नहीं पड़ता। हम इनकी नीयत पर बात कर रहे हैं।

क्या कहा है कांग्रेसियों की कमेटी ने स्काई वॉक पर
कमेटी ने स्काई वॉक पर कहा है कि इतना पैसा खर्च हो चुका है कि अब इसे तोड़ना राष्ट्रीय अपव्यय होगा। इसलिए एकमात्र समाधान दोबारा निर्माण करना ही है। कांग्रेस सरकार बनने के करीब तीन माह बाद, एक मार्च 2019 को स्काई वॉक के काम को तत्काल रोक दिया गया था। इसके बाद तकनीकी और सामान्य सुझाव समिति बनाई गईं। विधायक सत्यनारायण की अध्यक्षता में बनी सामान्य सुझाव समिति ने तीन बैठकें की। समिति के लोगों ने माना कि 45 करोड़ का कार्य होने के बाद इसे तोड़ना ठीक नहीं है।

833 लोगों ने दिए सुझाव
1-67.16 प्रतिशत लोगों ने कहा- निर्माण पूरा किया जाना चाहिए।
2-22.43 प्रतिशत लोगों ने वैकल्पिक इस्तेमाल के सुझाव दिए हैं।
3-10.19 प्रतिशत लोगों ने स्काई वॉक को तोड़कर हटाने को कहा।
4-0.23 प्रतिशत लोगों ने इसके दूसरे रूप में उपयोग की बात कही।
5-833 लोगों ने सुझाव दिए कि स्काईवाॅक का क्या होना चाहिए।

पीआर ज्वेलर्स इनामी योजना: संजय वर्मा ने ज्वेलरी खरीदी, इनाम में मिली एलईडी टीवी..

तिल्दा नेवरा स्टेशन चौक पर स्थित पीआर ज्वेलर्स के द्वारा 5 हजार की ज्वेलरी खरीदी पर दिए जा रहे इनामी कूपन कि गांव-गांव में चर्चा हो रही है..लोगों का कहना है कि जूलरी खरीदी के साथ दिए जा रहे  इनामी कूपन से लोगों का पी.आर ज्वेलर्स के प्रति और भी विश्वास बढ़ गया है.. क्षेत्र में पी.आर ज्वेलर्स की एक अलग ही पहचान है.
इनामी योजना से दुकान की पहचान को और भी बढ़ा दिया है ..

1 मार्च से शुरू हुई इनामी योजना में अब तक 15 से भी अधिक लोगों को ज्वेलरी खरीदी के साथ मिले कूपन में रंगीन एलइडी टीवी मिल चुकी है.. इसी कड़ी में 20 मार्च को खोले गए इनामी ड्रा में शहर से लगे ग्राम खपरी खुर्द निवासी संजय वर्मा के नाम ड्रा खुला तो संजय खुशी से झूम उठा…संचालक प्रदीप अग्रवाल ने संजय को इनाम में एलइडी टीवी देकर बधाई दी ,उन्होंने बताया कि यह योजना 30 अप्रैल तक चलेगी.. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी जूलरी के साथ लोगों को अधिक से अधिक फायदा मिले

मिथुन, कर्क और सिंह राशि वाले जल्दबाजी न दिखाएं, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलता

मेष आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि व्यापार में आज आपको समस्या हो सकती है, लेकिन आपको अपने कार्यों की सूची बनाकर चलना होगा, तभी आप उन्हें पूरे कर पाएंगे। नौकरी संबंधित यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए है, तो आज वह भी दूर होंगी और एक योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपने निवेश पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरा हो सकता है।

वृषआज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपकी अधिकारियों से भेंट होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।  कारोबार कर रहे लोग सावधानी बरतें, लेकिन आपके आकर्षण को देखकर आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। शासन प्रशासन के मामलों में आज आप सावधान रहें और यदि किसी कानून की संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है और आपको अपने कामों को लेकर आज जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। अपने सहयोगियों पर आप विश्वास बनाए रखें।

कर्कआज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको कार्यक्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक आयोजन को करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको यदि परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगे, तो भी आप कुछ नहीं कहेंगे।

सिंह-आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो आपको समस्या दे सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलने से संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।  आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कन्या-आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और धन-धान्य में वृद्धि होने से आज प्रसन्न होंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। अपनों के साथ संबन्धों में मधुरता बनाए रखेंगे। औद्योगिक प्रयासों को में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर दें। यदि आप से पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उसमें सुधार करना होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला-आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया हुआ था, तो आपको उसे समय रहते उतारना होगा। परिवार में सदस्यों के साथ आपकी घनिष्ठता बढे़गी, लेकिन विपक्षियों से आज आप सावधान रहें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।  आपको अपनी संतान के उत्साह को बनाए रखना होगा, तभी वह परीक्षा में अत्यधिक मेहनत कर पाएंगे और आपकी कुछ योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी। व्यक्तिगत विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपका मनोबल बढ़ने से  आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु-आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके चलेगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज कामकाज की गति थोड़ी धीमी रहेगी। परिवारिक मामलों में आज सावधान रहे और कोई निर्णय भावुकता में लिया, तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। यदि परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी वाद-विवाद पनपे, तो आपस में सामंजस्य बनाए रखें।

मकर-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा और वाणिज्य विषयों को आप पूरी गति देंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ-कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सुख  और समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ नए रिश्ते को लेकर आज बल मिलेगा और आपको किसी नयी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। घर परिवार में यदि कुछ काम आपने कम पर छोड़ रखे थे, तो आप उन पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में तरक्की मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं को पूरा ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। निजी मामलों में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज सुधरेगी।

मीन-आज के दिन आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। अपने शत्रुओं पर पूरी नजर बनाए रखें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप किसी काम में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और आपको कार्यक्षेत्र में कोई निवेश संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा।

देवरी में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर समाज भवन में पूजा कर जयंती मनाई,विधायक अनीता हुई शामिल

देवरी में आयोजित संत मां कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष डोममेश्वरी वर्मा  प्रवक्ता ज्योतिष साहू,,

धरसीवा-तिल्दा -ग्राम देवरी में साहू समाज के द्वारा  आराध्य देवी भक्त माता कर्मा संत मां कर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई इस मौके पर साहू समाज की मातृ शक्तियों के द्वारा बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकली गई,कलश यात्रा में  महिलाए कर्मा नृत्य करते चल रही थी ।इसअवसर पर  साहू समाज द्वारा समाज भवन में  माता कर्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर आरती की गई |

इस अवसर पर आयोजित समरोह विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा , राकेश यादव जिला पंचायत सदस्य, खेम कुमारी जनपद सदस्य, चूड़ामणि साहू अध्यक्ष साहू समाज ज्योतिष साहू मनसुखा प्रसाद साहू, टीकाराम साहू, ह्रदय लाल ,ललित साहू, अशोक कुमार डानडे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ|अतिथियों ने  साहू भवन में आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र वासियों कि सुख समृद्धि खुशहाली की कामना करते हुए समस्त सामाजिक भाई बहनों को माँ कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके पहले अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर तिलक लगाकर किया गया ।

इस मौके पर विधायक अनीता शर्मा ने कर्मा माता के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत माता कर्मा ने साहू समाज के साथ-साथ सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किए हैं, उन्होंने भक्ति की पराकाष्ठा को सिद्ध करते हुए भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न किया , और स्वयं खिचड़ी का भोग अपने हाथों से बनाकर भगवान श्री कृष्ण को खिलाया , इसीलिए आज भी जगन्नाथपूरी में भगवान के मंदिर में खिचड़ी के भोग लगाए जाते हैं, जो यह प्रमाण है की भक्त माता कर्मा भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त थीं,

जिला पंचायत अध्यक्ष डोममेश्वरी ने अपने सम्बोधन में  कहा कि संत उसी को कहा जाता है जिन्होंने सर्वहित के उत्थान के कार्य किए हो, संत मां कर्मा सभी समाज के लिए आराध्य देवी है। अतिथि उद्बोधन में ज्योतिष साहू ने कहा कि तेली समाज कि आराध्य भक्त माता कर्मा ने समाज के दुख पीड़ा को हरने के लिए भगवान श्री कृष्ण की को खिचड़ी को खिलाकर दुखों को हरने की आशीर्वाद भगवान से मांगा था। उन्होंने कहा माँ कर्म माता नारी उत्थान के प्रतिक है संत माता कर्मा जिन्होंने समाज को नई राह नई दिशा दिखाई। सेवा एवं परोपकार की राह पर चलने के लिए प्रेरित करने वाली हमारे तैलिक समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि प्रणाम करते हुए सभी को कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दिया । मनाराम साहू ,अमरिका साहू, लाला राम साहू ,श्रवण साहू, राजेश कुमार, हृदय , गौकरण, बलराम ,राजाराम, राधा साहू,  अनीता , धनेश्वरी हृदयराम साहू  समाज सेवक सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे