Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 797

वृष और कर्क समेत इन चार राशि वालों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है और पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान के आगमन से आपकी खुशी बढ़ेगी। मित्रों के साथ आज किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं आपको कार्यक्षेत्र में आज किसी बड़े निवेश को बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बहनों से आपको किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलने की पूरी उम्मीद होगी। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपकी सुख- समृद्धि बढ़ेगी लेकिन आपको कोई निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा, नहीं तो वह गलत साबित हो सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने करीबियों का भरोसा जीतने में आप कामयाब रहेंगे, लेकिन आपकी खर्चे बढ़ेंगे, जो आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपको अपने धन का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए भी संचय करके अवश्य रखना होगा और उनकी योजनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने से उनकी प्रश्न का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में ना आए।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए एक नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपके बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन रहेगा और आपके अंदर छिपी कला भी आज बाहर निकलेगी। किसी महत्वपूर्ण बात को किसी परिवार के सदस्य से साझा ना करें। आपकी कुछ नवीन विषयों में गति आएगी। एक लक्ष्य पर फोकस बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
मकर 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और दीर्घकालीन योजनाओं को आप किसी परिजन की सलाह पर चलकर आप कोई बड़ा नुकसान उठा सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। निजी मामलों में आपको सावधान रहना होगा और मित्रों के साथ आपके घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। किसी काम को आप पूरे उत्साह और लगन से करके आपको खुशी होगी।  विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
कुंभ 
आज के दिन आपके सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आप किसी वाद विवाद में ना पडे, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई खुशखबरी आ सकती है। लोगों के साथ विश्वास बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको आज  यदि किसी से धन उधार लेना पड़ेगा, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी करीबी की बात को सुनकर आज आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर समस्या बनी हुई थी, तो वह बेवजह की होगी।

हत्या:बाजार से वापस लौट रहे 2 युवकों की हत्या :आरोपीे ने पहले दोनों को रोका; फिर गाली देकर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दोनों युवक बाजार से सामान खरीदकर अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी देवकर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डेहरी मार्ग पर आरोपी ने गालीगलौज करने के बाद दोनों के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बचेड़ी का रहने वाला सुरेश ध्रुव (40 वर्ष) और विनोद यादव (37 वर्ष) शुक्रवार देर रात देवकर के बाजार से सामान खरीदकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में बद्री यादव (30 वर्ष) ने दोनों को रोका। इसके बाद उनके साथ गालीगलौज और विवाद करने लगा। सुरेश और विनोद के साथ आरोपी बद्री की तू-तू मैं-मैं होने लगी। जिसके बाद सिरफिरे युवक बद्री ने अपने पास रखे डंडे से दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें जमकर पीट दिया।

घायल हालत में ले गए अस्पताल

आरोपी ने सुरेश और विनोद के सिर पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान होकर घटनास्थल पर ही गिर गए। आसपास के लोगों ने सिरफिरे युवक से दोनों युवकों को छुड़ाया और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने साजा थाना पुलिस को तत्काल सूचना दी और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को देवकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

देवकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवकों के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।

आरोपी ने थाने में पुलिसवालों को भी धमकाया

आरोपी को गिरफ्तार कर लाने के बाद वो थाने में मौजूद लोगों को भी धमका रहा है। उसने कहा कि तुम लोग मुझे जानते नहीं हो। थाना प्रभारी विवेक पाटले ने कहा कि आरोपी बद्री यादव नागपुर में हमाली का काम करता था। कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया है। प्रथम दृष्टया इसकी मानसिक हालत ठीक नहीं दिख रही, हालांकि मेडिकल जांच के बाद इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पूछताछ में भी सहयोग नहीं कर रहा है और घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहा।

फिर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, बढ़ते मामलों के बीच 10-11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी एक संयुक्त एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में COVID-19 की टेस्टिंग में गिरावट आई है।

देश में एक बार फिर कोविड-19 और मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामले बढ़ने लगे हैं। इस बीच सरकार अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की योजना बना रही है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी जिलों के सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की स्वास्थ्य इकाइयां इस मॉकड्रिल में भाग लेंगे। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि 27 मार्च को होने वाली वर्चुअल मीटिंग में मॉक ड्रिल के सटीक विवरण के बारे में राज्यों को जानकारी दी जाएगी

इन राज्यों में कोरोना के अधिकांश मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और ICMR के महानिदेशक डॉ राजीव बहल द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि फरवरी के मध्य से देश में COVID-19 मामलों में क्रमिक लेकिन निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इस समय, देश में अधिकांश कोरोना मामले केरल (26.4 प्रतिशत), महाराष्ट्र (21.7 प्रतिशत), गुजरात (13.9 प्रतिशत), कर्नाटक (8.6 प्रतिशत) और तमिलनाडु (6.3 प्रतिशत) जैसे कुछ राज्यों द्वारा रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

टेस्टिंग को बढ़ावा देने का भी दिया निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी एक संयुक्त एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में COVID-19 की टेस्टिंग में गिरावट आई है। साथ ही यह भी पाया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों की तुलना में वर्तमान में परीक्षण स्तर अपर्याप्त हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने सभी राज्यों को कोरोना जांच में बढ़ावा देने और लक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है।

हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में सदगुरु कबीर सेना ने निकाली बाइक रेली  

तिल्दा नेवरा-हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में सदगुरु कबीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप नायक और बलोदा बाजार जिला अध्यक्ष विनित बघेल के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई.. सतगुरु कबीर सेना प्रादेशिक कार्यालय कर्मचारी भवन शिक्षक कॉलोनी से से शुरू हुई रैली तिल्दा -सिमगा ब्लॉक के 50 से भी अधिक गांव का भ्रमण कर वापस तिल्दा नेवरा पहुंची.. बाइक रैली में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हुई.. इस बीच रैली का कई जगहों पर स्वागत भी किया गया.. रैली में सदगुरु कबीर सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर नेपाली, प्रदेश कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा, कबीर मित्र,शिव पटेल, ललित वर्मा, दिनेश ध्रुव, सतीश सिरमौर, मनीष अग्रवाल, कबीर महिला मित्र श्रीमती सत्यभामा पटेल, छाया वर्मा, रीता भीमकर, सुनीता चंद्राक,र मधु वर्मा, भारतीय वर्मा, नंदिनी नायक, पुष्प लता नायक, प्रिया सिरमोर, रूचि, रश्मि पूर्वी, रैली में विशेष रूप से शामिल हुई…

कबीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप नायक ने बताया कि 6 अप्रैल 2019 में सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने दिल्ली मुख्यालय में कबीर सेना का गठन किया था उसके बाद से कबीर सेना प्रतिवर्ष हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाती है..

नाबालिग ने लड़की को किया मैसेज, गुस्से में आया दूसरा लड़का सहयोगी नाबालिगों के साथ गांव पहुंचा,दो लडको को घेरकर मारा चाकू,एक की हालत गंभीर’’

तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम नेवरा सिनोधा में शुक्रवार की रात तीन गाव के एक दर्जन से भी अधिक नाबालिगों ने दो नाबालिक लड़को को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.. बताया जाता है आरोपी जिस नाबालिक लड़के को मारने आए थे..उसके बदले भीड़ में खड़े एक दूसरे लड़के को चाकू मार दिए…बचाव में उसका साथी आया तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिए |

ऐसे कहा जाता है कि आरोपी जिस लड़के को मारने आए थे वह एक नाबालिक लड़की को मैसेज करता था..इस पर जलसों रहने वाला एक लड़का क्रोधित होकर दो अन्य गांव कुंदरू और किरना के नाबालिक दोस्तों को बुलाकर हत्या के नियत से रात को सिनोधा पहुंच गए,और लडके की तलाश करने लगे देखते ही देखते गाव एक जगह भीड़ लग गई | बहस होने पर लड़के जिस लड़के को मारने आए थे उसे तो नहीं मार पाए उन लोगो ने एक दुसरे लड़के किशन निषाद पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी अतरिया बाहर आ गई,उसके बचाव में कैलाश नाम का दूसरा लड़का आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर चाकू मार दिया. किशन को गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है…दुसरे के चहरे पर चाकू लगा है .

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर लिया है लगभग आधा दर्जन लड़कों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है उधर जिस लड़के को चाकू लगा है उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है|आरोपी जलसों ,कुंदरू ,और किरना गाव के रहने वाले है

मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी वाणी को देखकर लोग आपसे आकर्षित रहेंगे, जिससे वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते है, उन्हें  कोई मौका मिल सकता है। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  परिवार में किसी सदस्य से आज आपकी कहासुनी हो सकती है।
वृष
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आप आज परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको माता-पिता कोई सलाह दे, तो वह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को करने के लिए रहेगा। कामकाज की गति तेज रहेगी। आपको अपने विपक्षी से सावधान रहना होगा। अपने काम के लिए एक बजट बना कर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कानून संबंधित मामलों में आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। आपके कुछ सहकर्मी आज आपसे किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। आप आज उत्साह पूर्वक किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। माता जी को आप अपने मन की इच्छा को बता सकते हैं। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो वह आपसे उसे वापस मांग सकते है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तानाशाही नहीं चलेगी – भूपेश

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त किए जाने और सूरत कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह तानाशाही है और तानाशाही नहीं चलेगी। तानाशाह शासक को उसकी गद्दी जाने का भय रहता है और ऐसे में वह इसी प्रकार का कदम उठता है ताकि लोग उससे डरते रहे।
उन्होने अपने ट्वीट में कहा कि तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें. आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है डरो मत, इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकि फिर इतिहास है. यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में. जनता होगी, जननेता होगा..नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह।

भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन,आपस में भिड़े कार्यकर्ता

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। इस कड़ी में शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ता राजधानी में रजबंधा मैदान स्थित भाजपा दफ्तर एकात्म परिसर पहुंचे, और वहां जमकर हंगामा मचाया। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरूण साव की तस्वीर पर कालिख पोत दी। युवकों ने वहां लगे झंडे का डंडा निकाल लिए और आपस में झूमाझटकी करने लगे। समाचार लिखे जाने तक हंगामा चल रहा था। पुलिस भी पहुंच गई है।

सच बोलने की सजा मिली राहुल को – मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राहुल को सच बोलने की सजा मिली है। राहुल देश के सामने सच्चाई रख रहे थे। सरकार को जिन्हें नहीं सुनना है उन्हें वह सदन के बाहर कर रही है। लेकिन हम सदन के अंदर भी बोलेंगे, सदन के बाहर भी बोलेंगे।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीटर कर भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि नीरव मोदी घोटाला- 14,000 करोड़, ललित मोदी घोटाला- 425 करोड़, मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 करोड़। जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है? डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

मुख्यमंत्री बघेल ने किया फाफाडीह वाल्टियर रेल लाइन फोरलेन रेल्वे अंडर ब्रिज का लोकार्पण

रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर प्रदेश का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर से बिलासपुर मार्ग में रायपुर – विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल क्रासिंग पर निर्मित फुल हाईट फोरलेन रेलवे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण किया। रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर लोकार्पित ये राज्य का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज है जिसे 28.11 करोड़ रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है।

इस फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण से रायपुर शहरी क्षेत्र की लगभग 5 लाख की आबादी को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। रायपुर से बिलासपुर मार्ग रायपुर- विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल कासिंग में रेल गुजरने से बार-बार रेलवे फाटक बंद होता था और आवागमन अवरुद्ध हो जाता था। जन आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति वर्ष 2017 में प्रदान की गई थी। इस ब्रिज की कुल लंबाई पहुंच मार्ग स्थित 336.96 मीटर है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए हर स्तर पर पहल की। आज यह परियोजना पूर्ण होकर लोकार्पित हो रही है और क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है, इस अंडरब्रिज के शुरू हो जाने से यातायात सुगम होगा और आवागमन में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ के यातायात को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने लगातार प्रयास किए हैं। इस दौरान 9 रेलवे ओवर ब्रिज और 6 अंडर ब्रिज के कार्य पूरे किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तेजी से अधोसंरचनाओं का निर्माण किया है। हमारी मजबूत अधोसंरचना और मजबूत अर्थव्यवस्था के तालमेल से हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा। रेलवे अंडर ब्रिज के लोकार्पण अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छग हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर श्री ऐजाज ढेबर समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।