Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 796

वृष, कुंभ और मीन राशि वालों को नौकरी और करियर में तरक्की के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष, कुंभ और मीन राशि वालों को नौकरी और करियर में तरक्की के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से अत्यधिक मेहनत करनी होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आज आपको किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओं से आज नजदीकियां बनेगी और कुछ जन सरोकारों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आज आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा।

वृष-आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप अपनों का साथ लेकर सहयोग बनाए रखेंगे और किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने खानपान में अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। कुछ परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करेंगे और जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप कामों के प्रति उत्साह बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और रचनात्मक कार्य में भी आज आपकी रुचि पूरी रहेगी। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।

कर्क-आज आपको संवेदनशील मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी बात को लेकर आप तर्क वितर्क ना करें, नहीं तो समस्या हो सकते हैं और कानूनी मामले में आपको कोई बहुत बड़ी चूक हो सकती है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी और कार्यक्षेत्र में आप कुछ अक्समात नीतियों को अपनाएंगे। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा और किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह-आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में कुछ पुराने निवेशकों से अच्छा ना मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिससे आप अपने कुछ पुराने कर्जे भी उतारने में कामयाब रहेंगे और  कार्यक्षेत्र में आज आपकी प्रतिभा और निखार आएगा। आपकी अपने कुछ परिजनों से भेंट होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको प्रशासनिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी और कोई विशेष उपलब्धि मिलने से आजा प्रसन्न रहेंगे। आप सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, तो उससे आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कन्या-आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपको लेनदेन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी और नहीं तो कोई आपका फायदा उठा सकता है। अधिकारियों के सामने आज आप अपनी बात अवश्य रखें और कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों की मेहनत आज रंग लाएगी। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और परिवार का कोई सदस्य आज नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

तुला=आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर में कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। मनोरंजन के कार्यक्रमों में आज आप सम्मिलित होंगे। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आपको खुशी होगी। संतान यदि आप कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन्हें निभाने में नाकामयाब रहेंगे, जिससे आप उनसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृश्चिक-आपने जो पहले अपने कामों में लापरवाही की थी, जिसकी वजह से आपको समस्या हो सकती है और आप सभी मामलों में बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़े, तो आपकी खुशी होगी।आपकी आज किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिनसे आपको अपनी जरूरी बातें शेयर करने से बचना होगा और आप अपने डेली रुटीन को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी काम में आप उसके अनुशासन को बनाए रखें। करियर को लेकर परेशान चल रहे, तो उसमे आपको कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है।

धनु-आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी और आपको लाभ के अवसरों को भी हाथ से नहीं जाने देना है। आवश्यक मामलों में आप तेजी बनाए रखें। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में अपना कामयाब रहेंगे। आप अपने कानूनी मामलों में आज फंसे रहेंगे, जिसके कारण बाकी कामों पर ध्यान देंगे। किसी आवश्यक कार्य के पूरा होने से आज आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा और जीवनसाथी के करियर में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मकर-आज आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगी रहेंगे। आप कुछ नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकते हैं। आप मेहनत और लगन से काम करके कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे और पूरे जोश से काम करेंगे, जिससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आप से कोई गलती हुई थी, तो आपको उसके लिए माफी मांगने पड़ सकती हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी।

मीनआज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में यदि आज कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें और किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। निजी विषयों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

अतीक अहमद सहित 3 दोषियों को उम्रकैद, प्रयागराज कोर्ट का फैसला

प्रयागराज। उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद सहित 3 आरोपियों को दोषी करार देकर कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले में अतीक अहमद साथ उसके भाई सहित 10 आरोपी के खिलाफ स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला सुनाया है गौरतलब है कि नामजद माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को भारी सुरक्षा के बीच सोमवार शाम नैनी केंद्रीय जेल शिफ्ट कर दिया गया था। अतीक को स्पेशल हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। करीब 12 बजे अतीक अहमद को लेकर पुलिस कोर्ट पहुंच चुकी थी और 12.30 बजे उसे कोर्ट में पेश किया गया। अतीक के साथ में अन्य आरोपी अतीक का भाई अशरफ और तीसरे आरोपी फरहान को अलग-अलग जेल वैन में कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया गया।
कोर्ट के फैसले से पहले उमेश पाल की मां शांती देवी ने प्रयागराज में कहा कि मेरे बेटे ने बहुत संघर्ष किया है। जेल उसका (अतीक अहमद) घर है और वहां से वो कुछ भी करा सकता है। प्रशासन ने अभी तक जो भी कुछ किया है उससे हम संतुष्ट हैं। मेरी यही मांग है कि उसको फांसी की सज़ा हो।

विश्व रंगमंच दिवस पर लोक गायिका जयंती यादव सम्मानित

देश-विदेश में गूंजते हैं जयंती के गीत – विजय मिश्रा
रायपुर। विश्व रंगमंच दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य शासन की ओर से लोक कला में उत्कृष्ट योगदान के लिए देय सर्वोच्च पुरस्कार दाऊ मंदराजी से विभूषित लोक गायिका जयंती यादव का सम्मान छत्तीस छटा और पेड़ प्रहरी संस्थान के संचालक श्री विजय मिश्रा अमित सहित अन्य सदस्यों ने किया।

जयंती विगत पांच दशक से छत्तीसगढ़ की शीर्ष संस्था चंदैनी गोंदा, सोनहा बिहान, नवा बिहान, दौना पान के अलावा आकाशवाणी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोक गीतों, पारंपरिक रीति-रिवाजों को पुनर्जीवित प्रतिष्ठित करने में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। विश्व रंगमंच दिवस पर वरिष्ठ लोक – हिंदी रंगकर्मी श्री विजय मिश्रा सहित कपिल सोनी,अभिजीत शर्मा, गुलाल साहू,राधिका वर्मा,संजय यादव ,घासीदास जोशी आदि ने जयंती जी के गीतों और उनकी कला यात्रा अनुभव- स्मरण को सुना। उन्होंने कला यात्रा में कठोर अभ्यास को ही सफलता का मंत्र कहा। इस अवसर पर विजय मिश्रा ने बताया कि श्रीमति यादव के पचास वर्ष पूर्व गाए अनेक गाने बेहद लोकप्रिय हैं। आज भी आकाशवाणी या अन्य माध्यम से उनके गीतों को सुनना मनभावन होता है।

भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रही है ईडी की कार्रवाई-भूपेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधा है।किसान, व्यापारी, नेता, अधिकारी, सब पर ईडी छापा मारती है, लेकिन अडानी पर ईडी छापा नहीं मारती है। नान घोटाला, चिटफंड और महादेव एप पर कार्रवाई नहीं करती है, क्योंकि इसमें भाजपा नेताओं के नाम हैं। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। ईडी को निष्पक्ष होना चाहिए।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं।
अमित शाह के शब्दों में क्रोनोलाजी समझिए। राहुल गांधी के बोलने के सवाल के बाद मुकदमा दर्ज हो जाता है। अडानी के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं तो भाजपा के लोग कहते हैं कि हमारे खिलाफ कार्रवाई है। क्या अडानी ही भाजपा है। हालांकि हिडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ने खुद कहा था, यह भारत पर हमला है। इसका मतलब क्या समझा जाए।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा 29 मार्च को लेंगे शपथ

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह की आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। शपथ ग्रहण समारोह 29 मार्च 2023 को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर रायपुर यशवंत कुमार और आईजी अजय यादव, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

सारडा व एक विधायक के घर ईडी का छापा

रायपुर। मार्च वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले ईडी की एक और बड़ी धमक छत्तीसगढ़ मे हुई है जिसमें राज्य के बड़े उद्योग समूह सारडा के मालिक व एक विधायक के यहां छापे की कार्रवाई हुई है। मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट के एक सीए के यहां भी दबिश दी गई है। छापे की कार्रवाई को राज्य में पहले से चल रहे मामलों को जोड़कर बताया जा रहा है पर विभाग की ओर से कोई अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है।

मेष, वृषभ और सिंह समेत इन चार राशि वालों को धन लाभ के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम रहेगा। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है और सभी के सहयोग व समर्थन से आप आगे बढ़ेंगे। आप अपने रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो आपको छोटे मोटे काम भी परेशान कर सकते हैं। आपके रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा और सभी से विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है।

वृष 
आज का दिन राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी लोकप्रियता और बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच से कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं और आप अपने किसी भूमि, भवन आदि के निर्माण का कार्यक्रम शुरू करा सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी प्रशासनिक मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और कला कौशल को भी बल मिलेगा।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय के मुकाबले खर्च ज्यादा रहेगा और दिनचर्या आपकी नियमित रहेगी। दान व धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि बढ़ेगी। आप अपने खर्च पर अंकुश बनाए रखें। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न ले, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आपके महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पुरानी योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो शाम को अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। सरकारी कामों में आप भी ना दें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

बिजली की नई दरों की घोषणा कल

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर बिजली की दर संशोधित होने जा रही है। छग राज्य विद्युत नियामक आयोग के अधिकारी 28 मार्च को बिजली की नई दर जारी करेंगे। आयोग के अधिकारियों ने इस सत्र बिजली दर में उपभोक्ताओं को राहत देने के संकेत दिए हैं। आपको बात दें कि पावर कंपनी ने आयोग को बिजली दर बढ़ाने का प्रपोजल भेजा था। दर बढ़ाने के पीछे पावर कंपनी ने कारण बताया था कि पूर्व सालों नुकसान की भरपाई हो सके।

पावर कंपनी के प्रपोजल के बाद छग राज्य विद्युत नियामक आयोग के अधिकारियों ने आमसभा बुलाई। आमसभा में उपभोक्ताओं ने दर ना बढाऩे की अपील की। उपभोक्ताओं की अपील सुनने के बाद आयोग के अधिकारियों ने नई दर निर्धारित की है। इसे मंगलवार को सार्वजनिक किया जाएगा।

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल खैरागढ़ विधायक के पुत्र का इलाज के दौरान निधन

शोक में डूबा परिवार
खैरागढ़। एक माह पहले चारामा में हुए सड़क हादसे में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए थे और उनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। निधन के खबर से विधायक श्रीमती वर्मा और उनका परिवार सकते में है वहीं राजनीतिक जगत में भी शोक का माहौल है। विधायक वर्मा के पैतृक ग्राम देवारीभाट में शाम 4 बजे अंत्येष्ठि किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में विधायक पुत्र प्रवीण वर्मा ने आज अंतिम सांस ली। करीब एक माह पहले बस्तर से वापसी के दौरान चारामा में हुए एक सड़क हादसे में प्रवीण जख्मी हो गए थे, तब से उनका रायपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि प्रवीण के रीढ़ की हड्डी और कमर में हादसे से गंभीर चोट पहुंची थी। इसी का इलाज कराने के लिए प्रवीण का उपचार चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही थी। आज सुबह उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि प्रवीण काफी होनहार और मृदुभाषी थे। वह खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में डिजाईनिंग का कोर्स भी कर रहे थे। साथ ही वह कृषि केंद्र के संचालक के तौर पर व्यापार भी कर रहे थे।

प्रवीण के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मो. अकबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, ऑफताब आलम, कुलबीर छाबड़ा, शाहिद भाई, हफीज खान, अंजुम अल्वी, विवेक वासनिक, रमेश खंडेलवाल ने शोक व्यक्त करते संवेदना व्यक्त की है।

रायपुर में थाना प्रभारियों और सब इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, एसएसपी ने जारी किया आदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर में थाना प्रभारियों और सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया गया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 5 निरीक्षक और 5 सब इंस्पेक्टर का तबादला आदेश जारी किया है। अर्चना धुरंधर को सिविल लाइन का थाना प्रभारी बनाया गया है। वही भावेश गौतम को माना का थाना प्रभारी बनाया गया है। शील आदित्य कुमार सिंह को अभनपुर थाने की जिम्मेदारी दी गयी है। देखे लिस्ट