Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 795

सिंह, कन्या समेत इन चार राशि वालों को धन लाभ और सफलता के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में समस्या हो सकती है और आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप कोई काम आज कल पर ना टाले, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, इसलिए उन्हें अपने पढ़ाई की ओर अग्रसर होना होगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और यदि आप किसी नये वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।
वृष 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे। घर परिवार में आपकी माताजी से किसी बात को लेकर आज झड़प हो सकती है, लेकिन उसमें आपको वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहोल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक मामलों पर आप ध्यान दें, नहीं तो आपके बिजनेस में आपको नुकसान हो सकता है। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप अपने भाइयों से साझा कर सकते हैं।
मिथुन 
आज का दिन कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है। आप पारिवारिक बिजनेस में यदि लंबे समय से मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे तो आज वह फिर से बढ़ेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की किसी बात को ना कहें।  परिवार में चल रहे लडाई झगड़े में आज दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान को नौकरी से संबंधित काम को लेकर आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कर्क 
आज आप घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका मन अपने कामों से ज्यादा इधर-उधर के कामों पर रहेगा, जिससे आपको समस्या हो सकती है। आप कोई काम आज बिना सोचे समझें ना करें । व्यापार में आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके लोगों को मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने पुराने कर्ज को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिलने से आज आपको खुशी होगी।

P.R.आर ज्वेलर्स की इनामी योजना: सिनोधा के रवि चौबे बने विनर..

तिल्दा स्टेशन चौक पर स्थित P.R ज्वेलर्स के द्वारा 5 हजार की खरीदी पर ग्राहकों को दिए जा रहे इनामी कूपन का बुधवार को ड्रा किया गया .. ड्रा में सिनोधा के रवि चौबे विजेता चुने गए..रवि को  संस्थान के संचालक प्रदीप अग्रवाल के द्वारा रंगीन एलइडी टीवी प्रदान की गई..

इनाम में मिली टीवी से गदगद रवि ने कहां की ऐसे तो हमारा परिवार प्यार ज्वेलर्स का परमानेंट ग्राहक है.. पूरे क्षेत्र के लोग इस संस्थान पर काफी विश्वास रखते हैं.. उन्होंने कहा कि ऐसे हमें एक महीने बाद जूलरी खरीदी करनी थी लेकिन इनामी योजना के चलते हमने दुकान से सोने के गहने खरीदे.. जिसके एवज में एक लकी इनामी कूपन मिला ड्रा होने पर हम विनर चुने गए..

पूर्व डीजीपी अवस्थी कल हो जायेंगे रिटायर

रायपुर। पुलिस महकमे का दंबग चेहरा पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी कल 31 मार्च को सेवानिवृत हो रहे हैं। ड्यूटी में जहां वे कड़क थे वहीं काफी सहज सरल व मिलनसार अफसर के रूप में उनकी पहचान रही। पुलिस विभाग में वे 86बैच के अफसर थे और अभी वर्तमान में एसीबी व ईओडब्ल्यू के प्रमुख रुप में जिम्मेदारी निभा रहे थे।

कांग्रेस करेगी जय भारत सत्याग्रह,31 मार्च को रैली

-प्रभारियों की नियुक्ति,तय की गई जिम्मेदारी
रायपुर। कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह के लिए नौ सदस्यीय कमेटी की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा को प्रभारी और पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा को संयोजक बनाया गया है। कमेटी में राजेंद्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर, सुमित्रा घृतलहरे, अटल श्रीवास्तव, देवचंद्र मातलम, सुशील आनंद शुक्ला और अजय साहू को सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री रवि घोष ने बताया कि राहुल गांधी के मामले को लेकर कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह का आयोजन कर रही है। इसमें एक महीने तक प्रदेश स्तर से लेकर ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 31 मार्च को जय भारत मशाल सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। इसका प्रभारी विधायक देवेेंद्र यादव को बनाया गया है।

मशाल सत्याग्रह में सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष शामिल होंगे। यह रैली शहर, ब्लाक और गांव के ऐतिहासिक स्थलों के पास होगी। इसके साथ ही 11 सदस्यीय कंट्रोल रूम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
इसमें सरगुजा का प्रभारी निवेदिता चटर्जी, रायगढ़ का दिप्तेश चटर्जी, जांजगीर का चंद्रवती साहू, कोरबा का गीता सिंह, बिलासपुर का प्रेमलता बंजारे, राजनांदगांव का दिनेश निर्मलकर को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही रायपुर का प्रेरणा साहू, दुर्ग का पल्लवी सिंह, महासमुंद का पूजा देवांगन, बस्तर का रेहान खान और कांकेर का प्रभारी महमूद अली को बनाया गया है।

श्रीराम जन्मोत्सव की राजधानी में धूम

रायपुर। रामनवमी के अवसर पर राजधानी के राम मंदिरों में महोत्सव की धूम है। सभी ओर आरती पूजा महाभिषेक प्रसादी के साथ जयकारे की गूंज ही सुनाई पड़ रही है। मुख्य आयोजनो में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर,जैतूसाव मठ राम जन्म मनाया जा रहा है। नवरात्रि के आखिरी दिन आज जहां शहर में ज्योत जंवारा निकल रहे हैं वहीं जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया है। कई जगहों पर भजन संध्या का आयोजन भी है। इंडोर स्टेडियम में हनुमानजी का सामूहिक पाठ का एक बड़ा कार्यक्रम भी है।
शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि भगवान श्रीराम का धरती पर जन्म इसी दिन हुआ था। भक्तों के दुख दूर करने और दुष्टों का अंत करने के लिए श्रीराम त्रेता युग में इसी दिन पैदा हुए थे। वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन उनका जन्म हुआ था। श्रीराम मध्य दोपहर में कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में पैदा हुए थे। भगवान राम के जन्म की इस तारीख का जिक्र रामायण और रामचरित मानस जैसे तमाम धर्मग्रंथों में किया गया है इसलिए हम सब रामनवमी के दिन को श्रीराम जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं।

वृषभ और सिंह समेत इन चार राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपकी कोई इच्छा अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है और आपका मन आज किसी काम को करने के लिए बेचैन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के पूरा ना होने के कारण समस्या होगी, इसीलिए आप अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं।
वृष
आज का दिन आपके लिए कुछ कानूनी मामलों में अड़चनें लेकर आने वाला है। आपकी किसी प्रॉपर्टी से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। संतान यदि कोई काम करने में निसंकोच करेंगी तो आप उन्हें प्रोत्साहित अवश्य करें। आपको कोई काम को लेकर यदि समस्या बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी। जीवनसाथी को आप कही घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और आपक व्यापार में किसी को साझेदार बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करना बेहतर रहेगा। पूंजी निवेश करने वाले लोग आज सावधानी बरतें।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखे, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। किसी शारीरिक व मानसिक थकान के कारण आपको उससे बदन दर्द , सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। परिजनों के साथ आप कुछ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई पुराना काम जो छूटा हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको आंखों में दर्द, पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, लेकिन आप अपनी कामों पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से बेवजह नहीं उलझना है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी काम को करने में आपको कन्फ्यूजन रहेगी, लेकिन फिर भी आप उसे पूरा करके ही दम लेंगे। संतान से यदि आपने कुछ उम्मीदें लगाई थी, तो वह उन पर खरी उतरेगी। आप किसी से अपने मन की बात ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

रक्त दान शिविर ; तीन संयंत्र कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने किया रक्तदान

तिल्दा नेवरा -हाइटेक पावर एंड स्टील लिमिटेड, महिंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड ,संभव स्पात एंड पावर लिमिटेड के तत्वाधान में शिवनाथ ब्लड बैंक के सहयोग से बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजन किया गया , हाइटेक पावर एंड स्टील लिमिटेड के एडीएम भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में तीनो सयंत्र के 75 युवा कर्मियों  ने ब्लड डोनेट किया रक्तदाताओ को संयत्र के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर हाइटेक पावर एंड स्टील लिमिटेड के कमल अग्रवाल ने कहा कीरक्तदान महादान कहा जाता है, लेकिन इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां रहती है। इसके चलते कई लोग इस महादान का हिस्सा नहीं बन पाते। कुछ लोगों को भ्रम रहता है कि इसके साइड इफेक्ट्स होते हैं, तो कुछ सोचते हैं कि दुबले लोग रक्तदान नहीं कर सकते। जिसके कारण लोग ब्लड डोनेट करने से बचते हैं, जबकि इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि तिल्दा  क्षेत्र में संचालित  तीन संयंत्र के कर्मियों ने अपना ब्लड दान दिया है यह ब्लड कई लोगों की जान बचाने के काम आएगा.. उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त कर कहा कि उनके द्वारा दिया गया खून व्यर्थ नहीं बल्कि कई लोगों की जान बचाए गा

भूपेंद्र धुसिया एच.आर.हेड हाइटेक पावर एंड स्टील लिमिटेड ने कहा की नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरतमंद लोगो को की मदद हो सकेगी। रक्तदान करने वालो में प्रमुख रूप से हाईटेक से – डिकेश वर्मा,भूपेंद्र धूसिया,कृपाराम देवांगन,पवन कैवर्त्य, संजीत गिलहरे,तपन साहू,सुधीर चेलक, तारकेश्वर सिंह,त्रिनाथ पत्रा,देवेंद्र वर्मा,महेंद्र साहू संभव से वीरेंद्र वर्मा , अंजनी पांडे ,महेश, मोहित राणा, प्रवीण कुमार यदु, रवि कुमार, मनोज साहू ,महिंद्रा ,सत्यजीत चतुर्वेदी, देवनाथ वर्मा, समीर कुमार ,मनीष सिंहा ,भागवत देवांगन ,धर्मेंद्र कुमार, सुधीर कुमार ,तिलक कृष्ण कुमार, हेमराज वर्मा, रविंद्र कुमार साहू, उमेंद्र वर्मा देवेंद्र वर्मा आदि लोगो ने रक्तदान किया

शासकीयकरण मांग को लेक,र पंचायत सचिव संघ ने किया धरना स्थल पर हवन;सरकार को सद्बुद्धि के लिए दी आहुतियाँ

शासकीयकरण मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ ने किया धरना स्थल पर हवन

तिल्दा नेवरा -जनपद पंचायत तिल्दा परिसर में पंचायत सचिव संघ द्वारा एक सूत्रीय शासकीय करण मांग को लेकर पिछले 14 दिनों से दिए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे सचिवो ने बुधवार को धरना स्थल पर  महा अष्टमी पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर पंडित को बुलाकर यज्ञ हवन किया ,हवन में सरकार को सद्बुद्धि के लिए आहुतियाँ दी  और पंडाल में उपस्थित लोगो को प्रसाद वितरण किया गया, हड़ताली पंचायत सचिवो  ने कहा कि शासन प्रशासन को जगाने और सद्बुद्धि देने आज आयोजन किया गया, धरना स्थल में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई तिल्दा अध्यक्ष चिंतामणी साहू सचिव कोमल प्रसाद साहू ने रोष व्यक्त  करते कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा,बुधवार को जनपद पंचायत तिल्दा के सभी 101 पंचायत के सचिव उपस्थित रहे।

साहब मुझे गिरफ्तार कर लो … पत्नी की गला दबाकर हत्या, पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने .

तिल्दा नेवरा-तिल्दा के अटल आवास में रहने वाले एक युवक ने छत पर सो रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और स्वयं पुलिस थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी देकर अपने आप को पुलिस हवाले कर दिया , पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है…

मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास में रहने वाले सागर निर्मलकर ने कुछ ही दिन पहले अन्य जाति की एक नाबालिग से प्रेम विवाह कर लिया था.. हालांकि किसी के द्वारा इस मामले की शिकायतथाना या अन्य किसी अधिकारी से  नहीं की गई थी. कि लड़की नाबालिक है. उसके बाद से दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे.. मंगलवार की रात दोनों छत पर सोए हुए थे .. रात को आरोपी सागर निर्मलकर का पत्नी कृति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया.. कुछ देर बाद दोनों सो गए.. बुधवार  सुबह 4 बजे सूरज उठा और गहरी नींद में सोई पत्नी कीर्ति का गला दबा दिया उसने तब तक गला दबाए रखा जब तक उसके प्राण नहीं निकले.. वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ देर तक वह पत्नी के सामने में ही बैठा रहा ,बाद में वह सीधे पुलिस थाना पहुंच गया.. थाना में आरोपी ने पुलिस से कहा मुझे गिरफ्तार कर लो मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है .. आरोपी के बताने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आ गई .पहले पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया बाद में टी.आई सुदर्शन ध्रुव स्वयं मौके पर पहुंच गए ..बाद में आरोपी को  लेकर पुलिस  मौके पर पहुंच गई तब कृति का शव छत पर सोए हुए हालत में पड़ा हुआ था ..शव का पंचनामा कर उसे जेसीबी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया,, और आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया..\ बताया जाता है कि आरोपी सूरज पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है ..लेकिन गवाह न मिलने के कारण वह मामले से बाइज्जत बरी हो गया था. अटल आवास में रहने वाले लोगों ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था….
वर्जन
तिल्दा के अटल आवास में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात आरोपी सूरज निर्मलकर ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है… मामले में जो जानकारी सामने आई है दोनों ने प्रेम विवाह किया था उसके बाद से आए दिन विवाद होते रहता था..
टीआई सुदर्शन ध्रुव
थाना तिल्दा नेवरा

आज दुर्गा अष्टमी पर बना दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में करें मां की आराधना और कन्या पूजन

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि बहुत ही खास माना जाती है। 29 मार्च 2023 को दुर्गा अष्टमी है और इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी के स्वरूप की पूजा होती है।

नवरात्रि के 9 दिन काफी पवित्र और महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष आराधना और पूजा पाठ की जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा विधि विधान के साथ होती है। 22 मार्च से शुरू हुए नवरात्रि 30 मार्च को नवमी तिथि पर खत्म हो जाएगी।  नवरात्रि की हर एक तिथि का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि देवी दुर्गा अष्टमी तिथि पर ही अुसरों का संहार करने के लिए  प्रगट हुई थी। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि बहुत ही खास माना जाती है। 29 मार्च 2023 को दुर्गा अष्टमी है और इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी के स्वरूप की पूजा होती ह

इस बार महा अष्टमी पर बहुत ही अच्छा और शुभ योग बन रहा है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन और मां दुर्गा की पूजा से कष्टों से छुटकारा और शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि अष्टमी तिथि पर किसी शुभ मुहूर्त और शुभ योग में पूजा करना लाभकारी होता है।

चैत्र नवरात्रि 2023 अष्टमी तिथि
नवरात्रि अष्टमी तिथि का आरंभ- 28 मार्च को शाम 7 बजकर 3 मिनट पर
नवरात्रि तिथि पर समाप्त- 29 मार्च को रात 9 बजकर 8 मिनट तक

दुर्गा अष्टमी 2023 शुभ मुहूर्त 
इस बार अष्टमी तिथि पर दो तरह के शुभ योग बन रहे हैं। पहला शोभन और दूसरा रवि योग।
शोभन योग आरंभ: 28 मार्च रात्रि 11: 36 मिनट पर
रवि योग समाप्त: 29 मार्च दोपहर12: 13 मिनट तक
महाष्टमी पर कन्या पूजन का मुहूर्त- 29 मार्च को 12:13 मिनट तक  इस मुहूर्त में कन्या पूजन फलदायी होता है।

कन्या पूजन विधि
कन्याओं का पूजन करते समय  सर्वप्रथम शुद्ध जल से उनके चरण धोने चाहिए । तत्पश्चात उन्हें स्वच्छ आसन  पर बैठाएं। खीर,पूरी,चने,हलवा आदि सात्विक भोजन का  माता को भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराएं । राजस्थान ,उत्तरप्रदेश एवं गुजरात राज्यों में तो कहीं कहीं  नौ कन्याओं के साथ एक छोटे बालक को भी भोज कराने की परम्परा  है। बालक भैरव बाबा का स्वरुप या लांगुर कहा जाता है । कन्याओं को सुमधुर भोजन कराने के बाद उन्हें टीका लगाएं और कलाई पर रक्षासूत्र बांधें । प्रदक्षिणा कर उनके चरण स्पर्श करते हुए यथाशक्ति वस्त्र,फल और दक्षिणा देकर विदा करें । इस तरह नवरात्र पर्व पर कन्या का पूजन करके भक्त माँ की कृपा पा सकते हैं ।

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते…

या देवी सर्वभूतेषु..शक्तिरूपेण संस्थिता:
नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै नमो नम: