Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 794

छत्तीसगढिय़ा बेटी चंद्रकला लगातार 8 घंटा तैरेगी,गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा नाम

भिलाई/उतई। खेल गांव के नाम से विख्यात पुरई की 15 वर्षीय चंद्रकला ओझा गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने दावा करेगी। इसके लिए वह गांव के ही डोंगिया तालाब में लगातार आठ घंटे तैरेगी। इसके लिए अभी से चंद्रकला ने तैयारी शुरू कर दी है।
उसने गांव के तालाब में तैराकी का अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके बूते उन्हें साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) में प्रशिक्षण के लिए चयन हो पाया था। इसी छोटे से गांव की गरीब परिवार की बच्ची चंद्रकला ओझा कीर्तिमान रचने मेहनत कर रही है। वह नौ अप्रैल को सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक लगातार आठ घंटे तैरकर गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने दावा करेगी।
फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी पुरई के प्रशिक्षण ओम ओझा ने बताया कि गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम शामिल कराने जी तोड़ मेहनत कर रही। वह बीते कई महीनों से प्रतिदिन कई घंटे लगातार अभ्यास कर रही है। क्लब के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड ने कहा कि पुरई के बच्चों कई स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। क्लब के संरक्षक हर्ष साहू ने कहा कि चंद्रकला ओझा की मेहनत रंग लाएगी।

पं.सुंदरनगर वार्ड में बृजमोहन ने किया 5 करोड़ 60 लाख के सड़क डामरीकरण का शुभारंभ

0-बृजमोहन ने कहा निरंतर हो रहा रायपुर दक्षिण का विकास
रायपुर// रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के पं. सुंदर लाल शर्मा वार्ड क्र 42 में 5 करोड़ 66 लाख के 21 सड़कों के डामरीकरण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें विधायक बनाया हैं उस भरोसे पर खरा उतरते हुए विकास के क्रम को जारी रखे हुए हैं। आज हम विपक्ष में हैं बावजूद हमें पता है कि जनता के हित में कैसे काम कराना है।

इस अवसर पर सुंदरनगर चौक में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग के माध्यम से 1 करोड़ 10 लाख की लागत से रिंग रोड से लेकर लाखे नगर चौक तक का डामरीकरण। 4करोड़ 56 लाख की लागत से गांधी नगर,अश्वनी नगर, हनुमान नगर, चन्द्रशेखर नगर, भीम नगर, सुंदर नगर, मैत्री नगर, ओम सोसायटी क्षेत्र के 13 किलोमीटर सड़को का डामरीकरण होगा ।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहां की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद प्रदेश का विकास रुक गया है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश भर के 20 लाख लोगों को आवास कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया है। अमृत मिशन योजना के तहत 2020 में रायपुर वासियों के घर में स्वच्छ पानी पहुंच जाना था परंतु यह कार्य अभी तक नही हो सका है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे जल जीवन मिशन का भी हैं।
इस अवसर पर पार्षद मृत्युंजय दुबे,मंडल भाजपा अध्यक्ष महेश शर्मा, पार्षद सरिता आकाश दुबे, हरीवल्लभ अग्रवाल, मनीषा चंद्राकर,यादराम साहू,संजू नारायण सिंह ठाकुर,सुशील शर्मा,चूड़ामणि निर्मलकर, सुमित शर्मा, तरल सोलंकी,रतिकांत साहू,आकाश शर्मा व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महंत बिसाहूदास जयंती शताब्दी वर्ष की शुरुआत जांजगीर से,सम्मान समारोह भी हुआ

रायपुर/ महंत बिसाहूदास जयंती शताब्दी वर्ष की शुरुआत शनिवार को जांजगीर के बी डी उद्यान से की गई। महंत जी 6 बार विधायक मंत्री रहे, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। कोरबा औद्योगिक नगरी भी उन्हीं की देन है।वे डॉ चरणदास महंत ,अध्यक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ के पिता थे। शताब्दी वर्ष की शुरूआत में छत्तीसगढ़ साहित्य एवम संस्कृति संस्थान के संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा की सोच के अनुरूप जांजगीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमे वहाँ के नगरीय निकाय पदाधिकारियों की सहभागिता रही।
संस्था के अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी जी का उदबोधन काफी प्रभावशाली रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष विधानसभा, अध्यक्षता श्री जयसिंह अग्रवाल मंत्री राजस्व,सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवम महंत रामसुन्दर दास अध्यक्ष गौसेवा आयोग,सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष आरडीए,श्री पटेल अध्यक्ष शाकम्बरी बोर्ड,डॉ एल एस निगम ,डॉ चितरंजन कर,दिवाकर मुक्तिबोध सलाहकार संस्था,अजय तिवारी जी डॉ सुधीर शर्मा,आशीष ठाकुर ,रबिन्द्र मिश्रा, मानस जी,विश्वकर्मा जी,राम पटवा जी,आमदे जी,डॉ.देवाशीष मुखर्जी,डॉ सुरेश शुक्ला एवम अन्य साहित्यकार उपस्थित थे।श्री राम पटवा के द्वारा महंत जी पर केन्द्रीत पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया।

  घर में घुसकर पिता-पुत्र पर प्राणघातक हमला कर पिता को मौत की नीद सुलाने वाले, मुख्य आरोपी ‘अंशु सिह उइके’ सहित तिल्दा पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार..

.
तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरू में शुक्रवार की रात हुई जितेंद्र की हत्या व उसके पुत्र पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में तिल्दा पुलिस ने मुख्य आरोपी अंशु सिंह उईके सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे लेकिन तिल्दा के टीआई सुदर्शन ध्रुव के द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए की गई नाकेबंदी चलते आरोपी भागने में सफल नहीं हो पाए और हत्या के 15 घंटे के अंदर ही 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया.. मुख्य आरोपी अंशु सिंह उसके को पुलिस ने रायपुर से पकड़ा.. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य हथियार भी जप्त कर लिए हैं.. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश के चलते कुंदरू निवासी जितेंद्र पाल की आरोपियों ने चाकूओ गोदकर बेरहमी के साथ उनके मां के सामने हत्या कर दी थी और उसके बेटे आयुष पाल पर चाकू से 14 बार वार कर जानलेवा हमला किया था..

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे.. घटना के बाद गांव के लोग दहशत में थे.. कुछ छोटे भैया नेता इस मामले को राजनैतिक रंग देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे..
इस पर टीआई सुदर्शन ध्रुव ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार  करने का दावा किया था, जिसमें वे कामयाब रहे और 15 घंटों के अंदर मुख्य आरोपी सहित आरोपी सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया…। पुलिस आरोपियों से हत्या के कारण की पूछताछ कर रही है..

सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपियों के चेहरे पुलिस के लिए मददगार साबित हुए..
पुलिस के लिए इस हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरा काफी मददगार साबित हुआ.. सीसीटीवी के फुटेज के अनुसार पुलिस ने लगभग सभी आरोपियों की पहचान कर ली थी..हालांकि जितेंद्र पाल की हत्या का चश्मदीद गवाह उनका बेटा आयुष पाल जो अभी तिलक एक निजी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.. जीवित है और पुलिस ने उनके बयान के आधार पर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है..

दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, मतलब हम भगवान की ही सेवा कर रहे – रतनलाल डांगी

00 ऊंची उड़ान की ओर आगे बढ़ रहे है अब अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चे – प्रमोद दुबे
00 पुरातत्वीय मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, बच्चों को प्रदान किया प्रमाण पत्र

रायपुर। अर्पण कल्याण समिति द्वारा सेक्टर-1, बजाज कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर में संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में पुरातत्वीय मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन कार्यक्रम शनिवार को हुआ। पुरातत्व एवं अभिलेखागार विभाग ने स्कूल के मूक-बधिर विद्यार्थियों को आर्टिस्ट संजय झरबड़े के माध्यम से प्लास्टर कास्ट मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। स्कूल परिसर में आज ओपन जिम का लोकार्पण भी हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस रतनलाल डांगी थे। अध्यक्षता नगर पालिक निगम के अध्यक्ष व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने किया। स्वास्तिक ग्रुप ऑफ रायपुर के चेयरमेन नरेन्द्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस रतनलाल डांगी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे बच्चों में ईश्वर है और हर व्यक्ति भगवान है और यहां जितने भी बच्चें है वे सभी भगवान के रूप है। यदि हम इन दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि हम भगवान की ही सेवा कर रहे है। इस दुनिया में जितने भी लोग है उनमें कोई न कोई क्वालिटी जरुर होती है बिना क्वालिटी के वह इस दुनिया में आ ही नहीं सकता। कुछ न कुछ वह लेकर जरुर आता है। यदि किसी में शारीरिक क्षमता है तो किसी में बौद्धिक क्षमता पाएंगे। छोटे बच्चों में बड़ों से ज्यादा सिखने की ललक होती है। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे बोल और सुन नहीं सकते पर इनकी एनर्जी को एक जगह रख दें। बच्चों में 13 साल की उम्र तक एनर्जी पॉवर अधिक रहता है क्योंकि वह जो कुछ भी सीखता है देखकर या सुनकर ही सिखता है। मैं नवविवाहिता बहुओं से कहना चाहता हूं कि वह अपने ससुराल जाएं तो अपने सास-ससुर, ननद-देवर के साथ वैसा ही व्यवहार करें जो उसने बचपन में अपने माता-पिता व दादा-दादी से सीखा है। वह जरुर सोचें कि वह अपने बच्चों को क्या संस्कार देना चाहते है। जो बच्चे बोल या सुन नहीं सकते है उनकी क्षमता में कोई कमी नहीं है। विकलांग होने के बाद भी बच्चे इतना बड़ा काम कर जाते है कि देश व दुनिया के लोग चौक जाते है। यह जो बच्चे हैं देश की प्रापर्टी है और इन बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का हम सबका दायित्व बनता है।

रायपुर नगर निगम के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम कहते थे कि सभी बच्चों में किसी न किसी प्रकार का हूनर जरुर होता है बस उसे तराशने की जरुरत होती है। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चे अब ऊंची उड़ान की ओर आगे बढ़ रहे है। इन बच्चों के बीच जब समाज के प्रतिष्ठित लोग यहां पहुंचकर प्रोत्साहित करते है तो ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में रहने वाले इनके माता-पिता, भाई-बहन बहुत खुश होते है। स्वंय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन्मदिन पर इन बच्चों के साथ पौन घंटा व्यतीत कर चुके हैं। हम इनके स्कील डेवलपमेंट का भी काम करत हैं ताकि भविष्य में इन बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या या दिक्कत न हो। यहां के बहुत सारे बच्चे फेसबुक का भी इस्तेमाल करते है और समय के हिसाब से अपने आप को अपडेट रखते है। डा. राकेश पांडेय, डा. रुचिरा पांडेय, डा. देव मिश्रा इन बच्चों की हियरिंग और स्पीच थेरेपी पर विशेष ध्यान रखते है। इस स्कूल में ऐसी शिक्षिका है जो बोल और सुन नहीं सकती लेकिन बच्चों के पढ़ाई – लिखाई में कोई कसर नहीं छोड़ती।
श्री दुबे ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दो बच्चों ने स्कूल का टॉयलेट रुम अंदर से लॉक कर दिया और स्कूल प्रबंधन सहित पूरा स्टॉफ यह सोचने में लग गया कि ये बच्चे न तो सुन सकते है और न ही बोल सकते है तब उन्हें यहां से बाहर कैसे निकाले। जब डा. राकेश पांडेय को फोन पर सूचना दी गई तो वे तत्काल पहुंचे और और पेपर को अंदर घुसाया और दो बार हिलाने के बाद बच्चों ने दरवाजा खोल दिया। इसका यह तात्पर्य है कि चाहे मुसीबत कितनी भी बड़ी हो लेकिन अपनी बुद्धिमता से उसे हल किया जा सकता है। ईश्वर जब कोई चीज देता है तो उनके लिए रास्ता भी बनता है। उन्होंने कहा कि बहुत से सामाजिक संगठनों ने बच्चों को गोद ले रखा है तो हमें एहसास ही नहीं होता कि हम इन बच्चों के लिए क्या करें। लड़कियों के लिए गल्र्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है और आने वाले समय में इन बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए एक नया कॉलेज भी खोले जाने की योजना है।
विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित स्वास्तिक ग्रुप ऑफ रायपुर के चेयरमेन नरेन्द्र अग्रवाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि यहां आकर आत्म संतुष्टि मिली है, इन बच्चों के हौसले और सिखने के जज्बा ने प्रभावित किया है। मुकबधिर बच्चों की शिक्षा और स्कील डेवलपमेंट के लिए समिति जो कार्य कर रही है वह सराहनीय है। मुझे आने पर यह जानकारी मिली कि इस स्कूल में कैश काउंटर नहीं है जो एक बहुत बड़ी बात है। जो भी सहयोग इस स्कूल परिवार के लिए कर पाए वह बहुत बड़ी बात है और वे इसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
इस मौके पर प्रशिक्षक संजय झरबड़े ने कहा कि उन्होने प्रशिक्षण शिविर में तो कई जगह हिस्सा लिया और सभी उम्र वर्ग के लोगों को प्रशिक्षित भी किया लेकिन अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण उनके लिए विशेष लम्हा था और पूरी जिंदगी इसे संजो कर रखेंगे। जो जज्बा और जुनून इन बच्चों में मैने देखा है वे निश्चित रूप से अपने हौसले के बल पर बहुत आगे जायेंगे।
इस अवसर पर अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, डायरेक्टर डा. राकेश पांडेय, कोषाध्यक्ष श्री विरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, मृत्युंजय शुक्ला व स्कूल स्टाफ के साथ अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

धनु, कुंभ और मीन समेत इन दो राशि वालों के सभी जरूरी काम होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नए संपत्ति की प्राप्ति होने से आज का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकते हैं। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आप पूरा फायदा उठाएंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी गलती के लिए आज माफी मांग सकता है। संतान से आप किसी बात को लेकर थोड़ा नाराज रह सकते हैं।
वृष 
आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और आप अपने परिवार के सदस्यों से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। आपको राजनीति क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और आपका यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आज आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नये वाहन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप जीवनसाथी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे उनका मन परेशान हो।
मिथुन
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपका कोई रोग लंबे समय से चला आ रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आप कोई काम परिवार में वरिष्ठ सदस्यो की मर्जी के बिना ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है और यदि आपको अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिले, तो अव

कर्क
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति संबंधित बंटवारे में चुप रहना बेहतर रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके मित्र आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप अपनी मदद से आज लोगों को हैरान कर सकते हैं और आपकी किसी गलती का आपको खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। यदि पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी सौंपे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।

श्य जांए। आपका बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा सेअधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम की भावना जाके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी काम की योजना बनाकर चलने से ही वह पूरा लाभ मिल सकता है, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं आप अपने सगे संबंधियों को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।
कन्या 
आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
तुला 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप उन्नति की राह पर चलेंगे और परिवार में बड़े सदस्यों का भरोसा भी जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी बहुमुखी प्रतिभा सुधरेगी और मित्रों के साथ आप कुछ  यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आपको अपने मन की बातों को किसी से शेयर नहीं करना है।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, तो आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है और आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है।

तिल्दा के जलसों में घर में घुसकर पिता.पुत्र पर चाकू से हमल,,पिता की मौत,बेटा आईसीयू में ,आरोपी फरार

तिल्दा से लगे ग्राम जलसों में एक दर्जन से भी अधिक युवकों ने एक .. हमले में जहां पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र को गंभीर अवस्था में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए.. हत्या में शामिल सभी आरोपी सी.सी कैमरे में कैद हो गए हैं.. पुलिस की घेराबंदी के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया गया वहीं कुछ संदेहियो को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है… आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी कर रखी है उधर जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए हैं.. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है…

मिली जानकारी के अनुसार जलसों निवासी जितेंद्र पाल रात को खाना खाने के बाद अपनी मां और बेटे के साथ घर के आंगन में बैठा हुआ था, तभी आशुसिह उइके और उनके साथ एक दर्जन से भी अधिक युवक लाठी,हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और मारना शुरू कर दिए..  इसी बीच आशु सिंह और एक दो अन्य युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया  हमले के बाद जितेन्द्र घायल होकर गिर गया पिता को लहूलुहान देख जब बेटा आयुष सामने आया तो,आरोपियों ने उस पर भी लाठियां बरसाई और 13 से -14 बार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए,

उधर पुलिस को जानकारी मिली तो टीआई सुदर्शन ध्रुव दल बल के साथ स्वयं मौके पर पहुंच गए .. सबसे पहले दोनों को निजी अस्पताल तिल्दा लाया गया.. जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया, वही जितेन्द्र के बेटे आयुष को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती किया गया…

घटना की जानकारी टी आई के द्वारा तत्काल अपने आला अफसरों को देखकर आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई,लेकिन तब तक वे एक कर से दूर जा चुके थे  बताया जाता हैहत्या में शामिल कुछ युवक जबलपुर के किसी गेग से जुड़े सदस्य है ,, उन्ही के बल पर आशु सिंह का जलसो गांव के साथ पूरे क्षेत्र में आतंक था.. वह अपने आप को आदिवासी नेता बता कर लोगों को रुतबा दिखाता था..और लोगो के साथ मारपीट कर उसका वीडियो बनता और दहशत कायम करने  उस वीडियो को  पावायरल करता था ,,उसके खिलाप तिल्दा ,खरोरा के साथ एम पी के जबलपुर थानों में अपराध दर्ज है ..पुलिस के बताए अनुसार जितेंद्र भी किसी समय में अपराध जगत से जुड़ा हुआ था.. और पुलिस रिकॉर्ड में माफी बदमाश के नाम से जाना जाता था..

मां के आंखों के सामने बेटे बेटे को चाकुओं से गोद थे रहे आरोपी..

वारदात के दौरान जितेंद्र कुर्सी पर बाहर बैठा हुआ था कुछ ही दूरी पर बेटा आयुष भी बैठा था जबकि मां कमरे के अंदर थी तभी आरोपी अंदर पहुंचे और जितेंद्र पर हमला करना शुरू कर दिया था बेटे पर जब चाकू से वार किए जा रहे थे तो वह अपनी आंखों से देख रही थी लेकिन सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाई

 

‘भोला’ की अच्छी शुरुआत, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जानें फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई.

अजय देवगन की ‘भोला’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में अजय देवगन के एक्शन और तब्बू की एक्टिंग की दर्शक काफी तारीफ भी कर रहे हैं. फिल्म ‘भोला’ की एडवांस बुकिंग को लेकर भी काफी चर्चा थी. ऐसे में इस फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें बताया जा रहा है कि एक बार फिर से अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.

फिल्म भोला ने अपने पहले दिन 11.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. हालांकि यह फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, लेकिन अजय देवगन की इस फिल्म ने शानदार शुरुआत की है. इससे साबित होता है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करने वाली है. बता दें कि फिल्म ‘भोला’ साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है. कैथी को लोकेश कनगराज जैसे अनुभवी और अपने काम में माहिर डायरेक्टर ने बनाया था.

फिल्म भोला में अजय देवगन के एक्शन ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है. फिल्म में 6 मिनट के एक्शन सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. फिल्म भोला में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, गजराज राव और अमला पॉल जैसी कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. बीते दिनों फिल्म भोला का ट्रेलर रिलीज  हुआ था. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म भोला से पहले अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी दृश्यम 2 में नजर आई थी. जो हिट साबित हुई थी.

वृषभ और कर्क राशि वालों को मिलेगा अचानक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष 
आज आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपकी पैतृक संपत्ति संबंधित कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें  आपको जीत मिल सकती है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी के लिए काफी धन व्यय करेंगे। परिवार के कुछ सदस्य आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आप जीवनसाथी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई निर्णय ना लें।
वृष 
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके भाई बंधुओ से आपकी करीबियां बढ़ेंगी। यदि आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो उसे तुरंत किसी के साथ साझा नहीं करें। सबको साथ लेकर चलने के प्रयास में आप स्वयं पीछे रह जाएंगे। आज साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।  बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाएं बनाने की सोच सकते हैं। माता-पिता से यदि आप आज कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। घर परिवार में आज किसी सदस्य को नयी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने बेफिजूल की खर्ची पर लगाम लगाएं और नवविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है।
कर्क 
आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कलात्मक समझ बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी  कर रहे हैं, तो माता-पिता से सलाह लें।

जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकेंगे आईपीएल 2023,जरूरी नहीं की जियो की सिम हो

नई दिल्ली। आज से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू हो रही है। इस बार 4के क्वालिटी में आईपीएल की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जियो सिनेमा आईपीएल 2023 का ऑफिशियल लाइव-स्ट्रीमिंग पार्टनर है। अगर आप जियो यूजर नहीं है तो भी आप जियो सिनेमा पर आईपीएल का मजा ले सकेंगे। इसके लिए बस आपके मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्शन होना होना चाहिए।
मोबाइल या लैपटॉप पर 2 तरीकों से देख सकेंगे मैच
अगर आप फ्री में आईपीएल मैच देखना चाहते हैं इसके 2 तरीके हैं। पहला-आपको जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा। दूसरा-आप सीधे जियो सिनेमा की वेबसाइट पर जाकर मैच का मजा ले सकते है। एयरटेल, जियो,व्हीआई और बीएसएनएल समेत दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स भी सभी मैचों को मुफ्त में ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा।
स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर भी देख सकेंगे मैच
आईपीएल 2023 को टीवी पर ब्रॉडकास्ट करने राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इसलिए टीवी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर होगा। डिज्नी-स्टार आईपीएल के लिए आज भारत का पहला 4के टीवी चैनल भी लॉन्च कर दिया है। स्टार स्पोर्ट्स 4के में जीटी वर्सेस सीएसके का लाइव ब्रॉडकास्ट अल्ट्रा हाई डेफिनिशन (4के) में होगा।