Tuesday, March 3, 2026
Home Blog Page 793

5 साल में दोगुने से ज्यादा हुई सोने की कीमत,अब 61हजार पार

रायपुर। सोना आखिर सोना है कहते ही नहीं है बल्कि अपनी चमक दिखा भी रहा है. बीते 5 सालों में सोने ने 100 प्रश से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अप्रैल 2018 में सोना 30,000 रुपए के करीब था, जो अब 61500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी सोने में हर साल 20 प्रश से ज्यादा का रिटर्न मिला है। ये एफडी और बॉन्ड की तुलना में काफी ज्यादा है। अमेरिकी बाजार में दो बैंकों के डिफाल्टर होने व एक की कतार में रहने का अंतराष्ट्रीय कारण भी मान सकते है इस बढ़त के लिए। वहीं शादी-ब्याह की अग्रिम खरीदी स्थानीय बाजार में शुरू हो चुकी है यह बताते हैं रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व सीनियर ज्वेलरी कारोबारी हरख मालू। 61500 का ग्राफ अब तक का सर्वाधिक कीमत है।
देखें तो सोने का रिटर्न शेयर बाजार की तुलना में भी ज्यादा है। 5 साल पहले यानी अप्रैल 2018 में सेंसेक्स 34,000 के करीब था और अभी 60,000 के करीब है। यानी सेंसेक्स ने करीब 77 प्रश का रिटर्न दिया है। हर साल 15.4 प्रश का रिटर्न जो सोने से कम है। नेशनल मार्केट में दस ग्राम सोने की कीमत बुधवार को 61,000 पार हो गई। ये सोने का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले साल अक्टूबर में सोना लगभग 50,000 रुपए प्रति दस ग्राम था। यानी 6 महीने में सोने ने 20 प्रश से ज्यादा का रिटर्न दिया है। सोने में आई इस तेजी का एक कारण ग्लोबल मंदी की आशंका से सोने की डिमांड में आई तेजी को भी बताया जा रहा है।

प्रियंका गांधी 12 को बस्तर प्रवास पर आयेंगी

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रायपुर आई थीं प्रियंका गांधी,अब प्रियंका 12 अप्रैल को बस्तर के दौरे पर आएंगी। प्रियंका यहां महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात दी है। इसको लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस्तर में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की चुनावी सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दस अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों नेता वायनाड जाएंगे। वहां से प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी और महिलाओं के सम्मेलन में शामिल होंगी। बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में प्रियंका की सभा को काफी अहम माना जा रहा है। ।

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव को कल हार्ट अटैक आया था,मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी। पहले चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल में दाखिल कराया गया था पर सुधार नहीं होने पर ग्रीन कॉरिडोर बना कर उन्हें रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें उन्हें हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि शालिनी यादव का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा था। उनका उपचार दुर्ग के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार शाम अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद तुरंत दुर्ग पुलिस से संपर्क करके ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। इसके बाद उन्हें महज 30 मिनट के अंदर नेहरू नगर से रायपुर रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कुछ समय तक इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर गृहग्राम बोरई ले जाया गया, जहां उनकी अंत्येष्ठि की जाएगी।
मुख्यमंत्रीव गृहमंत्री ने जताया गहरा शोक
जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, क्षेत्रीय विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित दुर्ग जिला के कांग्रेसजनो और उनके ग्राम बोरई तथा जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र की जनता ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते उन्हें श्रद्धांजली दी है

गृह मंत्रालय की एडवाइजरी,हनुमान जयंती पर शांति बनी रहे

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में रामनवमी पर हिंसा के बाद गृह मंत्रालय ने बुधवार को सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय ने कहा कि हनुमान जयंती पर शांति बनी रहे, इसके लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखें। हर ऐसी चीज पर नजर रखें, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगडऩे की आशंका हो।
उधर, कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी मंगलवार को बंगाल सरकार को इसी सिलसिले में निर्देश दिए। हाईकोर्ट ने कहा- अगर आपके पास पुलिस कम है तो आप केंद्र से फोर्स मांगिए और केंद्र सरकार भी तुरंत आपकी अपील पर कदम उठाए। हमें लोगों की सुरक्षा करनी है। हनुमान जयंती 6 अप्रैल को है।
कोर्ट ने राम नवमी पर हुई हिंसा का हवाला देते हुए सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने कहा- आप कह रहे हैं कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। हमारे पास कुछ जजों के खत आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके घरों के पास दंगा हो रहा है। तब क्या होगा, जब ऐसा ही माहौल कोर्ट परिसर के भीतर भी हो जाए। कुछ तो करना होगा। आप शोभायात्रा के रास्तों पर बैरिकेड्स लगाइए। पुलिस शांति मार्च निकाल सकती है ताकि लोगों को यह लगे कि वह सुरक्षित हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट में शिबपुर और रिशरा में हुई हिंसा पर एक रिपोर्ट पेश की। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि हनुमान जयंती के मद्देनजर राज्य में शांति बनाए रखने के लिए वह क्या कदम उठा रही है।

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन रहेगा शुभ और व्यापार करने वालों को होगा अच्छा मुनाफा

मेष 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में  आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आप एक बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी की सुनी हुई बातों पर भरोसा ना करें।
वृष 
आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपकी धन संबंधित समस्याएं भी सुलझती दिख रही हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको कोई काम आज अपने माता-पिता से पूछकर करना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अति उत्साहित होने की वजह से किसी काम को करने से कोई समस्या पैदा कर सकते हैं। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच दिखाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आप अपनी  किसी समस्या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आप कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में अधिकारियों से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन भी सामान्य रहेगा, लेकिन पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण सूचना को सुनते ही आगे बढ़ने से बचना होगा। आप अपने सोच को सकारात्मक बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
तुला 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं को बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन चल रही थी, तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आज सुलझता दिख रहा है। आपका कोई काम में यदि आवश्यकता हो, तो अपने भाइयों से सलाह अवश्य करें और काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, आज वह पूरा हो सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपको अधिकारियों से आज शाबासी मिलेगी, जिससे आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी पर अति भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप उन्नति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपकी कोई चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको व्यापार के लिए  कुछ योजनाएं बनाने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।
धनु
आज का दिन आपकी पद -प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कारोबार में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आपको बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। अपनी गलती के लिए आज आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और आपके किसी नए काम में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और किसी काम के पूरा ना होने से आपको समस्या हो सकती है।
मकर 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। पुण्य कार्य से आज आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आप कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे। यदि कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हे वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा और आप किसी बड़े लक्ष्य के पीछे आग लगे रहेंगे, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और महत्वपूर्ण कार्य में धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों से बहसबाजी में पड़ने से बचें। माताजी के सेहत में अक्समात गिरावट के कारण  आप थोड़ा परेशान रहेंगे आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।यदि आपको कोई  स्वास्थ्य समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। पिताजी से आप मन के कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

जितेन्द्र पाल हत्या काण्ड; एक और आरोपी विशाल उइके गिरफ्तार…

तिल्दा के पास के ग्राम कुंदरू में जितेंद्र पाल की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी विशाल उइके  को गिरफ्तार किया है.. हत्या के बाद वह फरार था और भिलाई में छुपा  बैठा था.. इस हत्या कांड  मामले में  मुख्य आरोपी अंशुसिंह सहित कुल 6 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है..

अभी भी पांच आरोपी फरार है.. तिल्दा  टी.आई सुदर्शन ध्रुव ने कहा जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा..

चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से हराया:मोइन अली ने चटकाए 4 विकेट, गायकवाड-कॉन्वे की शतकीय साझेदारी

आईपीएल के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रन से हराया दिया। सीजन में चेन्नई की पहली जीत है। उसे पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2019 के बाद अपने होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की। पिछले तीन सीजन में कोरोनावायरस महामारी और अन्य कारणों से टीम यहां नहीं खेल पाई थी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने होमग्राउंड पर पिछले 22 में से 19 मुकाबले जीते हैं। उसे सिर्फ तीन मुकाबलों में हार मिली है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। उसने शुरुआती छह ओवर में 80 रन बना लिए थे। कायेल मेयर्स ने 22 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने कप्तान केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। वह छठे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। मेयर्स के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर लखनऊ को झटके लगे। इस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

निकोलस पूरन ने 18 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। जब तक पूरन क्रीज पर थे, तब तक लग रहा था कि वह लखनऊ को मैच में जीत दिला देंगे। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनके आउट होने के बाद लखनऊ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं। आयुष बदोनी ने 18 गेंद पर 23, कृष्णप्पा गौतम ने 11 गेंद पर नाबाद 17 और मार्क वुड ने तीन गेंद पर नाबाद 10 रन जरूर बनाए, लेकिन ये खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला सके। मार्कस स्टोइनिस ने 18 गेंद पर 21 और कप्तान केएल राहुल ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या नौ और दीपक हुड्डा दो रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए मोईन अली ने चार और तुषार देशपांडे ने दो विकेट लिए। मिचेल सैंटनर को एक सफलता मिली।

तुषार इस मैच में अंबाती रायुडू की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे। वह गुजरात के खिलाफ भी इम्पैक्ट खिलाड़ी थे, लेकिन तब वह कुछ खास नहीं कर सके थे। इस मैच में पहले ओवर में महंगे साबित होने के बाद उन्होंने वापसी की और दो विकेट लेकर चेन्नई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

आज वृषभ और सिंह समेत इन पांच राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है,

मेष-आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और आपकी आय बढ़ने से आपके खर्चों में भी अच्छी खासी वृद्धि होगी, जो आपके लिए चिंता की बात होगी। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी नए निवेश को करेंगे, तो इससे भविष्य में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई पुराना लेनदेन से छुटकारा मिलेगाा, जिससे आपको खुशी होगी।

वृषआज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, यदि आपको आज कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। संतान से आप किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में पड सकते हैं। यदि आपको किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा।

मिथुनआज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपको किसी व्यक्ति विशेष आदि की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना आज बेहतर रहेगा। आप अपने मन में चल रही बातें आप किसी से शेयर करने से बचें, नहीं तो वह उनको फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

कर्कआज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आज सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और भाई बंधुत्व की भावना भी आपके अंदर बढ़ेगी। आपको आज किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका  कोई वाद विवाद पनप सकता है। यदि परिवार में आप किसी व्यक्ति को सलाह देंगे, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपको व्यापार में तरक्की मिलने से आज आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और कुछ शुभ कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें चुप्पी बनाए रखें, नहीं तो कोई मामला कानूनी हो सकता है और आप अपने करीबियों से आज मेलजोल बढ़ाएंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्याआज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपनों के साथ उत्साहित रहेंगे क्योंकि आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपका किसी पुराने निवेश से भी आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती हैं। माता-पिता को आज आप इसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

तुला-आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे और बड़ों की सलाह पर चलकर आप किसी अच्छे काम को कर सकते हैं। अपने आय और व्यय के लिए आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा और कारोबार कर रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाए रखें, तभी उनके काम पूरे हो सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यवसाय में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आज आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी में आज कोई निर्णय ना लें।

धनु-आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबन्धित मामले में कोई अच्छा लाभ लेकर आने वाला है और आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचानकर अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों का पालन अवश्य करें।  माता पिता से आज आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी काम में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगी पड़ेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपकी कुछ पुरानी योजनाओं से भी आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया है, तो बाद में आपको परेशान होना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़ने से मजबूत होगी और जीवनशैली आकर्षक बनेगी। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को भी कुछ समय और इंतजार करना होगा।

मीन-आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने मित्रों से आज पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे और साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा निराश रहेंगे। आप महत्वपूर्ण कामों में अपनी निगाह बनाए रखें, नहीं तो उनमें ढील बरतने से आपको नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

दशक पुरानी मांग;कुम्हारी बांध की जल भराव क्षमता बढ़ाने और गुर्रा तक नहर का विस्तार करने की मांग को लेकर निकाली गई पद यात्रा का समापन,ज्ञापन और कुम्हारी जलाशय से भरा कलश तहसीलदार को सौपा गयाद यात्रा का समापन,

किसान नेताओ ने कहा मांग पूरी होने के बाद होगा संघर्ष समाप्त ..

सुहेला-कुम्हारी बांध की जल क्षमता बढ़ाने और गुर्रा तक नहर का विस्तार करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले 20  मार्च से शुरू हुई पदयात्रा का समापन सोमवार को सुहेला के शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर किया गया,बाद में तहसील कार्यालय पहुंचकर किसान नेता राजू शर्मा के अगुवाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एक ज्ञापन और कुम्हारी जलाशय से भरा कलश तहसीलदार को सौपा गया | किसान नेता राजू शर्मा के नेतृत्व में  कुम्हारी जलाशय से गंगा आरती के साथ शुरू हुई उक्त यात्रा ने 14 दिनों तक 42  गांवो का भ्रमणकिया,ज्ञापन देने के पश्चात,,किसान नेताओं ने सुहेला के महामाया चौक पर सभा आयोजित कर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 माह के भीतर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए भूमि पूजन वाले इस योजना का प्रारंभ नहीं हुआ तो किसान आमरण अनशन और चक्का जाम कर चुनाव के बहिष्कार करने की घोषणा करेंगे,,

 

आदोलन का नेतृत्व कर रहे राजू शर्मा ने कहा कि कुम्हारी जलाशय के विस्तार की मांग रूपी यज्ञ में आप सभी आहुति देने आए हैं, जिसके लिए अंत तक जोश के साथ सहयोग बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं बल्कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना है।

जिला पंचायत सदस्य अदिति नेमसिंह बघमार ने उपस्थित जनसमूह की ओर इशारा करते  हुए कहा कि मांग को लेकर किसान संगठित है और मैं भी एक किसान होने के नाते मांग का समर्थन कर रही हूं और यह संघर्ष मांग पूरा होने के बाद ही समाप्त होगा । उन्होंने सभा में शामिल लोगो से आग्रह किया कि नल नील की तरह नहीं तो गिलहरी की तरह आंदोलन को अपना सहयोग प्रदान करते रहेंं।

समिति के अध्यक्ष भरत लाल वर्मा ने जल को ही जीवन बताते हुए कहा कि पानी नहीं तो वोट नहीं वहीं यात्रा के संयोजक ने कहा कि मांगे पूरे होने तक संघर्ष जारी रहेगा चाहे इसके लिए चक्का जाम आमरण अनशन चुनाव बहिष्कार और विधानसभा के घेराव जैसे कड़े कदम ही क्यों न उठाने पड़े। कार्यक्रम को सुहेला सरपंच सविता संतोष वर्मा चंडी सरपंच प्रतिनिधि द्वारिका वर्मा शिव कटरिया आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

सभा में डॉ धनीराम साहू, नेमसिंह बघमार, रानी जरोद सरपंच सेवक साहू, मटिया सरपंच बंसी साहू, रेवाराम साहू सनत बाघमार, होरीलाल वर्मा ,ठाकुर राम वर्मा, मिलऊ राम वर्मा, सहित बहेराडीह, सरारीडीह,टोंहड़ा, परसदा तुलसी मानपुर विश्रामपुर सरफोंगा अल्दा, बोईरझिटी, नवापारा बिटकुली बरडीहा खैरवारी, भटभेरा, बुड़गहन धोबनीडीह,बासीन, सुहेला, लोहारी ,शिकारी केसली, भोथीडीह ,रानी जरौद,पड़कीडीह, मानिकपुर ,आमाकोनी, टेकारी, तुरमा ,अमेठी ,गुर्रा ,मटिया ,फरहदा, डिग्गी ,खपरी चमारी ,हिरमी ,मोहभट्ठा मोहरा करही चंडी रवेली झीपन सहित 50 से अधिक गांव के लोग शामिल हुए।

सभा में पहुंची भीड़ में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कहीं अधिक रही ज्यदातर महिलाए गांव में दिए गए कुम्हारी जलाशय के पानी को कलश में भरकर सिर पर रखकर आई हुई थी। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा कोटवारों द्वारा मुनादी कराकर खुले वाहन से आने के लिए किसानों को रोका गया था अन्यथा भीड़ और अधिक होती।

गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप-है, जिस गांव में वारदात को दिया था अंजाम, वही रहम की भीख मांगते नजर आए अपराधी..

तिल्दा नेवरा-शहर सहित आसपास के गांव में बढ़ रहे अपराधों कम करने और अपराधियों का हौसला तोड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार चार अपराधियों का हथकड़ी लगाकर जिस गांव में वारदात को अंजाम दिया था उसी गाव में उनका जुलूस निकाला. इस दौरान सभी आरोपी एक साथ कहते रहे की गुंडागर्दी पाप है

पुलिस हमारी बाप है

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम जलसो निवासी आशुसिंह उइके हथियारों व चाकू से लैस होकर दर्जन साथियों के साथ गांव कुंदरू जितेंद्र पाल के घर पहुंचे… उस समय जितेंद्र रात का खाना खाने के बाद अपने बेटे और मां के साथ आंगन में बैठा हुआ था …जबकि उसकी पत्नी मायके मऊ गई हुई थी..हत्या की नियत से पहुचे आरोपियों ने जितेंद्र को घेरा और जानलेवा हमला कर दिया तभी आशु सिंह और उनके 23 साथियों ने रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसके शरीर को गोद डाला, देखते ही देखते जितेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा,, पिता को घायल देखकर जब 20 साल का उसका बेटा आयुष सामने आया तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से दर्जनों वार कर दिए जिससे वह भी घायल हो गया.. बेटे और नाती को हमलावरों के द्वारा मारते हुए देखने के बाद जितेंद्र की मां सामने आने हिम्मत नहीं जुटा पाई..वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद सभी हमलावर वहां से फरार हो गए .. उधर पुलिस को जानकारी मिली तो टीआई सुदर्शन धुरव स्वयं दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल तिल्दा एक निजी अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र पल मृत  घोषित कर दिया, वही उनके पुत्र को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया,इस  घटना के बाद पूरे गांव कि लोग दहशत में आ गए, ऐसे भी आशु सिंह उइके के नाम से ग्राम  जलसो और कुंदरू के लोग भयभीत थे. वह अपने आप को आदिवासी नेता बताकर पुलिस के सामने सामने राब जमाता था..तिल्दा खरोरा में उनके खिलाफ कई अपराध पंजीबद्ध के बावजूद वह खुलेआम गुंडागर्दी करता था,,

टीआई ने मामले को  गभीरता से लेते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए तगड़ी घेराबंदी कराइ और कुछ ही घंटों में 5 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस सफल हो गई ..पुलिस ने मुख्य आरोपी आशु सिंह के साथ अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार किया इनमें से एक की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चार आरोपियों  को तिल्दा थाना लाया गया,, आरोपियों के निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू हथियार व अन्य सामानों की जब्ती करने के बाद सोमवार को टी आई सुदर्शन ध्रुव अपने कर्मियों के साथ चारों आरोपियों को लेकर मौका ए वारदात पर पहुंचे और इसके बाद अपराधियों का हौसला तोड़ने के लिए उन्होंने चारों आरोपियों को लेकर कुंदरू गांव उनका जुलूस निकाला इस दौरान आरोपी कहते रहे गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है जुलूस के दौरान सभी आरोपियों को गांव के हर छोटी बड़ी गलियों में भी घुमाया गया इस दौरान आरोपी गांव वालों से हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे..

तिल्दा में मेरे रहते हुए गुंडागर्दी बर्दाशत नही की जाएगी..ना ही गलत काम करने दिए जाएगे..पकड़े गए तो उनको भी शहर में घुमाया जाएगा.

सुदर्शन ध्रुव टी.आई.थाना तिल्दा नेवरा