Wednesday, March 4, 2026
Home Blog Page 792

फ्लाइट बंद होने के विरोध में आज बिलासपुर बंद

बिलासपुर। हवाई सेवा संघर्ष समिति ने आज शुक्रवार 7 अप्रैल को बिलासपुर बंद का आह्वान किया है। बिलासपुर वासियों के लिए देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों से कनेक्टिविटी वाली विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हवाई सेवा संघर्ष समिति ने ये ऐलान किया है। समिति ने कहा है कि राजनीति से इस बंद का कोई लेना देना नहीं है।
बिलासपुर-इंदौर की फ्लाइट बंद होने के चलते बिलासपुर में शहर बंद करके विरोध जताया जाएगा। पहले भोपाल और अब इंदौर की फ्लाइट को बंद किया गया है। दिल्ली की फ्लाइट का किराया बढ़ाए जाने का विरोध किया जाएगा। तमाम व्यापारी संगठन, फल-सब्जी, चेम्बर्स ऑफ कामर्स, क्रेडाई , प्राइवेट स्कूल समेत अन्य संगठन ने हड़ताल का समर्थन किया है।

हवाई सेवा समिति के आह्वान पर शहर के सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठनों समेत स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है। व्यापारी संगठनों के समर्थन को देखते हुए शुक्रवार को बंद के पक्ष में शनिचरी, तिफरा सब्जी मंडी, बृहस्पति बाजार, बुधवारी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार, मुंगेली नाका, मंगला चौक सरकंडा, तेलीपारा और पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

सावधानी बरतना शुरू कर दें..अप्रैल के पहले दिन से बढ़ रहे हैं लगातार केस

पहले एक तरह का अनिवार्य गहना हो गया था मास्क, लेकिन अब..
रायपुर। कोरोना के मामले रोज़ दर रोज़ बढ़ते जा रहे हैं। देभर में बुधवार को पाँच हज़ार से ज़्यादा केस सामने आए और तेरह लोगों की मौत भी हो गई। अप्रैल के पहले दिन से लगातार केस बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 102 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 323 हो गई है। एक तो हमें भीड़ बढ़ाने का बेइंतहा शौक़ है,थोड़ी सी राहत मिलते ही हमारी भीड़ बढ़ाऊ गतिविधियों को पंख लग जाते हैं। मास्क पहन कर घर से निकलने में आखिर बुराई क्या है? भूल गए पहले के दिन। वैक्सीन क्या लग गया अपने आप को बाहुबली समझने लगे। मौका है सचेत हो जायें।

हालाँकि देश में ज़्यादातर लोगों को दो वैक्सीन और एक बूस्टर लग चुका है। इसलिए कोरोना भी हमारे लिए खांसी, बुख़ार से ज़्यादा नहीं रहा। यही वजह मान रहे है कि अब हमें कोई चिंता नहीं रही। इसी बेफि़क्री के आलम ने केस बढ़ा दिए हैं। ठीक है, पहले जैसा ख़तरा नहीं रहा, लेकिन इस कारण हम सावधानी बरतना भूल जाएँ, यह ठीक नहीं है। सावधानी न रखने का नतीजा सामने है। आखिर कोरोना से फिर मौत होने लगी है।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आगामी मई महीने से कोरोना के केस हर रोज़ बीस हज़ार तक आने का अनुमान है। कहाँ मास्क के बिना घर से हम निकलते नहीं थे। एक तरह का अनिवार्य गहना हो गया था मास्क, लेकिन अब हम उसकी तरफ़ देखना तक क़ुबूल नहीं करते क्यों? बूस्टर लगवा चुके लोग समझ रहे हैं कि उन्हें कुछ हो ही नहीं सकता।
बात छत्तीसगढ़ की करें तो गुरुवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 102 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 323 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 80 एक्टिव केस हैं। जबकि बिलासपुर में 40 और दुर्ग में 38 एक्टिव मरीज हो गए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 6.12 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जबकि 1 अप्रैल को यही दर 2.37 फीसदी थी।
गुरुवार को प्रदेश में 1667 सैंपलों की जांच की गई। जिनमें 102 मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना के बढ़ रहे आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। तो आप हम क्यों चिंता न करें?

आठ और नौ अप्रैल को 21 ट्रेनें रद,रेल रोको आंदोलन का असर

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खडग़पुर मंडल के खडग़पुर-टाटानगर सेक्शन में आदिवासी कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलन के कारण बिलासपुर जोन की ट्रेनों पर असर हुआ है। रेलवे ने आठ और नौ अप्रैल को इस रूट में चलने वाली 21 ट्रेनों को रद कर दिया है। दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों को इससे समस्या होगी।रेलवे ने इसे लेकर यात्रियों को पहले ही सचेत कर दिया है। यात्रा से पूर्व यात्री ट्रेनों की स्थिति देखकर ही घर से निकलें।
आदिवासी कुर्मी समाज खुद को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने और सरना धर्म को मान्यता देने समेत कई मांगें कर रहा है। इसे लेकर वे पांच अप्रैल से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण जोन की ट्रेनों को रद करना पड़ा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जोनल स्टेशन में पांच एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं पहुंची। इनमें पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, कुर्ला-शालिमार, पोरबंदर-शालिमार, कुर्ला-शालिमार एवं जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शामिल है। यात्रियों को इसके कारण बड़ी समस्या हुई। प्लेटफार्म पर यात्री ट्रेन नहीं आने से निराश हुए। हालांकि एक दिन पहले रेलवे ने स्थिति स्पष्ट कर दिया था।

योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर जंक्शन होकर शनिवार को रवाना होगी। वहीं, पूरी- योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग संबलपुर जंक्शन-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर रवाना होगी।
8 अप्रैल को रद रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें
-12101 कुर्ला-शालिमार
– 12130 हावड़ा-पुणे
– 12152 सांतरागाछी-कुर्ला
– 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो
– 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो
– 12833 अहमदाबाद-हावड़ा
– 12834 हावड़ा-अहमदाबाद
– 20971 उदयपुर-शालिमार
नौ अप्रैल को रद एक्सप्रेस ट्रेन
– 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस रद रहेगी
– 12130 हावड़ा-पुणे
– 12145 कुर्ला-पूरी
– 12261 सीएसएमटी-हावड़ा
– 12809 सीएसएमटी-हावड़ा
– 12834 हावड़ा-अहमदाबाद
– 12859 सीएसएमटी-हावड़ा
– 12860 हावड़ा-सीएसएमटी
– 12869 सीएसएमटी-हावड़ा
– 18029 एलटीटी-शालिमार
– 18030 शालिमार-एलटीटी
– 22844 राजेंद्रनगर-बिलासपुर
– 12833 अहमदाबाद-हावड़ा

निलंबित जेल अधीक्षक उषा राज के बैंक लाकर से निकला 3 -3 किलो सोना-चांदी

उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से 13.50 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस निलंबित जेल अधीक्षक उषा राज को लेकर बैंक पहुंची थी। यहां उसका लाकर खुलवाया गया था। लाकर में तीन किलो 718 ग्राम सोना व तीन किलो चांदी के बर्तन मिले हैं। वहीं, चार प्लाट, भोपाल में फ्लैट सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं। आरोपित जगदीश परमार व जेल में बंद कैदी को ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपित जेल प्रहरी देवेंद्र चौहान को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 68 कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से जेल के सहायक लेखा अधिकारी रिपुदमनसिंह, धर्मेंद्र लोधी, शैलेंद्रसिंह सिकरवार ने 13.50 करोड़ रुपये निकाल लिए थे। रिपुदमन ने जेल अधीक्षक उषा राज के आइडी व पासवर्ड का उपयोग कर गबन कांड को अंजाम दिया था।पुलिस मामले में अब तक जेल अधीक्षक उषा राज, रिपुदमन, शैलेंद्र तथा जगदीश परमार, सटोरिए रोहित चौरसिया, रिंकु मांदरे, हरीश गेहलोत, धर्मेंद्र उफ रामजाने व फूल कारोबारी शुभम कोरी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब फरार जेल प्रहरी धर्मेंद्र लोधी, सटोरिए सुशील परमार, पिंटू तोमर, अमित मीणा, ललित मंगेश की तलाश में जुटी है।

भगवान महाकाल को शीतलता प्रदान करने उनके शीश 11 मिट्टी के कलशों की गलंतिका बांधी

उज्जैन। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से भगवान को शीतलता के लिए 11 मिट्टी के कलश बांधकर सतत् जलधारा प्रवाहित करने के लिए गलंतिका बांधी गई। दो महीने तक सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भगवान के शीश पर ठंडे पानी से अभिषेक होगा। वैशाख महीना शुरू होने के साथ ही मोक्षदायिनी शिप्रा नदी पर भी स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं।
श्री महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा अनुसार वैशाख कृष्ण प्रतिपदा से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। कहा जाता है कि वैशाख व ज्येष्ठ दो माह अत्यधिक गर्मी वाले होते हैं, इसलिए दो महीने भगवान महाकाल को शीतलता प्रदान करने के लिए उनके शीश 11 मिट्टी के कलशों की गलंतिका बांधी जाती है। इन कलशों से सतत जलधारा प्रवाहित की जाती है। वैशाख कृष्ण प्रतिपदा पर शुक्रवार सुबह छह से गलंतिका बांधी गई। यह क्रम दो महीने तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
दो महिने शिप्रा स्नान का महत्व
वैशाख मास में शिप्रा स्नान का विशेष महत्व है। देश भर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस दौरान वैशाख प्रतिपदा से पूर्णिमा तक एक माह शिप्रा स्नान करने भी जाते हैं। वैशाख में कल्पवास के साथ ही दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है।

तेलीबांधा इलाके में पकड़ाये आठ सटोरिये,आईपीएल पर लगा रहे थें दांव

रायपुर। आईपीएल क्रिकेट के साथ सट्टा लगाने वाले जमकर काला पीला करने में लगे हुए हैं। हालांकि आईपीएल सट्टा खिलाने और खेलने वालों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सट्टा संचालित करते आठ सटोरिये को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 15 नग मोबाइल फोन, 01 नग लैपटाप, 13 नग अलग-अलग बैंक का एटीएम कार्ड, नगदी 5500 रुपये, एक वाईफाई एवं करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जब्त किया है। वहीं जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रूपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नं सात स्थित एक मकान में क्रिकेट सट्टा का खेल चल रहा था। जिसकी जानकारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को मिली। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव द्वारा प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सटोरियों को रंगे हाथ पकडऩे के लिए निर्देश दिये गये। टीम द्वारा मुखबीर के बताये उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड की कार्रवाई की गई। इस दौरान मकान के अंदर कमरे में आठ व्यक्ति उपस्थित थे, जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज नागदेव, शेख नईम, कृष्णा पोपतानी, राहुल होलानी, लोकेश मेश्राम, वीरेन्द्र कुमार सारथी, अमित भट्ट एवं सूरज मिश्रा बताया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आईपीएल के बीते मैचों में लाईन लेकर आनलाइन सट्टा संचालन करने के साथ ही आज 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालन करने की तैयारी करना बताया। जिस पर सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 नग मोबाइल फोन, 1 नग लैपटाप, 13 नग अलग-अलग बैंक का एटीएम कार्ड, नगदी 5500 रुपये, 1 वाई-फाई जुमला कीमती लगभग 2 लाख 20 हजार रूपये तथा करोड़ों रूपये के क्रिकेट के सट्टा का हिसाब किताब जब्त किया गया सटोरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 227/23 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

पाकिस्तान: हिंदुओं की शादी कराने के लिए पंडितों को दिखाना पड़ेगा चरित्र प्रमाण पत्र, विवाह के लिए नियम जारी

इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र हिंदू विवाह नियम, 2017′ शीर्षक वाली अधिसूचना पंजाब के साथ साथ खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में भी 2023 में इस अधिसूचना के लागू होने का मार्ग प्रशस्त करेगी। 

इस्लामाबाद राजधानी प्रशासन ने पांच साल से ज्यादा समय बाद हिंदू विवाद अधिनियम, 2017 को अधिसूचित किया है। यह ऐसा कदम है जो देश के अल्संख्यक समुदाय के लोगों को लाभान्वित कर सकता है। हिंदू समुदाय के लोग अब स्थापित रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी शादी कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

संघीय परिषदों को भेजी गई हिंदू विवाह नियम से संबंधित अधिसूचना
पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ‘इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र हिंदू विवाह नियम, 2017’ शीर्षक वाली अधिसूचना पंजाब के साथ साथ खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में भी 2023 में इस अधिसूचना के लागू होने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र (आईसीटी) प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अधिसूचना को लागू करने के लिए संघीय क्षेत्र की सभी संघीय परिषदों को भेज दिया गया है।

विवाह कराने के लिए महाराज का पंजीकरण करेगी संघीय परिषदें

नियमों के मुताबिक, इस्लामाबाद में संबंधित संघीय परिषदें विवाह कराने के लिए ‘महाराज’ का पंजीकरण करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू धर्म का पर्याप्त ज्ञान रखने वाला एक हिंदू पुरुष ‘पंडित’ या ‘महाराज’ बन सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘महाराज’ की नियुक्ति स्थानीय पुलिस से चरित्र प्रमाण पत्र जमा करने और हिंदू समुदाय के कम से कम 10 सदस्यों की लिखित मंजूरी के बाद ही की जाएगी। नियमों का मसौदा तैयार करने वाले इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र के जिला अटॉर्नी महफूज पिराचा ने अखबार को बताया कि अधिसूचना अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत अब इन नियमों को अपना सकते हैं।
नया कानून बनाने के बजाय इस्लामाबाद में लागू कानूनों को अपनाना आसान
रिपोर्ट में पिराचा के हवाले से कहा गया है, राजनीतिक और तकनीकी रूप से प्रांतों के लिए प्रत्येक अधिकार क्षेत्र के लिए नया कानून बनाने के बजाय इस्लामाबाद में लागू कानूनों को अपनाना आसान है।संबंधित संघ परिषद मुसलमानों के लिए ‘पंजीकृत निकाह-खवान’ के मामले की तरह संबंधित स्थानीय सरकारी निकाय के साथ पंजीकृत महाराज को विवाह प्रमाण पत्र जारी करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी शादियों को संघ परिषदों में भी पंजीकृत किया जाएगा। नियमों के अनुसार, विवाह अधिनियम के तहत नियुक्त महाराज सरकार द्वारा अनिवार्य शुल्क के अलावा विवाह के संचालन के लिए कोई पैसा नहीं लेगा।

हिंदू विवाह नियमों को मंजूरी देने के लिए एनएलडी किया था प्रयास
रिपोर्ट के अनुसार, अधिनियम की धारा 7 विवाह की समाप्ति और पुनर्विवाह से संबंधित मामलों से संबंधित है। ये नियम इस्लामाबाद में रहने वाले हिंदुओं को विवाह विवादों के मामले में पश्चिम पाकिस्तान परिवार न्यायालय अधिनियम 1964 के तहत अदालतों का दरवाजा खटखटाने की भी अनुमति देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू विवाह नियमों को मंजूरी देने के लिए यह महत्वपूर्ण प्रयास अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाले नेशनल लॉबिंग डेलिगेशन (एनएलडी) नामक एक समूह द्वारा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों से पलायन के कारण इस्लामाबाद में हिंदू समुदाय पिछले एक दशक में काफी बढ़ा है।

कर्क, सिंह और धनु समेत इन तीन राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी

मेष 
आज का दिन आपके लिए किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले में कोई खुशी लेकर आने वाला है। कला और कौशल को बल मिलेगा। यदि साझेदारी में किसी काम को करना चाहते है, तो दिन बेहतर रहेगा, इसलिए विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। आप अपने प्रियजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में ढील नहीं बरतनी है। आप घर परिवार में किसी बात को लेकर भी वरिष्ठ सदस्यों से बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। यदि भाई बहनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आपको उसे बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा। विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई की ओर लगाएं, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा और आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ आपको किसी पार्टी आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कला कौशल से आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई उचित स्थान प्राप्त हो सकता है। माता-पिता से आप यदि किसी काम को लेकर बातचीत करें, तो उनसे सलाह मश्वरा अवश्य करें। आय के कुछ नए स्त्रोत आज आपको प्राप्त होते दिख रहे हैं। आपके कुछ आवश्यक कार्य भी समय रहते पूरे होंगे।
कर्क
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज भी वृद्धि होगी और आपको कुछ नये जनसंपर्कों का लाभ मिलेगा, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रही अनबन को आप घर से बाहर ना आने दें और आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। भगवान के प्रति आज आपकी आस्था बढ़ेगी। छोटे बच्चों के साथ आप मस्ती करते नजर आएंगे।  सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

10 साल की शादी और 3 बच्चे ….पति -पत्नी ने डीएनए टेस्ट करा तो हिल गया दिमाग!

बीते 10 सालों में शादी के बंधन मैं बंधा एक कपल तब हैरान रह गया जब उनकी डीएनए रिपोर्ट में मालूम हुआ कि वह भाई बहन हैं. दोनों के 3 बच्चे भी हैं. कपल में से महिला ने सोशल मीडिया पर यह पूरी बात साझा की तो लोगों ने कहा कि आपको तलाक ले लेना चाहिए.

अमेरिका को कोलोरेडो में एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है या सालों से रह रहे एक परिवार के जीवन में अचानक तूफान आ गया. 10 साल की शादी के बंधन में बंधे सेलीना और जो सेब 17 साल से एक दूसरे को जानते हैं दोनों के 3 बच्चे भी हैं कुल मिलाकर एक आम खुशहाल भरा परिवार है. यहां हुआ यह कि सेलीना ने अचानक अपना और अपने पति का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया. लेकिन उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि डीएनए की रिपोर्ट देखकर उसके पांव के नीचे की जमीन खिसक जाएगी. उन्होंने पाया कि रिश्ते में ज्यादा दूर नहीं बल्कि जोसेफ तो सेलिना का चचेरा भाई था.
सेलिना ने अपने अनुभव के बारे में किताब लिखी है. उन्होंने मजाक में कहा है कि यह खबर. एक अच्छी आइस ब्रेकर थी. साथ ही उन्होंने अन्य कपल्स से भी अपनी खुद की फैमिली ट्री की जांच करने की राय दी. उनकी यह क्लिप तेजी से वायरल हुई और अब इसे 4 मिलियन बार देखा जा चुका है. हालांकि कई लोगों ने इन पर नेगेटिव कमेंट किए हैं और कहा कि उन्हें अलग हो जाना चाहिए.

सेलीना ने उस पल का जिक्र किया जब उसे पहली बार पता चला कि उसका भाई पति वास्तव में उसका चचेरा भाई है. उन्होंने कहा यह खतरनाक था लेकिन हमारा प्यार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है. उन्होंने कहां- जोड़ी को तलाक का सुझाव देने वाले नेगेटिव कॉमेंट्स को नजरअंदाज कर दिया.
सोनिया ने लिखा- हमारे तीन बच्चे थे और मुझे पता चला कि हम तो भाई बहन हैं, मैंने अपने डीएनए टेस्ट 2016 में कराया था और नतीजा खतरनाक था, मैंने अपने पति से कहा, बेब हम भाई-बहन हैं क्या हम एक साथ रहने वाले हैं?यह अजीब है” इसमें मुझे सच में डरा दिया, लेकिन हमने तय किया कि हम इस दुनिया के लिए नहीं बदलेंगे.

मेष और मिथुन समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ,तरक्की के योग

मेष 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अत्यधिक मेहनत करने के बाद भी उतना फल नहीं मिल पाएगा, जितनी आपने मेहनत की थी। आप अपने कर्तव्यों से पीछे ना हटें। लेन-देन के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि मेहनत करनी पड़ेगी, तो उससे आप पीछे नहीं हटेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
वृष 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने प्रियजनों से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम में ढील ना बरतें और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में आज निखार आएगा और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपका कोई पुराना काम समय रहते पूरा होगा।
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी भी वरिष्ठ सदस्य से अपनी बात मनवाने के लिए जिद ना करें, नहीं तो इससे उन्हें कष्ट होगा और अपने कार्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप भावुकता में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी आवश्यक काम में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना बेहतर रहेगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन्हें समय रहते पूरी करेगी। आपको काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।