Wednesday, March 4, 2026
Home Blog Page 791

कांग्रेस के पूर्व 5 नेताओं को अडाणी से जोड़ा,राहुल ने ट्विटर पर फोटो शेयर की

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अडाणी के मुद्दे पर फिर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके हैं? राहुल ने इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व 5 नेताओं को भी अडाणी से जोड़ा। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की।
इसमें पांच नेताओं के नाम का जिक्र किया। इसमें अडाणी के एक अक्षर के साथ गुलाम (नबी आजाद), डी अक्षर के साथ सिंधिया (ज्योतिरादित्य), ए के साथ किरण (रेड्डी),एन के साथ हिमंता (बिस्व सरमा) और आई के साथ अनिल (एंटनी) लिखा गया। उन्होंने कहा कि मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

यह कानून बनना चाहिए कि हर व्यक्ति सिर्फ अपने धर्म में ही शादी कर सके-देवकीनंदन

भोपाल। दशहरा मैदान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने प्रवचन दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि मोबाइल की तरह लोग भी अपना दिमाग अपडेट रखें। भारत में यह कानून बनना चाहिए कि हर व्यक्ति सिर्फ अपने धर्म में ही शादी कर सके। देश में लव जिहाद बच्चियों के धर्मांतरण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्या के मंदिरों में फिल्मी गानों पर बच्चियों का नृत्य बंद होना चाहिए।
देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि जिन लोगों ने रामनवमी पर भगवान की शोभा यात्रा पर पत्थर बरसाए, दुनिया के 57 देश ऐसे लोगों की पैरवी कर रहे हैं। पत्थर फेंकने वालों के पक्ष में बोला जा रहा है कि वे लोग भारत में असुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जाति-पंथ से ऊपर उठकर देश संस्कृति और संसाधनों की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि लव जिहाद सिर्फ धर्मांतरण के लिए किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों को यह कानून बनाना चाहिए।

देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि संतान भले ही अपने माता-पिता व गुरुदेव के प्रति प्रेम हो या न हो। लेकिन माता-पिता और गुरु के मन में संतान के प्रति हमेशा कल्याण की भावना बनी रहती हैं। तीसरे प्रकार के व्यक्ति के बारे में आपने कहा कि ये किसी से प्रेम नहीं करते तो इनके चार लक्षण होते हैं। आत्माराम -जो बस अपनी आत्मा में ही रमन करता हैं। पूर्ण काम -संसार के सब भोग पड़े हैं, लेकिन तृप्त हैं। किसी तरह की कोई इच्छा नहीं हैं। कृतघ्न -जो किसी के उपकार को नहीं मानता है। गुरुद्रोही -जो उपकार करने वाले को अपना शत्रु समझता हैं। श्री कृष्ण कहते हैं कि गोपियों, इनमे से मैं कोई भी नहीं हूं। मैं तो तुम्हारे जन्म-जन्म का ऋणी हूं। सबके कर्जे को मैं उतार सकता हूं। तुम्हारे प्रेम के कर्जे को नहीं। तुम प्रेम की ध्वजा हो।

छत्तीसगढ़ में दो समुदाय में मारपीट, युवक की हत्या:पुलिस सब इंस्पेक्टर पर भीड़ ने हमला किया, वाहन जलाए

बेमेतरा। जिले के साजा विधानसभा के ग्राम बीरमपुर में दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट हुई है। एक समुदाय के युवक की तलवार से दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया जिससे साजा थाना प्रभारी भी गंभीर रूप से घायल। उन्हे इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। साजा पुलिस मौके पर पहुंचकर बलवा का केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर एक युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू की हत्या भी कर दी।। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य घायल है।पुलिस ने ग्यारह आरोपितों में से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी-कलेक्टर मौके पर मौजूद
बेमेतरा एसपी आई कल्याण और कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा मौके पर पहुंचे। एसपी आई कल्याण ने कहा कि छोटी सी बात थी, लेकिन ये दो समुदायों का विवाद कैसे बन गया, ये जांच का विषय है। सबसे पहली प्राथमिकता यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस बल एरिया में लगाया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। वहीं कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने बताया कि सुबह साइकिल से गिरने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बड़े भी शामिल हो गए। इसके बाद हालात बहुत बिगड़ गए। विवाद में दोनों समुदाय आपस में उलझ गए और एक पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और स्थिति तनावपूर्ण न हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। ।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया, जडेजा के बाद अजिंक्य रहाणे का दिखा जलवा

आईपीएल के 16वें सीजन के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। उसे चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (आठ अप्रैल) को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

चेन्नई की सीजन में दूसरी जीत

चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सीजन में दूसरी जीत हासिल की। तीन मैचों में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था। पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन में उसकी लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शिकस्त दी थी।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने तूफानी प्रदर्शन किया। जडेजा ने गेंदबाजी में तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, रहाणे ने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने चेन्नई को तूफानी शुरुआत दी। इसका फायदा टीम को मिला। उसने आसानी से रन चेज कर लिया।

रहाणे और ऋतुराज की शानदार पारी
रहाणे ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 225.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 और अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे खाता नहीं खोल सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिए।

वृषभ, कर्क और सिंह राशि को नौकरी में मिलेगी तरक्की, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए यदि आप कुछ योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप औद्योगिक प्रयासों में भी आज तेजी दिखाएंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आज आप कामयाब रहेंगे। माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील ना बरतें। लेनदेन करते समय आप कागजी कार्रवाई अवश्य करें, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आप अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह  पूरा हो सकता है।
वृष
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपको यदि कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो उस पर ध्यान केंद्रित रखें। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय रहते पूरा करेंगे। अपने आस पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में आज गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सेवा क्षेत्र में भी आपकी पूरी रुचि बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो लोग ऑनलाइन कार्य व्यवस्था करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अति उत्साहित होकर काम करने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी काम के प्रति रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से दूर जाना पड़ सकता है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी और मेलजोल की भावना भी आपके अंदर रहेगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह झड़प हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आज किसी छोटी बात को लेकर भी तनाव पनप सकता है। आप किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह पर आपके वरिष्ठ अधिकारी अमल करेंगे। आपका यदि कुछ पुराना कर्जा था, तो वह  समाप्त हो सकता है।

शराबबंदी पर सीएम ने कहा मुझे राजस्व की चिंता नहीं,आप लोगों की चिंता ज्यादा है

मेरे एक आदेश पर प्रदेश में शराबबंदी हो जाएगी,लेकिन कसम खाएं कि कोई नशा नहीं करेंगे
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने दुर्ग में भेंट-मुलाकात के दौरान सीएम बघेल ने कहा कि मुझे राजस्व की चिंता नहीं है। आप लोगों की चिंता ज्यादा है। लोग यहां पर कसम खाएं कि वह शराब छोड़ देंगे। गुड़ाखू नहीं करेंगे। मैं एक आदेश पर शराबबंदी कर देता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए मेरी जनता पहले हैं। उनकी जान की कीमत मेरे लिए ज्यादा है।\

दरअसल, दुर्ग में भेंट मुलाकात के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश में शराबबंदी किए जाने की मांग की महिला ने कहा, शराब सेवन से कई परिवार परेशानी में हैं इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब ही नहीं संपूर्ण नशा बंदी की बात होनी चाहिए उन्होंने कहा कि मेरे एक आदेश पर प्रदेश में शराबबंदी हो जाएगी, लेकिन लाकडाउन के दौरान हमने देखा है जब पूरा देश बंद था तो भी अवैध शराब की बिक्री हो रही थी, क्योंकि लोग इसका सेवन कर रहे थे.
उन्होंने कहा, लाकडाउन में शराब नहीं मिलने पर रायपुर में सैनिटाइजर का सेवन से तीन लोगों को मौत हो गई थी. बिलासपुर में भी एक दवा का सेवन से लोगों को मौत हुई थी.उन्होंने कहा, जनता के जान से बढ़कर कोई चीज नहीं है, लेकिन लोग भरोसा दिलाएं कि शराब सेवन नहीं करेंगे .मुख्यमंत्री ने कहा, शराब ही नहीं संपूर्ण नशाबंदी की बात होनी चाहिए द्य उन्होंने कहा, लाकडाउन में शराब ही नहीं लोगों ने गुड़ाखू भी ऊंची कीमत पर खरीद कर उसका सेवन किया नशाबंदी के लिए सामाजिक जागरूकता की जरूरत है।
भेंट-मुलाकात के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि कका गैस सिलिंडर की कीमत करवा दो, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी कीमत केंद्र में बैठी सरकार तय करती है, राज्य सरकार नहीं,उन्होंने कहा कि पहले गई सिलिंडर के दाम बढ़ते थे तो स्मृति ईरानी और सरोज पांडेय धरना पर बैठ जाते थे,मुख्यमंत्री ने उक्त महिला से कहा कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल आएंगे तो उनसे कहना कि गैस सिलिंडर के दाम कम करवा दें।

स्कूलों में हिंदू धर्म की शिक्षा क्यों नहीं दी सकती-स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शिक्षा नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, शिक्षा नीति में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा, मदरसे में जब धार्मिक शिक्षा दी जा सकती है तो, स्कूलों में हिंदू धर्म की शिक्षा क्यों नहीं दी सकती। हमारी सनातन संस्कृति का जो इतिहास है, उसी तरह स्कूलों में शिक्षा दी जानी चाहिए। कान्वेंट स्कूल, मदरसा में धार्मिक शिक्षा दी जा रही है तो हिंदुओं के स्कूल में सनातन शिक्षा क्यों नहीं दे सकते।
स्वामी जी ने कहा कि ईसाई मिशनरी वाले स्कूलों में प्रार्थना हो सकती है। हिंदू खतरे में है। कहा जाता है हिंदू खतरे में तब होगा जब वो अपने धर्म से दूर जाएगा। स्कूलों में बताया ही नहीं जाता कि आचमन कैसे होगा आरती कैसे होगी, संविधान में कहा गया है कि बहुसंख्यक समाज अपनी धार्मिक शिक्षा स्कूलों में नहीं दे सकते तो पहले तो इसे बदलना होगा।
हमें राम राज्य जैसा राष्ट्र चाहिए जहां हर आदमी सुखी रहे। केवल हिंदू राष्ट्र की बात कहने से कुछ नहीं होगा। पहले हिंदू राष्ट्र का प्रारूप तैयार होना चाहिए। कंस और रावण के शासनकाल में भी जनता दुखी थी, केवल राम राज्य ही सर्वोत्तम था।

पलाश चंदेल को रेप मामले में मिली अग्रिम जमानत

रायपुर। जांजगीर विधायक व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को जांजगीर पुलिस ने 6 अप्रैल की रात गिरफ्तार किया और अब उसे अग्रिम जमानत पर थाने से रिहा कर दिया गया है। इसकी जानकारी उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा ने दी है। पलाश चंदेल पर नैला की रहने वाली स्पोर्ट्स टीचर ने यौन शोषण और धोखे से गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है।
परमा ने बताया कि यौन शोषण और गर्भपात के मामले में फरार चल रहे पलाश चंदेल को गुरुवार देर रात जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका रद्द होने पर आरोपी ने बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी। जहां उसे अतंरिम अग्रिम जमानत मिल गई है। इसके बाद उसे थाने से ही रिहा कर दिया गया

आरोपी पलाश चंदेल का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। पलाश के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में धारा 376, 313 भादवि एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 2 दिन पहले यानि मंगलवार को बिलासपुर हाईकोर्ट ने पलाश चंदेल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए बेल स्वीकार कर लिया था। बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अग्रिम जमानत शर्तों के अनुरूप दी गई है। 25 हजार रुपए के बॉन्ड पर बेल दी गई।
हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक तिवारी की बेंच ने मामले की सुनवाई 4 अप्रैल को की। इस दौरान पलाश के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि महिला शासकीय सेवा में है। और शादीशुदा है, ऐसे में उसे शादी का झांसा नहीं दिया जा सकता। मामले की सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलाश चंदेल को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। अब मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा ने लगाया अश्वनीनगर में वाटर कूलर

समाजसेवी हरिवल्लभ अग्रवाल ने किया उद्घाटन
रायपुर। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था ने राह चलते लोगों को न सिर्फ गर्मी के मौसम में बल्कि वर्ष भर प्यास से राहत पहुचाने के उद्देश्य से अश्वनी नगर के शिव वाटिका मुख्य द्वार के समीप सार्वजनिक स्थान में ठंडे व शुद्ध पानी का वाटर कूलर लगाया जिसका उद्घाटन समाजसेवी हरिवल्लभ अग्रवाल के हाथों हुआ। इस अवसर पर राह चलते लोगों को लस्सी,शर्बत व चना का वितरण भी किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर अपने हाथों से जल वितरण करते हुवे श्री हरिवल्लभ अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में इस संस्था ने अपने नाम के अनुरूप कार्य करते हुए समाज में अपना एक अलग ही स्थान बनाया है। गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुण्यकार्य है और इस नेक कार्य में अपना सामाजिक दायित्व निभाने वाली संस्था के सदस्यगण साधुवाद के पात्र हैं।
अध्यक्ष सुषमा तिवारी ने बताया कि विगत 5 वर्षों से गर्मी में लगातार संस्था द्वारा अलग अलग स्थानों में शीतल जल वितरण के लिए सार्वजनिक प्याऊ का संचालन किया जाते रहा है लेकिन इस बार इस पुनीत कार्य को वर्ष भर करते रहने के उद्देशय से अश्वनी नगर में शिव वाटिका के समीप वाटर कूलर कम प्यूरीफायर लगाया गया है। आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों व अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सदस्यों सहिंत जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के संरक्षकअजय शर्मा, अध्यक्ष सुषमा तिवारी, सचिव ममता शर्मा, सन्तोष साहू, कान्हा ठाकुर,बिहारी लाल शर्मा, सीमा अग्रवाल, इंद्राणी, निधि, ज्योति, नीलू,निर्मला, स्वाति सोनी,सीमा, रश्मि शर्मा, व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

 

निगम का एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल पंप प्रांरभ,सभापति दुबे ने किया शुभारंभ

रायपुर। नगर निगम ने अपने वाहनों के उपयोग के लिए एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल पंप प्रांरभ कर दिया है। ये सामान्य डीजल से तीन रुपये प्रति लीटर महंगा है, लेकिन माइलेज अधिक होने के कारण प्रत्येक लीटर में दो रुपये की निगम को बचत होगी। निगम के मोटर कर्मशाला विभाग परिसर में गुरुवार सुबह सभापति प्रमोद दुबे तथा निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी ने फीता काटकर पंप का शुभारंभ किया।
मोटर कर्मशाला विभाग के कार्यपालन अभियंता बद्री चंद्राकर ने बताया कि निगम के पास खुद का डीजल पंप वर्ष-2012 से मौजूद है। डीजल पंप दो प्रकार के होते हैं। आम लोग जिस जगह से डीजल खरीदते हैं, उसे रिटेल आउटलेट कहा जाता है। वहीं जो लोग भारी मात्रा में डीजल का उपयोग होने पर अपना खुद का पंप रखते हैं, ऐसे पंप को कंज्यूमर डीजल पंप कहा जाता है। पिछले साल कंज्यूमर डीजल की दर रिटेल आउलेट से अधिक हो गई है।

बता दें नुकसान होने के कारण निगम को अपना डीजल पंप बंद कर बाहर से खरीदना शुरू कर दिया था। एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल से कार्बन का 12 प्रतिशत कम उत्सर्जन होता है। यह डीजल सामान्य डीजल से तीन रुपये महंगा है, लेकिन इसके उपयोग से गाडिय़ों का माइलेज छह प्रतिशत बढ़ जाता है। इस वजह से प्रतिलीटर में सामान्य डीजल से यह दो रुपये सस्ता पड़ता है।