Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 6

कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर बच्चों को पिलाई :3 बच्चे बीमार एक युवक गिफ्तार

जांजगीर- जांजगीर क्षेत्र के सुकली गाव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीन बच्चों को पिला दिया। बच्चों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुकली गांव में होली के अवसर पर डीजे पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मोहल्ले के तीन बच्चे डांस देखने गए थे।

परिजनों के अनुसार इसी दौरान गांव का एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को पिला दिया। बच्चों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जांच जारी है।

रौद्र’ संवत्‍सर होगा हिंदू नववर्ष 2026:कब से शुरू होगा ,जानें कौन होगा राजा और मंत्री?

तिल्दा नेवरा-हिंदू नववर्ष 2083 की शुरुआत हिंदू पंचांग के अनुसार,प्रतिवर्ष अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से  होगी। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए इसे हिंदू नववर्ष का पहला दिन माना जाता है. इसी दिन से पूरे साल का फल और उसके प्रभाव का आकलन भी किया जाता है.पंचांग के अनुसार इस साल का राजा और मंत्री कौन होगा और यह वर्ष देश-दुनिया के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

साल 2026 में हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च से होगी. इस दिन गुरुवार पड़ रहा है, इसलिए इस वर्ष के राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे. ज्योतिष के नियम के अनुसार जिस वार से साल शुरू होता है, उसी वार का स्वामी ग्रह पूरे वर्ष का राजा माना जाता है. वहीं इस साल के मंत्री मंगल ग्रह होंगे.इसलिए इस संवत का नाम ‘रौद्र’ रखा गया है.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, रौद्र नाम का यह संवत थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. दुनिया भर में राजनीतिक तनाव बढ़ने के संकेत हैं और देशों के बीच मतभेदभी देखने को मिल सकते हैं. कुछ स्थानों पर युद्ध जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई जा रही है. इसके अलावा इस साल आगजनी, दुर्घटनाओं और प्राकृतिक समस्याओं भी देखने को मिल सकते हैं. कुछ स्थानों पर युद्ध जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई जा रही है. इसके अलावा इस साल आगजनी, दुर्घटनाओं और प्राकृतिक समस्याओंकी घटनाएं बढ़ सकती हैं. बारिश कम होने की वजह से फसलों पर असर पड़ सकता है, जिससे महंगाई भी बढ़ने की संभावना है. कई देशों में जनता सरकार के खिलाफ आवाजउठा सकती है. कुल मिलाकर यह साल कुछ उतार-चढ़ाव और चुनौतियां लेकर आ सकता है.

जज्योतिषाचार्य पंडित संतोष शर्मा बताया की विक्रम संवत 2083 को ‘रौद्र’ नाम दिया है. हर साल का एक अलग नाम होता है, जिससे उस वर्ष के स्वभाव और संभावित घटनाओं का अंदाजा लगाया जाता ह.इस बार नए साल की शुरुआत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होगी और उस समय शुक्ल योग के साथ मीन लग्न रहेगा. इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को ज्योतिष में काफी अहम माना जाता है, क्योंकि इन्हीं के आधार पर साल भर के प्रभाव का आकलन किया जाता है. रौद्र शब्द का मतलब उग्र या तेज स्वभाव से जुड़ा होता है. इसी कारण यह माना जा रहा है कि पूरे साल के दौरान प्रकृति, समाज और राजनीति से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

दारू के लिए पैसा नही से नाराज बेटे ने मां का किया मर्डर,

गौरेला पेंड्रा मरवाही: मरवाही थाना क्षेत्र के दूरस्थ कटरा ग्राम पंचायत के धनुहार टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. होली के दिन एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. बेटे ने अपनी ही 60 वर्षीय मां को गला दबाकर मार डाला. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

मरवाही के कटरा धनुहार टोला निवासी फुलमतिया बाई (60 वर्ष) के खाते में कुछ समय पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि आई थी. उनके नए मकान का निर्माण कार्य जारी था. मां के खाते में पैसे आने की खबर बेटे दलवीर को मिली.दलवीर शराब का आदी है और वह अक्सर अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता था. बुधवार को होली के दिन दलवीर शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से पैसे मांगने लगा. लेकिन फुलमतिया बाई ने आवास निर्माण का हवाला देते हुए पैसे देने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर बेटे ने घर में विवाद शुरू कर दिया. झगड़ा बढ़ता देख बहू और पोते ने बीच बचाव किया लेकिन शराब के नशे में धुत दलवीर ने पैसे नहीं देने को लेकर अपनी मां का गला दबा दिया, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी घर के सदस्यों ने गांव के कोटवार और सरपंच को दी. इसके बाद सूचना मरवाही पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया.मरवाही थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नशे की लत के दुष्परिणामों को उजागर कर दिया है.राशि आई थी. उनके नए मकान का निर्माण कार्य जारी था. मां के खाते में पैसे आने की खबर बेटे दलवीर को मिली.आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.आगे की जांच की जा रही है- अविनाश मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जीपीएम

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड,

खेल डेस्क -न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया।

कीवी टीम पहली बार 2021 के फाइनल में पहुंची थी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कीवियों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में एक विकेट पर चेज कर लिया।

फिन एलन ने 33 बॉल पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बैटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 बॉल पर शतक लगाया था।

न्यूजीलैंड के ओपनर टिम साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में तीसरी फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 33 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

170 रन का टारगेट चेज करने उतरे न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी को कगिसो रबाडा ने 10वें ओवर की पहली बॉल पर तोड़ा। जब उन्होंने साइफर्ट को बोल्ड कर दिया।

न्यूजीलैंड की टीम भारत को 2 ICC टूर्नामेंट के फाइनल में हरा चुकी है। टीम ने 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2000 में ICC नॉकआउट ट्रॉफी के फाइनल में हराया था, जोकि अब चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से जानी जाती है। हालांकि, न्यूजीलैंड का भारत से सामना होगा या नहीं। यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 फरवरी को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में तय होगा।

दो साल पहले फाइनल हारा था साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका को पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ 7 रन की हार झेलनी पड़ी थी।

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मेजबान साउथ अफ्रीका ने 2007 में सुपर-8 में लगातार 2 मैच जीत लिए, लेकिन भारत से आखिरी मैच हारकर बाहर होना पड़ा। 2009 में टीम सेमीफाइनल पहुंची, लेकिन पाकिस्तान से हार गई।

2010 और 2012 में ग्रुप स्टेज से बाहर हुआ। 2014 में सेमीफाइनल तक पहुंच गया, लेकिन भारत से ही हारकर बाहर होना पड़ा। अफ्रीकी टीम 2016 से 2022 तक टीम ग्रुप स्टेज से बाहर होती रही।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशाम और लॉकी फर्ग्यूसन।

तिल्दा के कोनारी में पल्सर और स्कूटी में टक्कर, एक युवक की मौत:हादसे में दो गंभीर घायल,

तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई .तिल्दा के ग्राम कोनारी के पास  पल्सर और स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की  मौके पर  मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को रायपुर रेफर किया गया है ,वही दुसरे का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, होली के दिन दोपहर लगभग डेढ़ बजे  सिमगा ब्लाक के ग्राम मोहरा निवासी विजय कुमार वर्मा रायपुर से  दोस्त के साथ अपनी स्कूटी से अपने गाव मोहरा आ  रहे थे। इसी बीच तिल्दा से लगे ग्राम कोनारी के पास उनकी स्कूटी पल्सर से टकरा गई, टक्कर इतनी भयावह थी की स्कूटी चला रहे विजय वर्मा 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई . जबकि पीछे बैठा उसका साथी और पल्सर चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों रायपुर रेफर किया गया है .दोनों घायलों की पहचान नही हो सकी है.उधर हादसे की खबर के बाद मोहरा में होली की खुशिया मातम में बदल गई.

आज मेष, मिथुन और कर्क समेत इन तीन राशियों के खर्चों में हो सकती है बढ़ोतरी,

आज 5 मार्च २०२६ का राशिफल

मेष राशि-आज आपको अपने खर्चों की आदत में बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि आप बेफिजूल के खर्चों पर ज्यादा ध्यान देंगे और आपके मनमौजी स्वभाव के कारण भी लोग आपसे परेशान रहेंगे, इसलिए आप कार्यक्षेत्र के कामों में एक्टिव रहेंगे। आपके कारण काम में गड़बड़ी हो सकती हैं। आपको अपनी संतान से भी उनके करियर को लेकर बातचीत करनी होगी, क्योंकि इससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। जीवनसाथी से आप किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें।

वृषभ राशि-आज आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और  सामाजिक आयोजन में भी आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है और आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने किसी दोस्त के घर मेल मिलाप करने आ सकते हैं। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें।

मिथुन राशि-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उच्च शिक्षा की मार्ग प्रशस्थ होंगे और आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर भी पूरी निगरानी बनाकर रखें। यदि किसी से धन्यवाद लिया था, तो उसे भी उतारने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, लेकिन वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आपको अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान देना होगा, जिसको लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके आस पड़ोस में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं और नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। काम को लेकर आप योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने काम को लेकर मेहनत जारी रखनी होगी। संतान यदि आपको जिम्मेदारी देंगी, तो आप उस  पर खरे उतरेंगे और दोस्तों के साथ आप आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। कोई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की आप योजना बना सकते हैं।
तुला राशि-आज आपको अपनी किसी पुराने गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। किसी परिवार के सदस्य के विवाह को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी, जिसके लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करेंगे। आपने यदि किसी काम को कल पर टालने की कोशिश की, तो बाद में उससे आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने धन को कुछ अच्छी योजनाओ में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सा ध्यान देना होगा, क्योंकि आप किसी बिजनेस से संबंधित काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच समझ कर दें और जीवनसाथी से कोई बात ऐसी ना बोले, जिससे कि आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो। आपको अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर निपटाना होगा, नहीं तो उनमें किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ली, तो वह आपको गलत सलाह दे सकते हैं।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी और आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है, इसलिए आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।
मकर राशि-आज आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। बिजनेस में भी बदलाव बहुत ही सोच समझकर करें, जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप आज अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव  लायेगे, जिसके लिए आप कुछ नए कपड़े, गहने आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद  व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बना कर रखेंगे, जिससे आपकी लोगों से खूब पटेगी और आपको किसी राजनीतिक आयोजन में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है, जिससे आपको कामो में कोई डांट खानी पड़ सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि –आज का दिन आपके लिए किसी बात को बहुत ही सोच समझ कर बोलने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आने से आपको टेंशन भी भरपूर रहेगी। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

रायपुर में एक साथ तीन कारों की खौफनाक टक्कर, जश्न के बीच मची चीख पुकार

रायपुर-रायपुर-होली के दौरान और उसके बाद छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सड़क हादसों, आगजनी और हत्याओं की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है।रायपुर जांजगीर और आरंग में हुई इन घटनाओं से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

रायपुर स्थित शांति सरोवर आश्रम के पास तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

रायपुर के भनपुरी स्थित प्रकाश कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

जांजगीर जिले में शिवरीनारायण के केरा रोड पर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क के नीचे पलट गई। हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायपुरमें 5 घंटे के भीतर तीसरी हत्या की घटना सामने आई है। ग्राम बरबंदा में दिनेश विश्वकर्मा की उसके बड़े भाइयों कमलेश और अखिलेश विश्वकर्मा ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका और पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि आरोपी को इस बात पर आपत्ति थी कि उसकी गैरहाजिरी में छोटे भाई ने उसकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\

छत्तीसगढ़ में होली पर बवाल! घर में घुसकर लगाई आग, कई गाड़ियां और डीजे सेट राख,

बिलासपुर\सक्ती -होली के हुड़दंग के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सक्ती जिले से हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अंतर्गत वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर में होली के दौरान कुछ युवकों ने उत्पात मचाते हुए एक खड़ी ई-रिक्शा में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे में धुत थे। आग लगने से ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

सक्ती जिले के मालखरोदा थाना अंतर्गत गोरखापाली गांव में पुरानी रंजिश के चलते हिंसक वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आगजनी में ट्रैक्टर, पिकअप वाहन, तीन बाइक और डीजे सेट जलकर खाक हो गए। घटना के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो होली के दिन हिंसा में बदल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल एसपी समेत भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान,फूलो देवी नेताम दूसरी बार जाएगी राज्यसभा

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़  से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने दूसरी बार बस्तर की सीनियर नेत्री फूलो देवी नेताम को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद फूलो देवी नेताम ने नेता प्रतिप डा चरण दास महंत से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

बता दें कि फूलो देवी नेताम लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रही हैं और आदिवासी समाज के मुद्दों को मुखरता से उठाती रही हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताते हुए राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है।

राज्यसभा प्रत्याशी बनते ही लक्ष्मी वर्मा ने छत्तीसगढ़ महिला आयोग सदस्य के पद से दिया इस्तीफा,

रायपुरःभारतीय जनता पार्टी नेछत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हाईकमान ने 6 राज्यों के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है। प्रत्याशी बनने के बाद छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। इससे पहले वे रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुकी है। उन्हें संगठन में अच्छी पकड़ और राजनीति में लगातार सक्रिय, सौम्य छवि के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले महीने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान किया था। बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को ही जारी कर दी गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है। वोटिंग और काउंटिंग 16 मार्च को एक ही दिन होगी। 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी की वजह से नामांकन के लिए महज एक दिन यानी 5 मार्च का दिन शेष बचा है।